मास्टर शॉट फ़िल्माने में महारत हासिल करें।
शॉट पूरे सीन को एक कन्टिन्युअस शॉट में कैप्चर करता है, जो न केवल हर अहम ऐक्शन को दिखाता है, बल्कि दर्शकों के लिए सीन को समझने में भी मदद करता है। पोस्ट-प्रॉडक्शन के दौरान एडिटर्स के लिए यही शॉट एक रेफ़रेंस का काम करता है।
मास्टर शॉट क्या होता है?
मास्टर शॉट सीन में होने वाली सभी ऐक्शन्स को कैप्चर करता है और आमतौर पर इसे लॉन्ग शॉट या वाइड शॉट के रूप में सेट किया जाता है। चूँकि मास्टर शॉट्स सब कुछ रेकॉर्ड करते हैं, इसलिए ये बेसिक कवरेज के लिए अहम कैमरा शॉट्स होते हैं। हालाँकि फ़िल्म में अलग-अलग शॉट्स और कैमरा ऐंगल्स का इस्तेमाल करना अच्छा होता है, लेकिन मास्टर शॉट एक न्यूट्रल शॉट के रूप में काम करता है। एडिटर्स इस शॉट का इस्तेमाल तब करते हैं जब सीन में ऐक्शन या डायलॉग के बीच ठहराव आता है, ताकि दर्शक थोड़ी राहत महसूस करें और कहानी का फ़्लो बना रहे। वे कभी भी इस शॉट पर लौट सकते हैं, ताकि आराम से सीन को फिर से समझ सकें या अलग-अलग शॉट्स के बीच एक स्मूद ट्रांज़िशन बनाया जा सके।
मास्टर शॉट दिखाता है कि सीन में कौन-कौन से किरदार हैं और उनकी पोज़िशन्स क्या हैं। फ़िल्म में मास्टर शॉट आमतौर पर दिखाता है कि किरदार एक-दूसरे से किस तरह जुड़े हैं और अपने आस-पास के माहौल से कैसे तालमेल बिठाते हैं।
मास्टर शॉट को फ़िल्माने के दो अलग-अलग तरीके।
फ़िल्ममेकिंग में दो अलग-अलग तरह के मास्टर शॉट होते हैं: स्टैंडर्ड मास्टर शॉट और कॉम्प्लेक्स मास्टर शॉट। प्रॉडक्शन प्रॉसेस में दोनों की भूमिका अपने-अपने तरीके से अहम होती है।
1. नॉर्मल, स्टैंडर्ड मास्टर शॉट।
आपका मास्टर शॉट सीन की पूरी झलक दिखाता है, लेकिन यह आसान-सा लगने वाला शॉट भी अलग-अलग ऐंगल्स और फ़्रेमिंग्स का इस्तेमाल करके दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखता है।
स्टैंडर्ड मास्टर शॉट शुरू से आखिर तक पूरे सीन का एक वाइड शॉट होता है। यह वीडियो प्रॉडक्शन का एक अहम हिस्सा है, जिस पर एडिटर्स भरोसा करते हैं ताकि दर्शक सीन को आसानी से समझ सकें। यह न्यूट्रल शॉट अपने आप में न तो भावना जगाता है और न ही कोई अर्थ जोड़ता है, लेकिन जब सीन को जोड़ने और फ़्लो को बनाए रखने की बात आती है, तो यही शॉट सबसे भरोसेमंद कड़ी बन जाता है। सिर्फ़ फ़ाउंडेशनल शॉट्स के भरोसे रहना ठीक नहीं है। सीन को रोचक बनाने के लिए रिवर्स शॉट, डच ऐंगल शॉट या हाई ऐंगल शॉट जैसे अलग-अलग शॉट्स का इस्तेमाल करना भी ज़रूरी है।
