PHOTOSHOP के फ़ीचर्स
Adobe Photoshop में लेयर को घुमाने का तरीका।
अपने Photoshop प्रोजेक्ट में एक लेयर को घुमाने के अलग-अलग तरीकों के बारे में जानें।
लेयर, Photoshop में लगभग हर काम की बुनियाद होती हैं। किसी इमेज को एडिट करते समय, हर बदलाव के लिए एक नई लेयर जोड़ी जा सकती है। एडिटिंग के दौरान अलग-अलग लेयर जोड़ने से आपकी ओरिजिनल इमेज सुरक्षित रहती है। इससे, ज़रूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल करके एक नए सिरे से एडिटिंग शुरू की जा सकती है।
किसी लेयर को घुमाने का मतलब है कि आप अपने प्रोजेक्ट में कई लेयर में से किसी एक को लें और उसे एक तय पॉइंट के चारों ओर घड़ी की दिशा में या उसके उलट घुमाएँ, वह भी इमेज के किसी दूसरे हिस्से को घुमाए बिना।
लेयर को घुमाकर, इमेज में छोटे-मोटे ज़रूरी बदलाव अलग-अलग तरीकों से किए जा सकते हैं।
अगर आपने अपने काम में किसी लोगो को लेयर के रूप में जोड़ा है, तो उसे घुमाया जा सकता है। इससे डिज़ाइन को अपनी ज़रूरत के हिसाब से बनाने में मदद मिलती है।
मिरर इफ़ेक्ट बनाना है? डुप्लिकेट इमेज वाली लेयर को घुमाएँ, ताकि वह ओरिजिनल इमेज के साथ ठीक से लाइन में आ जाए।
ग्राफ़िक डिज़ाइन की एक लेयर को घुमाकर, उसका लुक थोड़ा बदलें।
किसी फ़ोटो कम्पोज़िट को मैनिपुलेट करते समय, आपने जो एलिमेंट जोड़ा है उसका एंगल बदला जा सकता है, ताकि वह फ़ोटो में बेहतर तरीके से ब्लेंड हो जाए।
लेयर घुमाने के कुछ अलग-अलग तरीके हैं।
मूव टूल इस्तेमाल करने के सबसे तेज़ और आसान तरीके में काम को सिर्फ़ तीन चरणों में पूरा किया जा सकता है।
लेयर को घुमाने के लिए फ़्री ट्रांसफॉर्म टूल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालाँकि, यह ज़्यादा मैनुअल वर्कफ़्लो है, लेकिन यह तरीका आपको लेयर को एक खास डिग्री तक घुमाने के लिए ज़्यादा विकल्प देता है।
काम की इन बातों और सबसे सही तरीकों से अपने वर्कफ़्लो को तेज़ करें और मेन्यू में नेविगेट करने में कम समय लगाएँ।
फ़्री ट्रांसफ़ॉर्म मेन्यू खोलने के लिए Ctrl+T या Mac पर Command+T दबाएँ या लेयर पर राइट क्लिक करें और ड्रॉप-डाउन मेन्यू से फ़्री ट्रांसफ़ॉर्म चुनें।
Ctrl की को दबाकर रखें और लेयर्स पैनल में हर उस लेयर पर क्लिक करें जिसे आपको बदलना है। मूव या फ़्री ट्रांसफ़ॉर्म टूल का इस्तेमाल करने पर, वे सभी एक साथ घूमेंगे।
जब 'ट्रांसफ़ॉर्म कंट्रोल्स दिखाएँ' चालू होता है, तो आपको वह पिवट पॉइंट दिखता है जिस पर आपकी लेयर घूमेगी। पिवट पॉइंट पर क्लिक करें और उसे अपने कैनवस पर कहीं भी सेट करने के लिए खींचें।
जब आपको किसी लेयर को घुमाना होता है या उसका साइज़ बदलना होता है, तो उसके पिक्सल को सुरक्षित रखने के लिए उसे स्मार्ट ऑब्जेक्ट में बदलें। इससे कई बार एडिट करने पर भी इमेज की क्वालिटी बनी रहेगी।
Photoshop से और क्या किया जा सकता है, यह जानने के लिए ट्यूटोरियल देखें।
फ़िल्टर किसी इमेज के रंग और टोन में बड़े बदलाव करने का एक तेज़ तरीका है।
Photoshop में किसी इमेज को क्रॉप करना, सीधा करना या उसके साइज़ को बदलने का तरीका जानें।
वार्षिक, मासिक बिलिंग
₹733.96/माहGST सहित
Creative Cloud खरीदें और साथ में पाएँ, 'डेस्कटॉप और iPad के लिए Photoshop'।
वार्षिक, मासिक बिलिंग
₹2,714.00/माहGST सहित
'डेस्कटॉप और iPad के लिए Photoshop' सहित 20+ Creative Cloud ऐप्स पाएँ।
वार्षिक, मासिक बिलिंग
20+ Creative Cloud Pro पर 70% से अधिक की बचत करें।
आसान लाइसेंस मैनेजमेंट की खूबियों के साथ आने वाले इंडस्ट्री के सबसे जाने-माने क्रिएटिव ऐप्स।
Based on your location, we think you may prefer the United States website, where you'll get regional content, offerings, and pricing.