फ़िल्म में ओवर द शोल्डर शॉट का इस्तेमाल कैसे करें।
अपने सीन में गहराई जोड़ने और उसे कोई खास नज़रिया देने के लिए, “ओवर द शोल्डर” कैमरा ऐंगल का इस्तेमाल किया जाता है। जानें कि OTS शॉट का इस्तेमाल कैसे करें, ताकि किरदारों के बीच के कनेक्शन के साथ-साथ कहानी दिखाने का तरीका भी बेहतर लगे।
अभी आज़माएँ|अभी आज़माएँ {{premiere}} {{premiere}} एक्सप्लोर करें
ओवर द शोल्डर शॉट के बारे में जानें।
ओवर द शोल्डर (OTS) शॉट, दर्शक को किरदार का नज़रिया दिखाता है, जहाँ भावनाएँ, जगह और कहानी एक लेयर्ड कम्पोज़िशन में दिखती है। भले ही सीन में बातचीत हो, इंटरव्यू हो या सस्पेंस हो, यह क्लासिक ऐंगल अपने विज़ुअल से जुड़ाव और संदर्भ, दोनों पर असर डालता है।
ओवर द शोल्डर शॉट की डेफ़िनिशन।
ओवर द शोल्डर (OTS) शॉट, एक क्लासिक फ़्रेमिंग तकनीक है, जिसमें दर्शकों को सीन की अंदरूनी परतें देखने को मिलती हैं। इसमें, दर्शकों को एक किरदार के नज़रिए से दूसरे किरदार को दिखाया जाता है। आमतौर पर, कैमरा एक व्यक्ति के पीछे रखा जाता है, जिसमें उसके कंधे और सिर का थोड़ा हिस्सा दिखता है, जबकि उसका फ़ोकस सामने वाले किरदार पर होता है।
इस तरीका का इस्तेमाल करके पर्दे पर असल दुनिया का एहसास दिलाना आसान हो जाता है और दर्शकों को लगता है कि वे वहीं पर हैं जहाँ पर्दे पर सबसे पास वाला किरदार मौजूद होता है और उस किरदार के साथ उनके मन के भाव भी साझा होते हैं। ओवर द शोल्डर शॉट जैसे फ़िल्म के कैमरा ऐंगल्स को पूरी कहानी के दौरान इस्तेमाल करके कहानी के अलग-अलग हिस्सों में विज़ुअल तालमेल और जुड़ाव बनाए जाते हैं। ड्रैमेटिक फ़िल्म हो या डॉक्युमेंट्री इंटरव्यूज़ हों, OTS शॉट्स आपको हर ज़ॉनरा में दिखेंगे, क्योंकि इनसे फ़ौरन सीन के बारे में एक विज़ुअल कॉन्टेक्स्ट मिल जाता है।
ओवर द शोल्डर शॉट का मकसद।
ओवर द शोल्डर (OTS) शॉट, कहानी कहने का एक असरदार तरीका है। यह दर्शकों को एक किरदार के नज़रिए से सीन महसूस कराता है, जबकि फ़ोकस सामने वाले किरदार पर रहता है, जिससे भावनात्मक गहराई और विज़ुअल स्पष्टता दोनों बढ़ती हैं। OTS शॉट्स का इस्तेमाल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्री फ़िल्ममेकिंग में भी किया जाता है, ताकि दर्शक भी खुद को बातचीत या सीन का हिस्सा समझें। खासकर जब होस्ट और सब्जेक्ट के बीच बातचीत दिखाई जा रही हो।
इस तकनीक का इस्तेमाल करके फ़िल्मकार किरदारों और दर्शकों के जुड़ाव को गहरा बनाते हैं, किसी किरदार के नज़रिए पर रोशनी डालते हैं या दिखाते हैं कि वह किरदार कितना रौबदार है, बेचैनी या रहस्य का माहौल तैयार करते हैं, दर्शकों को सीन में दिखाई जा रही जगह का हिस्सा बनाते हैं, और अलग-अलग डायलॉग्स के बीच तालमेल बैठाते हैं। किसी पॉइंट ऑफ़ व्यू शॉट या वाइड शॉट के साथ इस्तेमाल किए जाने पर, OTS फ़्रेमिंग सीन में भावों को और गहरा बनाती है।
आइए जानें कि OTS शॉट का पूरा फ़ायदा पाने के लिए इसका इस्तेमाल कब और कैसे करें।
