.

Premiere के फ़ीचर्स

AI के साथ पाएँ वह शक्ति, सटीकता और रफ़्तार जो आपको चाहिए।

Adobe Premiere में AI-पावर्ड वीडियो टूल्स की भरमार है, जो कठिन कामों को झटपट निपटाने, आपकी एडिटिंग की लय बनाए रखने और काम को नई ऊँचाइयाँ देने में मदद करते हैं। और अब, सीधे अपनी टाइमलाइन से अपने मनचाहे वीडियो और साउंड इफ़ेक्ट्स जनरेट कर पाना भी इसमें शामिल है।

अभी खरीदें Premiere को एक्सप्लोर करें

अब और भी AI वीडियो एडिटिंग टूल्स।

AI के आने से फ़िल्म और वीडियो बनाने के तौर-तरीकों में बड़े बदलाव आ रहे हैं। अब ट्रांसक्रिप्शन, एडिटिंग, कलर, ऑडियो, कैप्शनिंग, और डिलीवरी वाले कामकाज ज़्यादा तेज़ी से पूरे किए जा सकते हैं। चाहे आपको छोटे सोशल वीडियोज़ या फ़ीचर-लेंथ फिल्मों पर काम कर रहे हों, AI फ़ंक्शनैलिटी आपकी एडिटिंग प्रोसेस से समय बचाएगी और आपको क्रिएटिव होने के नए-नए तरीके दिखाएगी।

ट्रांस्क्रिप्ट्स क्रिएट करने, कलर लेवल्स बदलने, ऑडियो में फेरबदल करने, और सोशल चैनल्स के लिए वीडियोज़ रीफ़्रेम करने जैसे थकाऊ कामों पर कम समय लगाएँ और उनकी जगह अपना समय नए-नए आइडियाज़ के बारे में सोचने व शानदार वीडियो प्रोजेक्ट्स की मदद से कहानियाँ बुनने पर दें।

AI वीडियो एडिटिंग के और फ़ीचर्स।

मॉर्फ़ कट

कलर मैच

रीमिक्स

अपने साउंडट्रैक और विज़ुअल्स का तालमेल बनाए रखें। एडिट करते हुए वीडियो और म्यूज़िक की टाइमिंग मैच कराने के लिए म्यूज़िक को रीटाइम करें। वीडियो और ऑडियो को मैन्युअल रूप से सिंक करने में घंटों का समय खर्च करने के बजाय AI की ताकत का इस्तेमाल करें और स्क्रीन पर दिखने वाले विज़ुअल्स व स्पीकर्स से बाहर आ रही आवाज़ में तालमेल बनाए रखें और ऐसा करते हुए साउंडट्रैक के असर में भी कोई कमी न आने दें।

ऑटो डकिंग

पक्का करें कि डायलॉग और बैकग्राउंड ऑडियो में बिलकुल सही तालमेल हो। जब भी कोई बोल रहा हो, तब हर बार बैकग्राउंड साउंड लेवल्स को मैन्युअल रूप से एडजस्ट करने में बहुत समय लगता है। ऑडियो डकिंग अपने आप ऑडियो कीफ़्रेम्स तैयार कर देता है जो डायलॉग के समय म्यूज़िक व साउंड इफ़ेक्ट्स को कम कर देते हैं। फिर जब कोई बात नहीं कर रहा हो, तो यही फ़ीचर्स साउंडट्रैक को वापस भी ले आते हैं।

ऑटो रीफ़्रेम

क्या आपको कुछ पूछना है? हमारे पास आपके सवालों के जवाब मौजूद हैं।

आपको ये भी पसंद आ सकता है

Adobe Firefly

 

Adobe Firefly जनरेटिव AI के साथ अपनी वीडियो वर्कफ़्लो की रफ़्तार बढ़ाएँ।

शूट से पहले ही शॉट्स और इफ़ेक्ट्स को देखें, प्रोडक्शन में छूटे ऐसेट्स बनाकर अपने एडिट को बेहतर बनाएँ, और दोहराए जाने वाले काम खत्म करके अपने क्रिएटिव आइडियाज़ पर फ़ोकस करें।