टेक्स्ट-आधारित एडिटिंग के लिए वीडियो ट्रांसक्रिप्ट जेनरेट करें।
आर्टिफ़िशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करके पहले से कहीं अधिक तेजी से वीडियो को टेक्स्ट में ट्रांसक्राइब करें और 18 भाषाओं में कैप्शन्स, सबटाइटल्स और ट्रांसक्रिप्ट सटीक रूप से बनाएँ।
टेक्स्ट को कॉपी और पेस्ट करके एक रफ़ कट बनाएँ।
AI-संचालित टेक्स्ट एडिटिंग के साथ आसानी से अपने वीडियो ट्रांसक्रिप्ट को रफ़ कट में बदल दें। क्लिप को इधर-उधर ले जाने, कीवर्ड खोजने और स्वचालित रूप से पॉज़ या गैप का पता लगाने और हटाने के लिए टेक्स्ट ब्लॉक्स को कट और पेस्ट करें। सीक्वेंस क्लिप्स पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ी से।
अपने कैप्शन्स को स्टाइलाइज़ करें।
अपनी शैली के अनुरूप अपने कैप्शन्स और सबटाइटल्स को फ़ॉर्मैट करें या अपने कैप्शन्स को ग्राफ़िक्स में कनवर्ट करें। फ़ॉन्ट, प्लेसमेंट, रंग वगैरह एडजस्ट करें। फिर अपनी सेटिंग्स सहेजें और उनका इस्तेमाल दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए कैप्शन टेम्पलेट्स के तौर पर करें।