2. सोच-समझकर कॉम्प्लेक्स बनाया गया मास्टर शॉट।
कैमरा मूवमेंट या कम्पोज़िशन के कई रूपों को मिलाकर लिया गया कॉम्प्लेक्स मास्टर शॉट सीन की भावनात्मक गहराई को बढ़ाता है और कहानी को और भी ज़्यादा रोचक बना देता है। इस तरह का शॉट कहानी को बेहतर ढंग से दिखाने के लिए सोची-समझी ब्लॉकिंग, कैमरा मूवमेंट और कभी-कभी लाइटिंग का सहारा लेता है। कई बार ऐसे शॉट्स अलग-अलग सेटअप्स की ज़रूरत को खत्म कर देते हैं।
जॉज़ में स्टीवन स्पीलबर्ग ने कुछ बेहद सोच-समझकर बनाए गए मास्टर शॉट्स इस्तेमाल किए, ताकि दर्शक महसूस कर सकें कि बड़े महासागर और भयानक वाइट शार्क के सामने किरदार कितने कमज़ोर और छोटे हैं। उन्होंने किरदारों के लंबे, कन्टिन्युअस ट्रैकिंग शॉट्स के साथ कुछ पैन शॉट्स का इस्तेमाल किया, जिनमें कैमरा किरदारों के साथ-साथ फ़्रेम में आगे बढ़ता रहता है। इस तरह उन्होंने डर पैदा करने के लिए अचानक झटके देने की बजाय, धीरे-धीरे शार्क की मौजूदगी का अहसास बनाकर तनाव बढ़ाया। इसके साथ ही डायरेक्टर ने कई अलग-अलग कैमरा ऐंगल्स और शॉट्स का इस्तेमाल किया, ताकि दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहे और सस्पेंस कायम रहे। इसका यादगार उदाहरण है वह डॉली ज़ूम शॉट, जब चीफ़ ब्रॉडी पहली बार बीच पर शार्क का हमला देखता है।
मास्टर शॉट और एस्टैब्लिशिंग शॉट के बीच फ़र्क।
मास्टर शॉट और एस्टैब्लिशिंग शॉट, दोनों का मकसद दर्शक को सीन के माहौल के बारे में बताना होता है, लेकिन ये दोनों समय की लंबाई और फ़्रेम के दायरे के लिहाज़ से अलग-अलग होते हैं। वीडियो एडिट करते समय, इन दोनों शॉट्स को शामिल किया जा सकता है, क्योंकि इससे लोकेशन और माहौल साफ़ नज़र आता है और दर्शक को सीन को अच्छी तरह से समझने में मदद मिलती है।
मास्टर शॉट पूरे सीन को दिखाता है, जबकि एस्टैब्लिशिंग शॉट बताता है कि सीन कहाँ हो रहा है। इसे ज़्यादातर सीन की शुरुआत में माहौल या जगह का अंदाज़ा देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मास्टर शॉट्स आमतौर पर लंबे होते हैं और कुछ मिनट तक चल सकते हैं, जबकि एस्टैब्लिशिंग शॉट्स सामान्यतः छोटे होते हैं और कुछ सेकंड तक ही चलते हैं।
मास्टर शॉट में क्या कैप्चर किया जाता है और क्यों?
