Adobe Perks के नियम और शर्तें (“शर्तें”)

4 दिसंबर, 2023 से लागू

ADOBE PERKS के इन नियमों व शर्तों (“PERKS की शर्तें”) और ADOBE की इस्तेमाल की सामान्य शर्तों (“TOU”) से आपके द्वारा ADOBE PERKS प्लेटफ़ॉर्म (“प्लेटफ़ॉर्म”) को इस्तेमाल किए जाने की नीतियाँ तय होती हैं और पार्टनर ऑफ़र्स की लिंकिंग्स TOU के मुताबिक "सर्विसेज़" होती है। TOU को यहाँ पर संदर्भ के ज़रिए (कानून और स्थान की, बिना किसी सीमा के, नीतियाँ तय करने से जुड़ी शर्तों समेत) शामिल किया गया है। PERK की शर्तों और TOU की शर्तों के बीच कोई फ़र्क होने की सूरत में, PERK की शर्तें लागू होंगी।

  1. किसको ऐक्सेस मिलेगा और क्या शर्तें पूरी होनी चाहिए। Adobe Perks एक प्लैटफ़ॉर्म (“प्लैटफ़ॉर्म”) है, जो यूनाइटेड स्टेट्स, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, कनाडा, ब्राज़ील, फ़्रांस, इटली, नीदरलैंड, स्पेन, पुर्तगाल, अर्जेंटीना, स्विट्ज़रलैंड, पोलैंड, साउथ अफ़्रीका, ऑस्ट्रिया, आयरलैंड और कोरिया के सिर्फ़ उन Adobe कस्टमर्स को थर्ड-पार्टी प्रोवाइडर्स (“पार्टनर्स”) के द्वारा सप्लाई किए गए ऑफ़र्स और डिस्काउंट्स उपलब्ध कराता है, जिनके पास Adobe Creative Cloud Pro, Single App का ऐक्टिव और पेड सब्स्क्रिप्शन है या जो Photography प्लान के सब्सक्राइबर्स हैं (हरेक, “Adobe सब्सक्रिप्शन”)। 'प्लैटफ़ॉर्म' और पार्टनर ऑफ़र्स, डिस्काउंट्स, प्रॉडक्ट्स, व सर्विसेज़ (हरेक, एक “पार्टनर ऑफ़र”) का इस्तेमाल करने और उन्हें ऐक्सेस करने का आपका राइट आपके Adobe सब्सक्रिप्शन स्टेटस से तय होगा। आपके Adobe सब्स्क्रिप्शन के टर्मिनेट हो जाने, सस्पेंड किए जाने, या एक्सपायर हो जाने पर 'पार्टनर ऑफ़र' का आपका ऐक्सेस फ़ौरन खत्म हो जाता है, जब तक कि आप अपना सब्स्क्रिप्शन रिन्यू न कर लें या कोई नया Adobe सब्स्क्रिप्शन ने खरीद लें, या सस्पेंड किए जाने की सूरत में, जब तक Adobe आपके Adobe सब्स्क्रिप्शन को फिर से चालू न कर दे। मुफ़्त मेंबरशिप्स को 'पार्टनर ऑफ़र्स' का ऐक्सेस नहीं मिलेगा।
  2. पार्टनर ऑफ़र कोड्स और डिस्काउंट्स। Adobe 'प्लैटफ़ॉर्म' पर 'पार्टनर ऑफ़र्स' के लिंक्स या कोड्स नेक नीयत से उपलब्ध कराती है। 'पार्टनर' के द्वारा Adobe को ये लिंक्स या कोड्स सिर्फ़ 'प्लैटफ़ॉर्म' पर इस्तेमाल किए जाने के लिए दिए जाते हैं और इन्हें कहीं और पर पोस्ट नहीं किया जा सकता। लिंक्स और कोड्स शेयर करना सख्त मना है और ऐसा किए जाने पर 'प्लैटफ़ॉर्म', 'पार्टनर ऑफ़र्स' और/या Adobe सब्सक्रिप्शन का आपका ऐक्सेस टर्मिनेट या सस्पेंड हो सकता है। हालाँकि Adobe यह पक्का करने की कोशिश करता है कि सभी लिंक्स और कोड्स उम्मीद के मुताबिक काम करें, लेकिन हो सकता है कि कभी-कभी लिंक्स और कोड्स काम न करें। Adobe इस बात की गारंटी नहीं देती कि 'प्लैटफ़ॉर्म' से लिंक किए गए 'पार्टनर ऑफ़र्स' काम करेंगे और अगर 'पार्टनर ऑफ़र' उम्मीद के मुताबिक काम नहीं करता है, तो Adobe किसी भी लिंक किए गए 'पार्टनर ऑफ़र' के वादे को पूरा करने के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगी। 