तय करें कि आपको किस तरह का ओवर द शोल्डर शॉट चाहिए।
ओवर द शोल्डर फ़्रेमिंग हर सीन के लिए एक जैसी नहीं होती। इसकी अलग-अलग किस्में सिर्फ़ स्टाइल के लिए नहीं होतीं, वे तय करती हैं कि दर्शक स्क्रीन पर दिख रहे किरदारों के बारे में कैसा महसूस करेंगे। हर फ़्रेमिंग नज़दीकी, ताकत या भावनात्मक दूरी का अलग असर पैदा करती है। OTS शॉट की सही किस्म चुनकर डायरेक्टर सीन के मूड और असर को बारीकी से कंट्रोल कर सकते हैं। नीचे कुछ आम OTS वैरिएशन्स दिए गए हैं।
डर्टी ओवर द शोल्डर शॉट।
यह OTS शॉट की सबसे सामान्य किस्म है। इसमें सामने वाले किरदार का कुछ हिस्सा, आमतौर पर कंधा और सिर दिखता है। इससे शॉट उस किरदार की मौजूदगी और नज़रिए से जुड़ा रहता है।
क्लीन ओवर द शोल्डर शॉट।
इसमें सामने वाला किरदार फ़्रेम में नहीं दिखता है। शॉट का ऐंगल वही रहता है, लेकिन पूरा ध्यान पीछे वाले किरदार पर होता है। आम तौर पर, इसका इस्तेमाल भावों या बातचीत पर ज़ोर देने के लिए किया जाता है।
वाइड ओवर द शोल्डर शॉट।
यह शॉट, फ़्रेम को बड़ा करके ज़्यादा किरदारों और आस-पास के माहौल को शामिल करता है। यह टोन, दूरी या सीन की बनावट दिखाने के लिए बेहतरीन होता है, ठीक वैसे ही जैसे वाइड शॉट किसी सेटिंग को दिखाता है।
ओवर द शोल्डर शॉट के उदाहरण।
OTS की हर वैरिएशन मन के भावों, माहौल और किरदारों के आपसी रिश्तों पर अलग-अलग असर डाल सकती है। यहाँ कुछ ओवर द शोल्डर शॉट के उदाहरण दिए गए हैं:
- इंटरव्यू सेटअप। डर्टी OTS शॉट में इंटरव्यू लेने वाले का कंधा फ़्रेम में दिखता है, जबकि सामने वाला व्यक्ति सीधे उससे बात करता हुआ दिखता है। इससे भरोसे और जुड़ाव का एहसास पैदा करता है।
- तनातनी वाली बातचीत। एक किरदार ताकतवर दिखता है, जबकि दूसरा कमज़ोर या बेबस नज़र आता है। इससे सीन में असहजता और असंतुलन का एहसास पैदा होता है।
- रोमांटिक बातचीत। दो किरदारों के बीच की बातचीत में फ़्रेम किए गए इस OTS शॉट्स से दर्शकों को उनके बीच बढ़ते कनेक्शन को महसूस करने में मदद मिलती है।
- किरदारों की बढ़ती-घटती हुई धाक। किसी टकराव वाले सीन में कैमरा बैठे हुए किरदार के OTS से बदलकर ऊपर खड़े व्यक्ति के OTS पर जाता है। ऊँचाई और ऐंगल बिना कुछ बोले ही दबदबा या डर का एहसास करा देते हैं।
- सस्पेंस बढ़ाना। किसी थ्रिलर में, किरदार के कंधे के ठीक पीछे से लिया गया धीमा OTS शॉट सस्पेंस बढ़ा देता है, अगर वह दरवाज़े के पास जाता है, मुड़ता है, या अँधेरे कमरे में कुछ खोजता है। इससे दर्शक उस सीन से जुड़ाव महसूस करते हैं और उनका पूरा ध्यान सीन में होता है।
ओवर द शोल्डर शॉट कैसे सेट करें और फ़िल्माएँ।
ओवर द शोल्डर शॉट्स का मकसद होता है सीन में सही नज़रिया और भावों की सटीकता दिखाना, खासकर वीडियो प्रॉडक्शन के दौरान। इस शॉट को सही से सेटअप करने और कैप्चर करने का तरीका जानें।
- अपना शॉट प्लान करें। तय करें कि कौन-सा किरदार फ़्रेम के आगे रहेगा और उसके सिर और कंधे का कितना हिस्सा फ़्रेम में दिखेगा। पहले से प्लान बनाने से यह भी तय करने में मदद मिलेगी कि क्या आपको टू-शॉट फ़्रेम का इस्तेमाल करना है या नहीं।
