PHOTOSHOP के फ़ीचर्स
Adobe Photoshop में लसू टूल कैसे इस्तेमाल करें।
आइए, लसू टूल इस्तेमाल करना सीखें। सिलेक्शन के लिए यह एक असरदार तरीका है और इसे कई तरह के कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Photoshop में आपको कई सिलेक्शन टूल्स मिलते हैं, लेकिन ज़्यादा क्रिएटिव चीज़ें करने के लिए, लसू टूल की गिनती सबसे बेहतरीन टूल्स में होती है।
सिलेक्शन के लिए आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले लसू टूल को खुले हाथ से इस्तेमाल किया जाता है। इसका मतलब है कि यह सीधे ऑब्जेक्ट के किनारों को अपने आप सिलेक्ट करने का काम नहीं करता और न ही यह अंदाज़ा लगाता है कि आपकी पसंद का हिस्सा कौनसा होगा। लसू को जहाँ रखा जाए, यह वहीं रहता है। हालाँकि, Photoshop आपके शुरुआती और आखिर पॉइंट्स के बीच छूटे हुए गैप्स को जोड़कर शेप को पूरा करने में मदद ज़रूर करता है।
Photoshop के कई सिलेक्शन टूल्स की तरह, लसू टूल में भी और कई सुविधाएँ होती हैं, जिनसे आपके काम तेज़ी से और बेहतर तरीके से हो सकेंगे। अपने मौजूदा सिलेक्शन्स में मनचाहे तरीके से जोड़ें, घटाएँ, और उन हिस्सों को रखें जो ओवरलैप कर रहे हैं।
फ़ेदरिंग और एंटी-एलियासिंग सेटिंग्स से आपको तय करने में मदद मिलती है कि आपका लसू कितना खुरदुरा या स्मूथ हो। इससे किनारों को सॉफ़्ट या शार्प बनाया जा सकता है। हाई फ़ेदर से शेप्स में धुँधलापन लाया जा सकता है, वहीं एंटी-एलियासिंग से आउटलाइन्स बहुत स्मूथ रहती हैं।
मैग्नेटिक लसू टूल या पॉलीगनल लसू टूल की मदद से फ़्रीहैंड सिलेक्शन को एडजस्ट करें। पहले वाला टूल AI का इस्तेमाल करके अपने आप किसी ऑब्जेक्ट के किनारों पर मैग्नेट की तरह चिपक जाता है, जबकि दूसरा आपकी फ़्रीहैंड लाइनों को सीधी लाइनों में बदलकर पॉलीगनल शेप्स बनाता है।
लसू टूल का इस्तेमाल करके सिलेक्शन करना है, लेकिन नहीं पता कि यह किस काम के लिए सबसे बढ़िया रहेगा? ये आइडियाज़ आज़माएँ।
अलग-अलग लसू टूल्स इसलिए बनाए गए हैं, ताकि आप इमेज के उन हिस्सों को चुन सकें जो सीधे तौर पर रेक्टैंग्युलर या ओवल शेप में नहीं आते या जिनके सब्जेक्ट या ऑब्जेक्ट AI की मदद से भी सिलेक्ट नहीं किए जा सकते। ज़्यादा क्रिएटिव अंदाज़ वाले स्मूथ शेप्स बनाएँ या दिलचस्प अंदाज़ वाली कम्पोज़िट इमेजेज़ बनाने के लिए सिलेक्शन्स को जानबूझकर रफ़ ही रखें।
सिलेक्ट एंड मास्क फ़ीचर्स के साथ, आपको सिलेक्शन की एक अलग दुनिया मिलती है। यहाँ एक कलाकार की तरह सिलेक्शन को पेंट और एडिट किया जा सकता है। इसके लिए, लसू टूल और Photoshop के अन्य सिलेक्शन टूल्स का साथ-साथ इस्तेमाल करें।
लसू का इस्तेमाल करके सिलेक्ट करने का काम तीन स्टेप्स में आसानी से हो जाता है।
इन Photoshop ट्यूटोरियल्स को देखें और जानें कि सिलेक्शन्स से और क्या-क्या किया जा सकता है।
मैग्नेटिक लसू जैसे टूल्स और उनके साथ-साथ मार्की टूल्स के साथ बहुत बारीकी से सिलेक्शन करें। इन्हें इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है।
कई इमेजेज़ को एक साथ लाकर, ऐसा मिलाजुला इफ़ेक्ट पैदा होता है जो आपके काम की कलाकारी में चार चाँद लगा देता है। देखें कि Photoshop में यह कैसे किया जाता है।
सिलेक्शन्स करने से पहले, आपको अलग-अलग फ़ोटोज़ ज़्यादा साफ़-सुथरी बनानी पड़ सकती हैं। देखें कि किसी थीम के हिसाब से इमेजेज़ कैसे एडिट की जाती हैं या उन्हें रीटच कैसे किया जाता है।
पिक्सेलेशन वाले इफ़ेक्ट्स के साथ वीडियो गेम्स के क्लासिक लुक की नकल करें या प्रिवसी के लिए किसी के चेहरे को ब्लर करें।
वार्षिक, मासिक बिलिंग
₹733.96/माहGST सहित
Creative Cloud खरीदें और साथ में पाएँ, 'डेस्कटॉप और iPad के लिए Photoshop'।
वार्षिक, मासिक बिलिंग
₹2,714.00/माहGST सहित
'डेस्कटॉप और iPad के लिए Photoshop' सहित 20+ Creative Cloud ऐप्स पाएँ।
वार्षिक, मासिक बिलिंग
20+ Creative Cloud Pro पर 70% से अधिक की बचत करें।
आसान लाइसेंस मैनेजमेंट की खूबियों के साथ आने वाले इंडस्ट्री के सबसे जाने-माने क्रिएटिव ऐप्स।
Based on your location, we think you may prefer the United States website, where you'll get regional content, offerings, and pricing.