स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए योग्यता
स्टूडेंट्स को मिलने वाली छूट का पात्र होने के लिए आपकी उम्र कम से कम 13 साल होनी चाहिए और आपको इनमें से एक में एनरोल होना चाहिए:
विश्वविद्यालय या कॉलज — मान्यता प्राप्त पब्लिक या प्राइवेट विश्वविद्यालय या कॉलेज (इसमें कम्यूनिटी, जूनियर या व्यावसायिक कॉलेज शामिल है) जो कम से कम दो साल की फ़ुल टाइम पढ़ाई के बाद डिग्री देते हैं*
प्राइमरी या सेकंडरी स्कूल — मान्यता प्राप्त पब्लिक या प्राइवेट प्राइमरी या सेकंडरी स्कूल जो फ़ुल टाइम पढ़ाई करवाते हैं*
होमस्कूल - राज्य होमस्कूलिंग नियमों द्वारा परिभाषित
पात्रता का प्रमाण क्या है?
स्कूल से जारी किया गया ईमेल पता इस्तेमाल करें: अगर आप खरीदारी के दौरान स्कूल से जारी किया गया ईमेल पता देते हैं, तो आपका वेरिफ़िकेशन तुरंत हो जाता है। (स्कूल वाले ईमेल पते में .edu, .k12, या शैक्षणिक संस्थानों द्वारा प्रायोजित अन्य ईमेल डोमेन शामिल हो सकते हैं।) अगर आपके पास स्कूल से जारी किया गया ईमेल पता नहीं है या आपका ईमेल पता वेरिफ़ाई नहीं हो सकता है, तो खरीदारी के बाद पात्रता के लिए अतिरिक्त प्रमाण माँगा जा सकता है।
मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्र और शिक्षक
पात्रता का प्रमाण संस्थान की ओर से जारी किया गया दस्तावेज़ होना चाहिए जिसमें आपका नाम, संस्थान का नाम और मौजूदा तारीख हो। नामांकन के प्रमाण इस प्रकार हैं:
- स्कूल का ID कार्ड
- रिपोर्ट कार्ड
- ट्रांसक्रिप्ट
- ट्यूशन बिल या स्टेटमेंट
होमस्कूल से पढ़े छात्र†
पात्रता के प्रमाण में ये शामिल हो सकते हैं:
- होमस्कूल में पढ़ाई करने से जुड़े आशय पत्र (लेटर ऑफ़ इंटेंट) की कॉपी जिसमें तारीख पड़ी हो
- होमस्कूल एसोसिएशन की सदस्यता का वर्तमान ID (उदाहरण के लिए, होम स्कूल लीगल डिफ़ेंस एसोसिएशन)
- स्कूल के वर्तमान सत्र के लिए पाठ्यक्रम की खरीदारी का प्रमाण जिसमें तारीख भी हो
*मान्यता प्राप्त स्कूल वे हैं जिन्हें U.S. डिपार्टमेंट ऑफ़ एजुकेशन/स्टेट बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन या कैनेडियन/प्रॉविंशियल मिनिस्ट्रीज़ ऑफ़ एजुकेशन द्वारा मान्यता मिले हुए किसी एसोसिएशन से अनुमति मिली हो और छात्र-छात्राओं को पढ़ाना उनका मुख्य काम हो। अमेरिका में ऐसे कुछ एसोसिएशन के नाम: मिडिल स्टेट्स एसोसिएशन ऑफ़ कॉलेज ऐंड स्कूल, नॉर्थ सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ़ कॉलेज ऐंड स्कूल, वेस्टर्न एसोसिएशन ऑफ़ स्कूल ऐंड कॉलेज, सदर्न एसोसिएशन ऑफ़ कॉलेज ऐंड स्कूल, न्यू इंग्लैंड एसोसिएशन ऑफ़ स्कूल ऐंड कॉलेज, नॉर्थवेस्ट एसोसिएशन ऑफ़ एक्रेडिटेड स्कूल।
† पिछले छह महीनों के भीतर की तारीख के डॉक्युमेंट को वर्तमान माना जाता है।