.

PHOTOSHOP के फ़ीचर्स

Adobe Photoshop में कोलाज कैसे बनाएँ।

फ़ोटो कोलाज किसी थीम या कॉन्सेप्ट को दिखाने का एक शानदार तरीका है। ट्यूटोरियल और कोलाज टेम्पलेट्स की मदद से कुछ ही सेकंड्स में अलग-अलग तरह के कोलाजेज़ बनाएँ।

मुफ़्त ट्रायल शुरू करें प्लान्स और कीमतें देखें

फ़ोटो कोलाज का एक उदाहरण।

कई इमेज को अपनी ज़रूरत के हिसाब से सटीक क्रम में लगाएँ।

कोलाज आपको अलग-अलग मीडिया को एक बेहतरीन इमेज में एक साथ लाने में मदद करता है। Photoshop में दर्ज़नों अलग-अलग डिजिटल कोलाजेज़ बनाएँ।

फ़ोटो कोलाज का एक उदाहरण।

कोलाज क्या होता है?

कोलाज, आर्ट या ग्राफ़िक डिज़ाइन की किस्म है, जहाँ अलग-अलग एलिमेंट्स की मदद से एक नई कहानी बताने वाली इमेज तैयार करने में मदद मिलती है। कोलाज में फ़ोटोग्राफ़ी, ड्रॉइंग, वेक्टर इलस्ट्रेशन वगैरह शामिल हो सकते हैं।

कोलाज के लिए एडिटिंग टूल्स।

कोलाज बनाते समय, आपको अपने एलिमेंट की जगह और शेप बदलने की ज़रूरत होगी। आपको जिस इमेज का साइज़ बदलना है, उसे चुनें और बस 'एडिट करें › फ़्री ट्रांसफ़ॉर्म' को चुनें, फिर चुनी गई इमेज के कोनों को ड्रैग करें (इमेज की क्वालिटी खराब होने से बचाने के लिए Shift दबाएँ)।

किसी भी कोलाज के लिए टेम्पलेट्स आज़माएँ।

पहली बार कोलाज बनाने वालों के लिए, दर्ज़नों मुफ़्त टेम्पलेट उपलब्ध हैं। उन्हें Adobe Stock में या सीधे Photoshop ऐप के अंदर खोजें। इसके लिए, फ़ाइल › नया › फ़ोटो चुनें और फ़ीचर्ड टेम्पलेट्स ब्राउज़ करें। स्टाइलिश डिज़ाइनों को एडिट करें और उनमें रंग भरें, ताकि वे बिल्कुल वैसे दिखें जैसे आपको चाहिए।

कोलाज टेम्पलेट्स के उदाहरण।

एक-एक स्टेप पूरा करके एक बेसिक कोलाज कैसे बनाएँ।

अपना पहला कोलाज बनाना उतना ही आसान है, जितना कुछ इंपोर्ट करना और उसकी जगह बदलना है।

  1. इंपोर्ट करें:
    एक नया दस्तावेज़ खोलकर, 'फ़ाइल › स्क्रिप्ट्स › फ़ाइल्स को Stack में लोड करें' को चुनें, 'ब्राउज़ करें' पर क्लिक करें, और उन सभी इमेजेज़ को चुनें, जिन्हें आपको Photoshop में अपलोड करना है।
  2. प्रोटेक्ट करें:
    अपनी इमेज लेयर्स को स्मार्ट ऑब्जेक्ट्स में बदलें। इसके लिए लेयर पैनल में उन्हें चुनें और 'लेयर › स्मार्ट ऑब्जेक्ट्स › स्मार्ट ऑब्जेक्ट में कनवर्ट करें' पर जाएँ।
  3. एडजस्ट करें:
    'मूव करें' टूल का इस्तेमाल करें और 'एडिट करें › फ़्री ट्रांसफ़ॉर्म' पर जाकर अपनी इमेज को ज़रूरत के हिसाब से बदलकर उसे अलग तरह से शेप करें।
  4. बॉर्डर बनाएँ:
    फ़ोटो लेयर पर राइट-क्लिक करें और ब्लेंडिंग के विकल्प चुनें। इसके बाद, स्ट्रोक के विकल्पों का इस्तेमाल करके बॉर्डर्स जोड़ें।
  5. सुधार करें:
    टूलबार में क्रॉप टूल का इस्तेमाल करके, अपने बॉर्डर में बदलाव करें। अगर आपको नया बॉर्डर पसंद आए, तो उसे दूसरी फ़ोटो पर भी आसानी से कॉपी-पेस्ट किया जा सकता है। जिस लेयर में आपका बॉर्डर है, उस पर राइट-क्लिक करें और 'लेयर स्टाइल कॉपी करें' को चुनें। फिर अपनी दूसरी इमेज की लेयर (या लेयर्स) पर राइट-क्लिक करके, 'लेयर स्टाइल पेस्ट करें' को चुनें।

कोलाज प्रॉजेक्ट के आइडियाज़।

कोलाज बनाना एक ऐसी तकनीक है, जिसे अगले प्रॉजेक्ट में लागू किया जा सकता है। इनमें से कुछ आइडियाज़ को आजमाएँ।

फ़ोटो कोलाज का एक उदाहरण।

अलग-अलग मीडिया को जोड़कर मास्टरपीस बनाएँ।

ब्रशवर्क, पेंसिल ड्रॉइंग, व फ़ोटोग्राफ़ी जैसी अन्य चीज़ों को मिलाकर एक मास्टरपीस तैयार करें। अपने आर्टवर्क में एक अलग अंदाज़ वाला टेक्सचर डालने के लिए मुफ़्त ब्रशेज़ इंस्टॉल करें। उदाहरण के लिए, काइल टी. वेब्स्टर के द्वारा उपलब्ध कराया गया ब्रश भी मुफ़्त में इस्तेमाल किया जा सकता है।

थीम के हिसाब से फ़ोटो कोलाज तैयार करें।

फ़ोटोज़ को दिखाने के लिए, कोलाज एक शानदार तरीका है। किसी टॉपिक या आइडिया के इर्द-गिर्द कोलाज बनाने की कोशिश करें, जैसे कि कोई फ़ैमली ट्री।

फ़ोटो प्रिंट्स और कलर स्वैचेज़ का इस्तेमाल करके बनाए गए एक फ़िज़िकल फ़ोटो कोलाज की इमेज।
कोलाज का इस्तेमाल करके बनाए गए एक आर्ट एग्ज़िबिशन का उदाहरण।

रंग-बिरंगे पोस्टर्स डिज़ाइन करें।

किसी कार्यक्रम या शो के लिए सुंदर पोस्टर्स बनाने हों, तो फ़ोटो और आर्टवर्क के अलग-अलग टुकड़ों को बेहतरीन तरीके से अरेंज करें।

कम्पोज़िट बनाएँ।

कई इमेज को मिलाकर एक कम्पोज़िट फ़ोटो बनाएँ, जो आपके दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दे। यह बेहतरीन ब्लेंडेड आर्टवर्क, कोलाज से थोड़ा बेहतर लगता है।

कम्पोज़िट फ़ोटो का एक उदाहरण।

अन्य Photoshop ट्यूटोरियल्स के साथ अपनी कोलाज स्किल्स में निखार लाएँ।

ये गाइड्स आपको बेहतर कोलाज बनाने और अपने Photoshop हुनर को नए मुकाम पर ले जाने में मदद करती हैं।

फ़ोटो मॉन्ताज़ का एक उदाहरण।

फ़ोटो में रंग बदलें।

रंग बदलने के अलग-अलग तरीके देखें, जिनमें एडजस्टमेंट लेयर या फ़िल लेयर जोड़ना, या ब्रश टूल से नए रंग पेंट करना शामिल है।

कोलाज टेम्पलेट का एक उदाहरण।

Adobe Stock पर कोलाज टेम्पलेट्स का पता लगाएँ।

Adobe Stock में आपको करीब-करीब अपने सभी मनचाहे प्रॉजेक्ट्स के लिए टेम्पलेट्स मिल जाएँगे। बेसिक कोलाजेज़ और अन्य डिजिटल आर्ट बनाने के लिए इन्हें आजमाएँ।

किसी इमेज पर ओवरलेज़ और इफ़ेक्ट्स सुपरइम्पोज़ करके बनाए गए ग्राफ़िक का एक उदाहरण।

लाजवाब इमेज बनाएँ।

ओवरले और अन्य इफ़ेक्ट के साथ इमेज को सुपरइम्पोज़ करने से चौंकाने वाले नतीजे मिल सकते हैं। जानें कि कोलाज बनाने का यह विकल्प कैसे आपके प्रॉजेक्ट्स को रफ़्तार दे सकता है।

फ़ोटो का साइज़ बदलने का एक उदाहरण।

ज़रूरत के हिसाब से कभी भी फ़िटिंग और साइज़ बदलें।

इमेज का साइज़, फ़िटिंग बदलने, और वॉटरर्प करने के दर्ज़नों तरीके उपलब्ध हैं, लेकिन यह जानना मददगार साबित होता है कि कौनसे टूल, आपकी ज़रूरत के हिसाब से सबसे काम के हैं। इसमें यह गाइड आपकी मदद करेगी।

अपनी ज़रूरत के हिसाब से सही Creative Cloud प्लान चुनें।

Adobe Photoshop Single App

वार्षिक, मासिक बिलिंग

733.96/माहGST सहित

Creative Cloud खरीदें और साथ में पाएँ, 'डेस्कटॉप और iPad के लिए Photoshop'।

और जानें


Creative Cloud Pro

वार्षिक, मासिक बिलिंग

2,714.00/माहGST सहित

'डेस्कटॉप और iPad के लिए Photoshop' सहित 20+ Creative Cloud ऐप्स पाएँ।

देखें कि क्या-क्या शामिल है | और जानें


स्टूडेंट्स और टीचर्स

वार्षिक, मासिक बिलिंग

नियमित रूप से इस पर 2,714.00/माह वैकल्पिक रूप से इस पर 638.38/माहGST सहित

20+ Creative Cloud Pro पर 70% से अधिक की बचत करें।

नियम देखें | और जानें


बिज़नेस
8,389.00/माहप्रति लाइसेंसGST अतिरिक्त

आसान लाइसेंस मैनेजमेंट की खूबियों के साथ आने वाले इंडस्ट्री के सबसे जाने-माने क्रिएटिव ऐप्स।

और जानें