- सीन में सही पोज़िशन तय करें। स्क्रिप्ट के हिसाब से किरदारों के रिश्ते और मुख्य पलों की पहचान करें। इसके बाद, सीन में किरदारों की पोज़िशन तय करें, ताकि वे चलते हुए भी फ़्रेम में सही जगह पर बने रहें।
- अपना ऐंगल तय करें। सीन की पोज़िशनिंग (ब्लॉकिंग) करते समय, अपने फ़ोटोग्राफ़ी डायरेक्टर के साथ मिलकर कैमरे के लिए एक जगह तय करें। OTS (ओवर-द-शोल्डर) शॉट के लिए, कैमरा को आगे वाले किरदार के ठीक पीछे रखें और उसे ऐसे ऐंगल पर झुका के रखें कि पीछे वाला दूसरा किरदार साफ़ दिखाई दे।
- आई लाइन सेट करें। ध्यान रखें कि पीछे वाले किरदार की आई लाइन बनावटी न लगे और दोनों किरदार एक ही दिशा में या एक ही लेवल पर हों, ताकि पर्सपेक्टिव एक जैसा बना रहे।
- लाइटिंग को एक जैसा रखें। दोनों किरदारों पर एक जैसी लाइटिंग इस्तेमाल करें, ताकि ध्यान बराबर बना रहे और सीन में अनचाही परछाइयाँ या ज़्यादा चमक न आए।
- सही डेप्थ ऑफ़ फ़ील्ड चुनें। बैकग्राउंड वाले किरदार पर कितना फ़ोकस रखना है, इसके अनुसार शैलो (हल्की) या मीडियम डेप्थ ऑफ़ फ़ील्ड का इस्तेमाल करें।
- कई टेक्स लें। एडिटिंग के समय ज़्यादा विकल्प पाने के लिए, अलग-अलग फ़्रेमिंग्स, लेंसेज़, या किरदारों की पोज़िशन्स बदलकर शॉट्स लें।
कई तरह की फ़्रेमिंग्स कैप्चर की जाएँ (ऐंगल या फ़ोकस में हल्के से बदलाव भी काम आ सकते हैं), तो सीन में भावों की लय को दर्शाने के लिए एडिटर्स के पास और ज़्यादा ऑप्शन्स होते हैं। एडिट करते समय डायरेक्टर को लगता है कि कोई दूसरा ऐंगल ज़्यादा बेहतर ढंग से काम कर रहा है, तो वह उस ऐंगल का इस्तेमाल कर सकता है।
रिवर्स ओवर द शोल्डर शॉट को न भूलें।
OTS शॉट्स को अक्सर रिवर्स शॉट के साथ इस्तेमाल किया जाता है। इससे बातचीत के दौरान सीन दिखने में ज़्यादा सहज लगता है। इन शॉट्स को बातचीत की एडिटिंग के दौरान इस्तेमाल किया जाता है। ओवर-द-शोल्डर शॉट किसी एक किरदार के कंधे के ऊपर से शूट किया जाता है और रिवर्स शॉट में वही काम दूसरी तरफ़ से बातचीत में शामिल दूसरे किरदार के कंधे के ऊपर फ़िल्मिंग की जाती है। अलग-अलग किरदारों की निगाह से दिखाए जा रहे इस सीन में दर्शकों के लिए साफ़ कर दिया जाता है कि सीन में मौजूद सारे सब्जेक्ट्स एक-दूसरे के बरक्स कहाँ पर मौजूद हैं। इससे दर्शकों की किरदारों के बीच चल रही बातचीत में दिलचस्पी बनी रहती है।
असरदार ढंग से शूट करने के लिए, इस शॉट में दो कैमरों की ज़रूरत पड़ती है। इनका इस्तेमाल करके दोनों किरदारों के पर्सपेक्टिव्स को एक साथ कैप्चर किया जाता है। कैमरा सेटअप को बदले बिना और किरदार के पॉइंट ऑफ़ व्यू को बरकरार रखते हुए किसी किरदार के रिएक्शन्स कैप्चर करने के लिए कैमरे को डॉली या पैनिंग पर रखा जा सकता है।
ओवर द शोल्डर शॉट में होने वाली गलतियाँ।
ओवर द शोल्डर शॉट्स के दौरान इन सामान्य गलतियों से बचें:
- आई लाइन्स का एक लेवल पर सेट न होना। 180-डिग्री रूल को ज़रूर फ़ॉलो करें, ताकि सीन में दिखाई जा रही जगहों में एक तालमेल हो और दर्शक चकराएँ नहीं।
- खराब लाइटिंग। जब सीन में दो किरदार हों, तो ध्यान रखें कि दोनों पर रोशनी एक जैसी हो, ताकि फ़िल्माते समय एकदम से अचानक मूड न बदले।
- अटपटी ब्लॉकिंग। ब्लॉकिंग से फ़िल्ममेकर दिखा सकते हैं कि सीन में किरदार कैमरे के मुताबिक कैसे चलते या मूव करते हैं। इससे ऐक्टर्स को भी शॉट का अंदाज़ा हो जाता है और उन्हें भी अपने किरदार के भावों को समझने में मदद मिलती है। कैमरा रोल करने से पहले इस स्टेप को ज़रूर पूरा करें, ताकि ऐक्टर का तालमेल सीन के साथ बेहतर तरीके से हो सके और कहानी को असरदार ढंग से पेश किया जा सके।
- स्क्रीन की गलत दिशा में शूट करना। कभी-कभी हो सकता है कि कैमरा ऐंगल्स को गलत कट कर दिया गया हो। इससे जब दर्शकों को ये दर्शाना हो कि दो किरदार आमने-सामने खड़े हैं, उसकी जगह लगता है कि वे अगल-बगल में है या इसका उल्टा भी हो सकता है। इसलिए अगर किसी वजह से 180-डिग्री को तोड़ना ही आपका माजसद न हो, तो इसका पालन ज़रूर करें। इसका पालन करने से दर्शकों के सामने साफ़ हो जाता है कि किरदार एक-दूसरे के बरक्स कैसे खड़े हैं।
- कवरेज शॉट्स की कमी। एडिटिंग में स्मूथ ट्रांज़िशन्स के लिए रिवर्स शॉट या टू शॉट जैसे कवरेज शॉट्स लेना न भूलें।
Adobe {{premiere}} में ओवर द शोल्डर शॉट्स को कैसे एडिट करें।
फ़ुटेज कैप्चर करने के बाद, अपने ओवर-द-शोल्डर शॉट्स को Adobe {{Premiere}} में और बेहतर बनाएँ। वीडियो एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल करके ये काम किए जा सकते हैं:
- शॉट्स के बीच समय और कंटिन्युटी को अडजस्ट करें
- बैलेंस बनाने के लिए क्रॉप और रीफ़्रेम करें
- अलग-अलग टेक्स के बीच लाइटिंग और कलर को मैच करें
- किरदारों के बीच स्मूथ ट्रांज़िशन्स करें
Adobe {{Premiere}} जैसे वीडियो एडिटिंग सॉफ़्टवेयर की मदद से, सीन की रफ़्तार में बारीक बदलाव किए जा सकते हैं, अलग-अलग सीन्स के विज़ुअल एलिमेंट्स में तालमेल बैठाया जा सकता है, और सीन्स में चल रहे भावों का सिलसिला मज़बूत बनाया जा सकता है। चाहे आपको बातचीत के दौरान कट करके अलग-अलग किरदारों पर जाना हो या अलग-अलग नज़रियों को सामने लाकर तनातनी दर्शानी हो, इसकी आसान टाइमलाइन व एड्वान्स्ड टूल्स की मदद से बेफ़िक्र होकर साफ़-सुथरे एडिट्स करना आसान हो जाता है।
{{Premiere}} आसानी से After Effects और Adobe Audition जैसे टूल्स के साथ जुड़ जाता है, जिससे साउंड डिज़ाइन बेहतर बनाना, टाइटल जोड़ना और सिनेमैटिक फ़िनिश देना आसान हो जाता है। चाहे आपको हल्के-फु़ल्के डायलॉग वाले सीन को निखारना हो या कई ऐंगल्स से इंटरव्यू कट्स बनाने हों, {{Premiere}} की मदद से कहानी की रफ़्तार और टोन को साफ़-सुथरे अंदाज़ में बारीकी से तय करना मुमकिन होता है।
https://main--cc--adobecom.aem.page/cc-shared/fragments/products/premiere/do-more-with-premiere