मास्टर शॉट में सीन के पूरे स्पेस को कैप्चर किया जाता है, जिसमें पूरा सेट, कमरा, या लोकेशन हो सकते हैं। इसके ज़रिए साफ़ होता है कि कौन-सा किरदार कहाँ है, वे किस जगह पर हैं, और उस जगह क्या कर रहे हैं। इस शॉट में डायलॉग और मूवमेंट को भी कैप्चर किया जाता है। बाद में शूट किए जाने वाले सीन्स की दिशा तय करने के लिए मास्टर शॉट्स का इस्तेमाल रेफ़रेंस पॉइंट के तौर पर किया जाता है, और कई बार इन्हें लंबे सीक्वेंस शॉट्स के साथ इस्तेमाल किया जाता है ताकि सीन में कन्टिन्युटी बनी रहे।
यहाँ कुछ वजहें और उदाहरण दिए गए हैं कि मास्टर शॉट क्यों फ़ायदेमंद हो सकता है:
- सीन की लोकेशन का अंदाज़ा देता है। कैरेक्टर्स का क्लोज़-अप शॉट लेने से पहले, हाई स्कूल कैफ़ेटेरिया वाले सीन में मास्टर शॉट दिखा सकता है कि कौन-सी टेबल पर कौन-से स्टूडेंट्स बैठे हैं।
- सीन के ज़रूरी ऐक्शन्स को एक ही फ़्रेम में कैप्चर करता है। जैसे, एक सरप्राइज़ पार्टी के लिए सजे लिविंग रूम में मास्टर शॉट पहले यह दिखाता है कि सभी मेहमान फ़र्नीचर के पीछे छिपे हैं। फिर कोई अंदर आता है और सभी मेहमान एक साथ “सरप्राइज़!” चिल्लाते हैं,और तभी पता चलता है कि वह तो केक डिलीवर करने वाला व्यक्ति है।
- रिहर्सल में मदद करता है। कई बार डायरेक्टर्स इस शॉट का इस्तेमाल रिहर्सल के तौर पर करते हैं, जिसमें कलाकार पूरा सीन एक ही बार में निभाते हैं। ऐसा करने से सभी को सीन की टाइमिंग और किरदारों के मूवमेंट्स का सही अंदाज़ा हो जाता है।
मास्टर शॉट्स को फ़्रेम करने के अलग-अलग तरीके।
मास्टर शॉट सीन की शुरुआत सेट करता है, लेकिन पिक्चर को कई तरह से फ़्रेम किया जा सकता है।
- वाइड शॉट। इस शॉट का इस्तेमाल अक्सर सीन की शुरुआत में किया जाता है। इससे दर्शकों को पता चल जाता है कि कहानी किस जगह पर घट रही है। इससे उन्हें पूरे सेट या लोकेशन का अंदाज़ा हो जाता है और सीन की पूरी झलक मिल जाती है।वाइड शॉट में कैरेक्टर्स के बजाय लोकेशन पर ज़्यादा फ़ोकस किया जाता है। इससे दर्शकों को जगह की पहचान हो जाती है और जब कैमरा क्लोज़-अप्स में कट होता है, तो सीन का फ़्लो बरकरार रहता है।
- लॉन्ग शॉट। लॉन्ग शॉट कैमरा ऐंगल में कैरेक्टर्स के पूरे शरीर को सिर से पैर तक फ़्रेम किया जाता है और आमतौर पर उनके चारों ओर थोड़ी जगह छोड़ दी जाती है। यह कैरेक्टर्स के आस-पास का माहौल दिखाने के लिए बढ़िया होता है, खासकर जब कई लोग एक साथ बात कर रहे हों या कैरैक्टर के मूवमेंट को ट्रैक किया जा रहा हो। यह शॉट सीन में कैरेक्टर्स के मूवमेंट और उनके बीच आपसी रिश्ते को साफ़ तौर पर दिखाता है। इस शॉट में चेहरे के क्लोज़-अप नहीं होते हैं जिससे दर्शक सीन में हो रहे हर ऐक्शन को देख पाते हैं। यह शॉट सीन की कन्टिन्युटी बनाए रखता है, क्योंकि यह दर्शक को उस जगह और समय का अहसास कराता है जहाँ ऐक्शन हो रहा है, भले ही कैमरे का ऐंगल बदल जाए।
