मास्किंग की प्रक्रिया को तेज़ करें।
ऑब्जेक्ट मास्क को अपनाएँ और घंटों की थकाऊ रोटोस्कोपिंग से छुटकारा पाएँ। बस अपने सब्जेक्ट पर होवर करें, क्लिक करें, और देखें कि AI कैसे उसे सटीक तरीके से मास्क और ट्रैक कर देता है।
परफ़ेक्ट कट के लिए अपने क्लिप्स को एक्सटेंड करें।
Adobe Firefly की मदद से यूज़र्स सीधे अपनी टाइमलाइन में से ही जेनरेटिव एक्सटेंड का इस्तेमाल करके क्लिप्स को ग्रैब, ड्रैग और एक्सटेंड कर सकते हैं। कुछ फ़्रेम्स जोड़ें, ऐम्बिएंट साउंड को लंबा करें, और अजीब कट्स को हटा दें।
जानकारी दें और ढूँढें।
मिलिए Media Intelligence से, जो Premiere में आपके Search पैनल को और भी असरदार बनाता है। आपको जो भी खोजना हो, उसे रोजमर्रा की भाषा में बताएँ और उससे मेल खाने वाले क्लिप्स तुरंत आपके सामने होंगे। घंटों के फुटेज को सेकंडों में खोजें — बस बताएँ और पा लें।