Substance 3D Collection प्लान में Painter, Sampler, Designer, और Stager शामिल हैं। साथ ही, पूरी 3D Asset लाइब्रेरी को ऐक्सेस किया जा सकता है। Substance 3D Texturing प्लान में Painter, Sampler, और Designer शामिल होते हैं। साथ ही, पूरी 3D Asset लाइब्रेरी को ऐक्सेस किया जा सकता है।
प्लान्स को यहाँ पर कम्पेयर करें।नहीं, Substance 3D ऐप्स को सिर्फ़ Substance 3D के प्लान्स में बेचा जाता है। हालाँकि, इन ऐप्स को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ये Photoshop, Illustrator, और After Effects जैसे अन्य Creative Cloud ऐप्स के साथ आसानी से काम कर सकें।
Substance 3D, इंडस्ट्री के जाने-माने फ़ॉर्मैट्स को सपोर्ट करता है और अहम DCC टूल्स के साथ इंटीग्रेट हो जाता है। Substance के मटीरियल्स अलग-अलग प्लैटफ़ॉर्म्स पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। साथ ही, वे स्टैंडर्ड मटीरियल फ़ॉर्मैट्स के ज़रिए ज़्यादातर 3D सॉफ़्टवेयर और रेंडरिंग इंजन्स के साथ आसानी से इंटीग्रेट हो जाते हैं।
Adobe Substance 3D की मदद से, प्रॉडक्ट की इमेजेज़ और डिजिटल ट्विन्स बनाए जा सकते हैं। इनका इस्तेमाल सोशल मीडिया, ई-कॉमर्स, एडवरटाइज़िंग, कैम्पेन्स, और दूसरी जगहों पर किया जा सकता है। ज़रूरत के हिसाब से छोटे या बड़े पैमाने पर सटीक और फ़ोटोरियलिस्टिक विज़ुअल्स बनाने के लिए वैरिएन्ट्स स्वैप करें, पर्सपेक्टिव्स बदलें, और प्रॉडक्ट्स को किसी भी सीन में रखें।
मीडियम और बड़े बिज़नेसेज़ के लिए Substance 3D के बारे में और जानें।