- फ़ुल शॉट। फ़ुल शॉट में किरदार के पूरे शरीर को सिर से पाँव तक दिखाया जाता है और ज़्यादातर किसी एक सब्जेक्ट या किसी छोटे से ग्रुप को फ़्रेम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर किसी कैरेक्टर की बॉडी लैंग्वेज या उसके ऐक्शन्स दिखाने हों, जो कहानी के लिए अहम हैं, तब इस तरह का शॉट बहुत मददगार होता है। फ़ुल शॉट किरदार के ऐक्शन्स को दिखाते हुए उन्हें उनकी सेटिंग में बनाए रखता है। यह कन्टिन्युटी बनाए रखने में मदद करता है, क्योंकि इससे कुछ बॉडी मूवमेंट्स, जैसे कि कमरे में चलना या किसी को कुछ देना, एडिटिंग के समय कटने से बच जाते हैं।
मास्टर शॉट के उदाहरण: द शाइनिंग वगैरह।
मास्टर शॉट को सभी कैमरा शॉट्स का ‘मास्टर’ यूँ ही नहीं कहा जाता, यह पूरे सीन का नज़ारा दिखाता है और किसी भी पल को छूटने नहीं देता। फ़िल्म से लिए गए इन शानदार मास्टर शॉट्स को देखें, शायद आपको अपने अगले प्रॉडक्शन के लिए कुछ नए आइडियाज़ मिल जाएँ।
- द शाइनिंग। होटल के कॉरिडोर में डैनी टॉरेंस का ट्राइसाइकल चलाते हुए दिखाया गया सीन, जो लंबी अवधि का सीन है और जिसे बिना किसी कट के फ़िल्माया गया है, मास्टर शॉट का एक क्लासिक उदाहरण है। इस शॉट में कैमरा डैनी के पीछे-पीछे चलता है और जैसे-जैसे वह डरावने हॉल में मुड़ता और चलता है, कैमरा एक वाइड ऐंगल फ़्रेम बनाए रखता है।
- प्राइड एंड प्रेजुडिस। का वह सीन, जिसमें एलिज़ाबेथ और डार्सी भीड़ भरे बॉलरूम में नाच रहे हैं, मास्टर शॉट का बेहतरीन उदाहरण है। यह शॉट उनके बीच की भावनात्मक दूरी और समाज की बंदिशों को दर्शाता है और यह सब कुछ बेहद सलीके से रची गई ब्लॉकिंग में नज़र आता है।
- पल्प फ़िक्शन। इस वाइड शॉट में डाइनर्स, डांसर्स और पुराने ज़माने की सजावट नज़र आती है, जबकि विन्सेंट और मीया रेस्टोरेंट में टेबल के दोनों ओर बैठे बात कर रहे हैं। यह शॉट उनके बीच की दिलचस्प केमिस्ट्री और मज़ेदार बातचीत को एक अलग ही तरीके से पेश करता है।
परफ़ेक्ट मास्टर शॉट लेने का तरीका।
बेहतरीन मास्टर शॉट तैयार करने के लिए गहरी सोच और सही प्लानिंग की ज़रूरत होती है। यह शॉट फ़िल्म की कन्टिन्युटी बनाए रखता है और पोस्ट-प्रॉडक्शन में एडिटिंग प्रॉसेस को काफ़ी आसान बना देता है।
मास्टर शॉट में महारत हासिल करने के लिए कुछ टिप्स यहाँ दिए गए हैं:
- स्पेस को फ़्रेम करें। शॉट को इस तरह से फ़्रेम करें कि दर्शक माहौल, किरदारों और उनके आपसी रिश्तों को अच्छे से महसूस कर सकें। एक अच्छा फ़्रेम वह होता है जो बिना एक शब्द कहे, कहानी कह दे।
- ऐंगल्स समझदारी से चुनें। आपको ऐसे ऐंगल्स सिलेक्ट करने चाहिए जो पोस्ट-प्रॉडक्शन के दौरान सीन्स को काटने की सुविधा दें। वाइड ऐंगल या थ्री-क्वार्टर व्यू का इस्तेमाल करने से सीन के फ़्लो और कन्टिन्युटी को बरकरार रखते हुए शॉट को काटना आसान हो जाता है।
- ऐक्टर्स के मूवमेंट्स पहले से तय कर लें। सीन में ऐक्टर्स कहाँ और कब मूव करेंगे, कब किसी चीज़ को सौंपेंगे, और कौन से अहम ऐक्शन कब होंगे, इन सभी चीज़ों का पहले से प्लान बनाएँ, ताकि शूटिंग के दौरान कोई ज़रूरी ऐक्शन छूट न जाए।
