{{questions-we-have-answers}}
3D मॉडलिंग सॉफ़्टवेयर क्या है?
3D मॉडलिंग सॉफ़्टवेयर से आप थ्री-डायमेंशनल ऑब्जेक्ट्स के डिजिटल रिप्रेजेंटेशन बना सकते हैं। वास्तविक 3D अपीयरेंस डालने के लिए सॉफ़्टवेयर द्वारा गहराई, लाइटिंग, टेक्सचर्स वगैरह निकालने में मैथेमेटिल कैलकुलेशन का इस्तेमाल किया जाता है। इन मॉडल्स का इस्तेमाल अनेक इंडस्ट्रीज के कई ऐप्लिकेशन में किया जा सकता है।
क्या Substance 3D Modeler Mac के लिए उपलब्ध है?
वर्तमान में, Substance 3D Modeler macOS के लिए उपलब्ध नहीं है। टेकनिकल आवश्यकताओं की पूरी लिस्ट डॉक्युमेंटेशन में उपलब्ध है।
Substance 3D Modeler द्वारा कौन-कौन से फ़ाइल फ़ॉर्मैट्स सपोर्टेड हैं?
Modeler ज़्यादातर स्टैंडर्ड 3D फ़ाइल टाइप को सपोर्ट करता है जिनमें OBJ, FBX, USD और glTF शामिल हैं। सपोर्टेड फ़ाइल फ़ॉर्मैट की पूरी लिस्ट डॉक्युमेंटेशन में देखी जा सकती है।
क्या Substance 3D Modeler नौसिखियों के लिए एक अच्छा 3D मॉडलिंग सॉफ़्टवेयर है?
नौसिखियों के लिए हो सकता है कि Modeler सीखना सही हो क्योंकि इसमें ऑब्जेक्ट्स की शेपिंग के लिए पॉलिगोन और टोपोलॉजी के बाए में टेकनिकल मामलों की जरूरत नहीं होती। Modeler का लक्ष्य है 3D मॉडलिंग को जेस्चरल और नैचुरल एहसास देना जैसा कि वास्तविक दुनिया की मिट्टी की मूर्ति में होता है।
क्या Substance 3D Modeler में 3D मॉडल्स को इम्पोर्ट किया जा सकता है?
मेश को Modeler में इम्पोर्ट करने के लिए, मेनू ऑप्शन में File > Import Mesh ऑप्शन पर जाएं, ctrl + shift + m शॉर्टकट का इस्तेमाल करें। Modeler अधिकांश स्टैंडर्ड फ़ाइल टाइप्स को सपोर्ट करता है जिसमें OBJ, FBX, USD और glTF शामिल हैं। आप किसी भी Modeler सीन को भी इम्पोर्ट कर सकते हैं जो SMOD फ़ाइल के रूप में सेव होता है।