'प्लैटफ़ॉर्म' पर लिंक किए गए 'पार्टनर ऑफ़र्स' संबंधित पार्टनर या Adobe के द्वारा किसी भी समय और बिना किसी नोटिस के वापस लिए जा सकते हैं। फ़िलहाल उपलब्ध 'पार्टनर ऑफ़र्स' को दिखाने के लिए Adobe 'प्लैटफ़ॉर्म' को किसी भी समय और बिना किसी नोटिस के अपडेट कर सकती है।
  3. ज़िम्मेदारी। Adobe 'पार्टनर ऑफ़र्स' का ऐक्सेस उपलब्ध कराती है और यह 'पार्टनर्स' के लिंक्स व वेबसाइट्स या 'पार्टनर ऑफ़र्स' के कॉन्टेंट को एनडॉर्स नहीं करती, उन्हें कंट्रोल नहीं करती, या उनके लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती। 'पार्टनर्स ऑफ़र्स' का आपका इस्तेमाल संबंधित 'पार्टनर ऑफ़र्स' पर लागू होने वाले 'पार्टनर्स' के नियमों व शर्तों और 'प्रिवसी पॉलिसी' से तय होता है। Adobe 'पार्टनर' के एजेंट, डिस्ट्रीब्यूटर, या रीसेलर के रूप में काम नहीं करती, ताकि डाउट से बचा जा सके। Adobe आपके और किसी 'पार्टनर' और 'प्लैटफ़ॉर्म' पर लिंक किए गए किसी 'पार्टनर ऑफ़र' के बीच हुए किसी इंटरैक्शन की वजह से होने वाले किसी भी लॉस या डैमेज के लिए कानूनी तौर पर ज़िम्मेदार नहीं होगी। सामान, प्रॉडक्ट्स व सर्विसेज़ की डिलीवरी, प्राइसिंग, रिटर्न्स, और वारंटीज़ सहित (मगर इन्हीं तक सीमित नहीं) 'पार्टनर ऑफ़र्स' से जुड़े सभी मामले सिर्फ़ और सिर्फ़ आपके और संबंधित पार्टनर के बीच होते हैं।
  4. संपर्क करें। अगर आपको 'पार्टनर ऑफ़र्स' को रिडीम करने में कोई समस्या आ रही है, तो कृपया सीधे संबंधित 'पार्टनर' से संपर्क करें। 'पार्टनर' की संपर्क जानकारी 'प्लैटफ़ॉर्म' पर या सीधे 'पार्टनर' की साइट पर उपलब्ध होगी। Adobe 'पार्टनर ऑफ़र्स' को रिडीम करते समय या ऐसे 'पार्टनर ऑफ़र्स' से संबंधित किसी भी लिंक या कोड को रिडीम करते समय आने वाली समस्याओं की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती।
  5. शर्तों में होने वाले अपडेट्स। 'Perk की शर्तों' में Adobe बदलाव कर सकती है और 'Perk की शर्तों' के ऊपर दी गई तारीख में बदलाव करके आपको नोटिफ़ाई कर सकती है और/या आपको एडिशनल नोटिस दे सकती है। ऐसे बदलावों को लागू करते हुए Adobe जिस तारीख पर उन्हें पोस्ट करती है, या अन्यथा जिस समय से 'Perk की शर्तें' लागू होती हों, उसके पहले आपके और Adobe के बीच हुए किसी विवाद पर ये बदलाव लागू नहीं होंगे। आपको समय-समय पर 'Perk की शर्तें' देखती रहनी चाहिए। जब तक कुछ और न कहा जाए, बदली गई 'Perk की शर्तें' फ़ौरन लागू होंगी, और आपके द्वारा 'प्लैटफ़ॉर्म' का इस्तेमाल जारी रखे जाने को आपके द्वारा बदलावों को मंज़ूर किए जाने के कन्फ़र्मेशन के तौर पर देखा जाएगा। अगर आप बदली गई 'Perk की शर्तों' से सहमत नहीं हैं, तो आपको 'प्लैटफ़ॉर्म' का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए।