.

PHOTOSHOP के फ़ीचर्स

Adobe Photoshop में आसानी से फ़ोटो का साइज़ कैसे बदलें।

बड़ी इमेज फ़ाइल्स आपके स्टोरेज स्पेस में ज़्यादा जगह ले सकती हैं। कुछ ही स्टेप्स में इमेज की डाइमेंशन्स और फ़ाइल साइज़ चेंज करके, अपनी ज़रूरत के हिसाब से एकदम सही इमेज साइज़ पाएँ।

मुफ़्त ट्रायल शुरू करें प्लान्स और कीमतें देखें

इमेज का साइज़ बदलकर समय और जगह, दोनों बचाएँ।

Photoshop में क्वालिटी से कोई समझौता किए बिना पिक्सेल डाइमेंशन्स को एडजस्ट करके किसी भी इमेज का साइज़ बदलना बेहद आसान होता है। बड़ी फ़ोटोज़ या हाई रेज़लूशन, यानी ज़्यादा पिक्सल वाली इमेजेज़ डाउनलोड होने में ज़्यादा समय ले सकती हैं और उन्हें स्टोर करने के लिए बहुत ज़्यादा स्पेस की ज़रूरत होती है। अगर किसी को दिखाने के लिए कोई इमेज भेजनी हो या किसी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर पोस्ट करने के लिए किसी फ़ोटो की ज़रूरत हो, तो छोटी फ़ाइल साइज़ की कम रेज़लूशन वाली इमेज का होना ज़रूरी है।
एक इमेज, जिसमें दो लोग एक-दूसरे के बगल में बैठे हैं और एक-दूसरे की आँखों में देख रहे हैं। साथ ही, एक फ़ोन की इमेज है, जिसमें सोशल मीडिया टाइमलाइन खुली है और उसके ऊपर Adobe Photoshop का 'इमेज का साइज़ बदलें' पैनल सुपरइम्पोज़ किया हुआ है।

इमेज साइज़ डायलॉग बॉक्स को एक्सप्लोर करें।

विड्थ और हाइट एडजस्ट करें या इमेज का रेज़लूशन बदलें, जिसे पिक्सेल पर इंच (PPI) में मेज़र किया जाता है। इसके लिए, 'इमेज > इमेज साइज़' पर क्लिक करें। इससे इमेज फ़ाइल का साइज़ हमेशा के लिए बदल जाएगा।

मेज़रमेंट की यूनिट चुनें।

विड्थ या हाइट के पास में दिए गए ड्रॉप-डाउन मेन्यू पर क्लिक करके मेज़रमेंट की यूनिट बदलें। पिक्सेल्स, इंचेज़, सेंटीमीटर्स, और ओरिजिनल साइज़ का परसेंट जैसे ऑप्शन्स में से चुनें।

एक इमेज, जिसमें चार लोग एक-दूसरे के बगल में बैठे हुए कैमरे की ओर देख रहे हैं। साथ ही, उस इमेज पर Adobe Photoshop का 'इमेज का साइज़ बदलें' यूनिट मेज़रमेंट पैनल सुपरइम्पोज़ किया गया है।
एक इमेज जिसमें एक औरत खड़ी है और अपने फ़ोन की ओर देख रही है और उसके ऊपर Adobe Photoshop का 'इमेज का साइज़ बदलें' पैनल सुपरइम्पोज़ किया हुआ है।

'एक्सपोर्ट करें' फ़ंक्शन का इस्तेमाल करें।

एक नई, छोटी फ़ाइल बनाने और ओरिजिनल साइज़ की फ़ाइल को वैसे ही रखने के लिए, यानी Photoshop में क्वालिटी से कोई समझौता किए बिना इमेज का साइज़ बदलने के लिए बस 'फ़ाइल › इस फ़ॉर्मैट में एक्सपोर्ट करें' पर क्लिक करें। एक्सपोर्ट फ़ंक्शन आपको पिक्सेल्स एडजस्ट करने, परसेंटेज के हिसाब से इमेज को छोटा करने, या कम क्वालिटी के साथ JPEG फ़ाइल के रूप में एक्सपोर्ट करने की सुविधा भी देता है।