- लाइटिंग को अपने विज़ुअल नैरेटिव का हिस्सा बनाएँ लाइटिंग का इस्तेमाल दर्शकों का ध्यान सही दिशा में ले जाने के लिए करें। भीड़भाड़ भरे फ़्रेम में हाइलाइट्स और शैडोज़ के ज़रिए दर्शकों का ध्यान सही किरदार या ऐक्शन की ओर खींचा जा सकता है। सीन का मूड दिखाने के लिए स्क्रीन या लैम्प जैसी लाइट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- कैमरे को बेवजह मूव न करें। कहानी को दिलचस्प बनाते समय ध्यान रखें कि ज़रूरत से ज़्यादा मूवमेंट से दर्शक का ध्यान भटक सकता है। कैमरे को तभी मूव करें, जब वह कहानी को आगे बढ़ाने में कोई खास भूमिका निभा रहा हो।
- अलग-अलग शॉट्स का इस्तेमाल करें। मास्टर शॉट आपकी फ़िल्म की नींव होता है। इसी से आप क्लोज़-अप, ओवर-द-शोल्डर और अन्य शॉट्स या ऐंगल्स जोड़कर फ़िल्म को और भी ज़्यादा रोचक बना सकते हैं और दर्शकों की रुचि बनाए रख सकते हैं।
Adobe Premiere में मास्टर शॉट्स के साथ काम करें।
मास्टर शॉट में महारत हासिल करने के लिए आपको हॉलिवुड का डायरेक्टर होना ज़रूरी नहीं है। शॉर्ट फ़िल्म हो या फ़ीचर फ़िल्म, एक अच्छा मास्टर शॉट फ़िल्म की टाइमिंग और परफ़ॉर्मेंस दोनों को निखारने में मदद करता है।
Premiere में वे सभी टूल्स हैं जो मास्टर शॉट में महारत हासिल करने और उससे भी आगे जाने में मदद करेंगे। मल्टीकैमरा एडिटिंग और ट्रांज़िशन ऑप्शन्स की मदद से अपने वर्कफ़्लो में मास्टर शॉट्स को शामिल करना पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो गया है।
देखें कि कैसे Premiere जैसा वीडियो एडिटिंग सॉफ़्टवेयर आपको दिलचस्प, सिनेमैटिक एडिट्स करने में मदद करता है।
मास्टर शॉट्स के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।
कुछ परिस्थितियाँ जिनमें मास्टर शॉट का इस्तेमाल किया जा सकता है, वे हैं:
- किसी सीन की शुरुआत में, ताकि दर्शक जगह, किरदारों और उनके बीच की दूरी या स्थिति को समझ सकें
- जब एक ही सीन में कई कलाकार बात कर रहे हों या इधर-उधर चल-फिर रहे हों
- स्टेज प्ले की तरह, रियल-टाइम परफ़ॉर्मेंस के लिए
अपनी ज़रूरत के हिसाब से सही Creative Cloud प्लान चुनें।
Premiere Single App
₹733.96/माहGST सहित
वार्षिक, मासिक बिलिंग
इसमें 100GB का क्लाउड स्टोरेज, Adobe Fonts, और Adobe Portfolio शामिल हैं।
Creative Cloud Pro
₹2,714.00/माहGST सहित
वार्षिक, मासिक बिलिंग
Premiere सहित 20+ Creative Cloud ऐप्स पाएँ।
स्टूडेंट्स और टीचर्स
नियमित रूप से इस पर ₹2,714.00/माह वैकल्पिक रूप से इस पर ₹638.38/माहGST सहित
बिज़नेस
वार्षिक, मासिक बिलिंग
आसान लाइसेंस मैनेजमेंट की खूबियों के साथ आने वाले इंडस्ट्री के जाने-माने क्रिएटिव ऐप्स पर पहले साल के लिए 47% की बचत करें। 9 तक की तादाद में लाइसेंसेज़ के लिए वैलिड। पहले साल के लिए ₹4,405.00/माहप्रति लाइसेंसGST अतिरिक्त, उसके बाद ₹8,389.00/माहप्रति लाइसेंसGST अतिरिक्त की पेमेंट करें। ऑफ़र सिर्फ़ नए सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध है।
शर्तें देखें | देखें कि क्या शामिल है