अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।
क्या Adobe Firefly का कोई मुफ़्त मोबाइल ऐप्लिकेशन है?
हाँ, Firefly मोबाइल ऐप एक मुफ़्त, इंडिपेंडेंट ऐप है। इसमें प्रीमियम जनरेटिव फ़ीचर्स मौजूद हैं, जिन्हें सब्स्क्रिप्शन लेने के बाद इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए, अपने डिवाइस पर Apple App Store या Google Play Store पर जाएँ।
क्या Firefly का वेब ऐप उपलब्ध है?
हाँ, Firefly वेब ऐप को मुफ़्त में इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रीमियम जनरेटिव फ़ीचर्स, जैसे कि Firefly Standard, Pro और Premium, Firefly सब्सक्रिप्शन लेने पर उपलब्ध होते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए Firefly प्लान्स देखें।
Firefly के लिए जनरेटिव क्रेडिट्स कैसे खरीदें?
Creative Cloud प्लान्स में महीने के हिसाब से जनरेटिव क्रेडिट्स उपलब्ध कराए जाते हैं। इन्हें Creative Cloud, Adobe Express, और Adobe Substance 3D ऐप्लिकेशन्स के अलग-अलग फ़ीचर्स के ज़रिए जनरेटिव AI कॉन्टेंट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हर प्लान में मिलने वाले जनरेटिव क्रेडिट्स की संख्या अलग-अलग होती है। इसके अलावा, यहाँ से Adobe Firefly Standard, Firefly Pro और Firefly Premium प्लान्स के ज़रिए भी क्रेडिट्स ख़रीदे जा सकते है। अगर किसी भी प्लान के जनरेटिव क्रेडिट्स खत्म हो जाएँ, तो यहाँ से और क्रेडिट्स खरीदे जा सकते हैं।
Firefly मोबाइल प्लान मुझे कैसे मिलेगा?
नए यूज़र्स Apple App Store और Google Play Store से Firefly मोबाइल ऐप डाउनलोड करके ऐप में ही Firefly मोबाइल प्लान खरीद सकते हैं। जिन मेंबर्स के पास पहले से ही उनके सब्सक्रिप्शन के तहत जनरेटिव क्रेडिट्स मौजूद हैं, वे अपने मौजूदा प्लान के हिसाब से इन्हीं क्रेडिट्स का इस्तेमाल Firefly के मोबाइल और वेब, दोनों ऐप्स पर कर सकते हैं।
क्या Firefly के हर प्लान में वेब और मोबाइल ऐप, दोनों का एक्सेस शामिल होता है?
हाँ। Firefly के सभी प्लान्स में Firefly वेब ऐप और Firefly मोबाइल ऐप, दोनों का एक्सेस शामिल होता है। आपके जनरेटिव क्रेडिट्स, प्रोजेक्ट्स, और प्रेफ़रेंसेज़ अपने-आप सिंक हो जाते हैं, ताकि आपको बिना किसी रुकावट के अलग-अलग डिवाइसेज़ पर क्रिएट और एडिट करने की सुविधा मिले।
सबसे बेहतरीन मुफ़्त जनरेटिव AI ऐप कौन सा है?
हमारा मानना है कि सबसे अच्छा मुफ़्त जनरेटिव AI ऐप वही है जो क्रिएटर्स को अपने क्रिएटिव कंट्रोल से समझौता किए बिना, एक साधारण प्रॉम्प्ट के ज़रिए जल्दी से शानदार इमेजेज़ और वीडियो बनाने में मदद करे, फिर चाहे क्रिएटर्स कहीं भी हों। Adobe Firefly मोबाइल ऐप यह काम आसान बनाता है। इसके सहज फ़ीचर्स की मदद से, टेक्स्ट प्रॉम्प्ट को इमेजेज़ और वीडियोज़ में बदने के साथ-साथ, इमेजेज़ को वीडियोज़ में बदलने जैसे कई और काम किए जा सकते हैं।