क्वालिटी को बिलकुल अपनी ज़रूरत के हिसाब से रखें।

'इस फ़ॉर्मैट में एक्सपोर्ट करें' या 'इमेज साइज़' डायलॉग बॉक्स में अपनी इमेज को ज़ूम इन या ज़ूम आउट करें, ताकि पक्का हो सके कि जिस इमेज का साइज़ बदला गया है उसमें आपके इस्तेमाल के हिसाब से ज़रूरी बारीकियाँ शामिल हों।

एक इमेज, जिसमें एक व्यक्ति अपनी टोपी पकड़े हुए दीवार के सहारे खड़ा है और उस पर Adobe Photoshop फ़ाइल सेटिंग्स पैनल सुपरइम्पोज़ किया गया है

रेज़लूशन फ़ाइल साइज़ पर कैसे असर डालता है।

रेज़लूशन जितना ज़्यादा होगा, इमेज में उतनी ही ज़्यादा बारीकियाँ दिखेंगी और इमेज फ़ाइल उतनी ही बड़ी होगी, क्योंकि इसमें ज़्यादा डेटा होता है। फ़ाइल साइज़ को छोटा करने का एक तरीका है रेज़लूशन को कम करना, जिसमें इमेज की डाइमेंशन्स को बदलने की ज़रूरत नहीं होती। अगर Photoshop में इमेज का साइज़ बदलते समय रीसैम्पल बॉक्स को चेक करके रखा जाए, तो सॉफ़्टवेयर उसके अंदर मौजूद पिक्सेल डेटा की तादाद को बदल देगा। इससे फ़ाइल का साइज़ छोटा हो जाता है, लेकिन डाइमेंशन्स या डॉक्यूमेंट का साइज़ वही रहता है।
एक इमेज, जिसमें एक व्यक्ति समुद्र तट पर अपनी वैन में खड़ा है। साथ ही, उस इमेज पर Adobe Photoshop का इमेज रेज़लूशन पैनल सुपरइम्पोज़ किया हुआ है।

ध्यान रखें कि आपकी इमेज कहाँ पर इस्तेमाल होगी।

अलग-अलग इस्तेमाल के लिए, अलग-अलग इमेज रेज़लूशन्स की ज़रूरत होती है। वेब के लिए ज़्यादातर जगहों पर 72 PPI का रेज़लूशन काफ़ी होता है। लेकिन हाई-क्वालिटी प्रिंट बनाने के लिए लगभग 300 PPI या उससे ज़्यादा का रेज़लूशन बेहतर होता है।

इमेज का साइज़ बदलने की प्रैक्टिस करें।

इमेज का साइज़ बदलने के बारे में और जानने के लिए, आसान ट्यूटोरियल्स देखें। फिर Adobe Lightroom में रेज़लूशन बेहतर करने के आसान तरीके देखें।

इमेज साइज़ एडजस्ट करने से जुड़े सुझाव।

एक-एक स्टेप की सिलसिलेवार जानकारी देने वाले इन ट्यूटोरियल्स को पूरा करके इमेज साइज़ और रेज़लूशन एडजस्ट करना सीखें।

सुपर रेज़लूशन टूल का इस्तेमाल करें।

Lightroom में सुपर रेज़लूशन की मदद से, बस एक क्लिक में रेज़लूशन और पिक्सेल्स बढ़ाएँ।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अपनी ज़रूरत के हिसाब से सही Creative Cloud प्लान चुनें।

Adobe Photoshop Single App

वार्षिक, मासिक बिलिंग

733.96/माहGST सहित

Creative Cloud खरीदें और साथ में पाएँ, 'डेस्कटॉप और iPad के लिए Photoshop'।

और जानें


Creative Cloud Pro

वार्षिक, मासिक बिलिंग

2,714.00/माहGST सहित

'डेस्कटॉप और iPad के लिए Photoshop' सहित 20+ Creative Cloud ऐप्स पाएँ।

देखें कि क्या-क्या शामिल है | और जानें


स्टूडेंट्स और टीचर्स

वार्षिक, मासिक बिलिंग

नियमित रूप से इस पर 2,714.00/माह 638.38/माहGST सहित

20+ Creative Cloud Pro पर 74% से अधिक की बचत करें।

नियम देखें | और जानें


बिज़नेस
9,312.00/माहप्रति लाइसेंसGST अतिरिक्त

आसान लाइसेंस मैनेजमेंट की खूबियों के साथ आने वाले इंडस्ट्री के सबसे जाने-माने क्रिएटिव ऐप्स।

और जानें