Photoshop जब बैकग्राउंड को हटा दे, उसके बाद इमेज को और ज़्यादा रियलिस्टिक बनाने के लिए उसमें बदलाव करके उसे एडजस्ट किया जा सकता है। ब्रश टूल का इस्तेमाल करें और लेयर मास्क की एजेज़ को एडिट करके शुरुआत करें। लेयर मास्क पर या तो काले और सफ़ेद या इन दोनों की ही अलग-अलग ओपैसिटीज़ पेंट करके, यूज़र्स दो इमेजेज के बीच महीन ग्रेडिएंट्स बना सकते हैं जो उन्हें आसानी से एक साथ ब्लेंड कर देते हैं।
सामान्य फ़ोटोज़ में, बैकग्राउंड में मौजूद ऑब्जेक्ट फ़ोकस से थोड़ा हटकर होंगे, क्योंकि डेप्थ ऑफ़ फ़ील्ड शैलो होती है और कैमरा फ़ोरग्राउंड में मौजूद शख्स या सब्जेक्ट पर फ़ोकस कर रहा होता है। गॉसियन ब्लर की मदद से डायमेंशन जोड़कर इस डेप्थ ऑफ़ फ़ील्ड को फिर से क्रिएट करें और अपनी इमेज को और ज़्यादा कोहेसिव लुक दें। ब्लर जोड़ने के लिए, बैकग्राउंड लेयर चुनें, फिर Filter › Blur › Gaussian Blur पर जाएँ। वहाँ से, डेप्थ में फ़र्क पैदा करने के लिए ब्लर की इंटेंसिटी को एडजस्ट किया जा सकता है।
रेमीरेज़ कहते हैं, “स्मार्ट ऑब्जेक्ट एक कंटेनर होता है जिसमें एक या एक से ज़्यादा लेयर्स मौजूद होती हैं। इसकी मदद से शुरुआती इमेज के साथ कोई छेड़छाड़ किए बिना ही एडजस्टमेंट्स, डिस्टॉरशन्स, और ट्रांसफ़ॉर्मेशन्स अप्लाई किए जा सकते हैं। दूसरे शब्दों में, कभी भी वापस आकर बदलाव करना मुमकिन होता है।” लेयर्स को स्मार्ट ऑब्जेक्ट बनाकर, यूज़र्स कम्बाइन की गई लेयर्स को एक इकलौती इमेज के तौर पर ले सकते हैं।
कई लेयर्स को इकलौती इमेज के तौर पर लेकर, यूज़र्स अब कॉन्ट्रास्ट, टेम्परेचर, और सैचुरेशन को यूनिफ़ॉर्म ढंग से एडजस्ट कर सकते हैं, जिससे फ़ाइनल इमेज का लुक और भी ज़्यादा कोहेसिव होता है। वहाँ से, आसानी से ऑनलाइन पोस्ट करने या अपने पोर्टफ़ोलियो में जोड़ने के लिए इसे बस PNG या JPG के रूप में एक्सपोर्ट करें।