पेश है Adobe Firefly.
इमेजेज़ हों, टेक्स्ट इफ़ेक्ट्स, नए-नए कलर पैलेट्स, या कुछ और, सबसे अच्छी क्वालिटी का आउटपुट क्रिएट करने के लिए जेनरेटिव AI और आसान प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करें।
क्रिएटिव जेनरेटिव AI
जानें कि क्रिएटिव ड्रीम्स और एक्स्पेरिमेन्ट्स AI क्रिएशन्स कैसे बन सकते हैं।
क्या आपने कभी गौर किया है कि कोई बहुत बड़ा सा शेर दिल्ली पर हमला बोल दे, तो दिखने में कैसा लगेगा, जनरेटिव AI का इस्तेमाल करके पता करें।
जनरेटिव AI कई तरह के मॉडल्स में आता है। उदाहरण के लिए, लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स, यानी LLMs का इस्तेमाल महज़ थोड़े से वर्ड्स को कॉम्प्लेक्स टेक्स्ट में तब्दील करने के लिए किया जाता है। Firefly एक डिफ़्यूज़न मॉडल है, जिसे टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स से इमेजेज़ तैयार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। प्रॉम्प्ट में इस्तेमाल किए गए वर्ड्स जनरेटिव AI मॉडल के लिए इंस्ट्रक्शंस का काम करते हैं और उसको बताते हैं कि किस तरह का कॉन्टेंट जनरेट किया जाना है — उदाहरण के लिए, हैदराबाद की सड़कों पर घूमता हुआ एक डायनासोर।
Adobe Firefly में क्रिएटिव जनरेटिव AI मॉडल्स शामिल होते हैं। इसे आगे चलकर Adobe Express, Photoshop, और Illustrator के साथ Adobe Creative Cloud के प्रोडक्ट्स में शामिल किया जाएगा। Firefly के पहले मॉडल को ट्रेन करने के लिए Adobe Stock में मौजूद कॉन्टेंट, ओपन लाइसेंस आधारित कॉन्टेंट, और पब्लिक डोमेन में मौजूद कॉन्टेंट (जिसके कॉपीराइट की वैलिडिटी खत्म हो चुकी है) का इस्तेमाल किया गया है। इसके ज़रिए आसान से टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स के का इस्तेमाल करके इमेजेज़, बिलकुल अलग अंदाज़ वाले टेक्स्ट इफ़ेक्ट्स के साथ-साथ और भी कई तरह की चीज़ें जनरेट की जा सकती हैं।
चाहे आपको किसी पुराने ज़माने वाले कार-इंजन की इमेज बनानी हो या किसी रेट्रो लुक वाले फ़्यूचरिस्टिक बूम बॉक्स की, टेक्स्ट-टू-इमेज फ़ीचर का इस्तेमाल करके ये इमेजेज़ बनाई जा सकती हैं। और यह तो बस शुरुआत है। Firefly मॉडल में यूज़र्स कई इन-ऐप टूल्स का इस्तेमाल करके शुरुआती आउटपुट्स के अलग-अलग पहलुओं में फ़ेरबदल कर सकते हैं।
AI की मदद से काम करने वाले कई इमेज जनरेटर्स में सिर्फ़ एक ही फ़ंक्शन होता है, मगर Firefly में टेक्स्ट इफ़ेक्ट्स, और इमेजेज़ में एलिमेंट्स जोड़ने-हटाने वाले फ़ीचर्स सहित कई तरह की खूबियाँ शामिल होती हैं। आगे चलकर, हम Creative Cloud ऐप्स के अंदर Firefly की मदद से काम करने वाले टूल्स के साथ-साथ और भी कई तरह के फ़ीचर्स उपलब्ध कराना चाहते हैं, जैसे कि किसी वीडियो का मूड बदलना, फ़ोटोज़ की कमियाँ दूर करना, और 3D ऑब्जेक्ट्स में टेक्स्चर डालना।
Stable Diffusion के अलावा, Firefly के मुकाबले अन्य जनरेटिव AI टूल्स, जैसे कि DALL·E और Midjourney के फ़ायदों और नुकसान को समझना ज़रूरी है।
टेक्स्ट-टू-इमेज प्रॉम्प्ट: सनग्लासेज़ के साथ रैट्रो अत्याधुनिक बूम बॉक्स।
Adobe Firefly को Adobe Stock में मौजूद इमेजेज़ (स्टॉक कॉन्ट्रिब्यूटर लाइसेंस एग्रीमेंट के मुताबिक), ओपन लाइसेंस वाले कॉन्टेंट, और पब्लिक डोमेन में मौजूद कॉन्टेंट (जिसके कॉपीराइट की वैलिडिटी खत्म हो चुकी है) का इस्तेमाल करके ट्रेन किया जाता है। इसका मतलब है कि Firefly में क्रिएट की गई चीज़ें कमर्शियल कामों में इस्तेमाल किए जाने के लिए सेफ़ होती है। Firefly के आउटपुट्स अब कमर्शियल कामों में इस्तेमाल किए जाने के लिए उपलब्ध हैं।
क्रिएटर्स की मदद करने और उन्हें पूरी प्रॉसेस का हिस्सा बनाने के लिए Firefly के जनरेटिव मॉडल्स पर काम चल रहा है। हमने आपके पढ़ने के लिए एक Adobe Stock contributors कॉम्पन्सेशन मॉडल तैयार किया है, ताकि क्रिएटर्स को भी जनरेटिव AI का फ़ायदा मिल सके। यह मॉडल Adobe Stock के उन कॉन्ट्रिब्यूटर्स के लिए है जिनका कॉन्टेंट Firefly मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए डेटासेट में इस्तेमाल किया जाता है। हमारा मकसद है एक ऐसा जनरेटिव मॉडल बनाना जो क्रिएटिव्स के लिए फ़ायदेमंद हो और ज़िम्मेदार तौर-तरीके अपनाते हुए क्रिएटिव कामों को पूरा करने की रफ़्तार बढ़ाए।
तेज़ से तेज़ क्रिएटर्स अपने आइडियाज़ को विज़ुअल्स में बदलने के लिए समय लगाते हैं। चाहे अपने काम में माहिर वेटेरन आर्टिस्ट्स हों, उभरते हुए सितारे हों, क्रिएटिव राइटर्स हों, एंटरप्राइज़ टीम्स हों, या छोटे बिज़नेसेज़ के तेज़-तर्रार ओनर्स - जब बात कॉन्सेप्ट्स को क्रिएट करने और उनके बारे में दूसरों को बताने की हो, तो Adobe Firefly हर किसी के लिए मददगार साबित हो सकता है।
उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि आप एक रीसाइकल किए जाने वाले कपड़ों की कंपनी में वेबसाइट डिज़ाइनर हैं। एक मूड बोर्ड बनाकर क्लाइंट को अपने आइडिया के बारे में बताने के लिए आपने Firefly पर जाकर “पत्तों वाले हरे-भरे बैकग्राउंड में रीसाइकल किए गए डेनिम से बनी हुई बेसबॉल हैट” प्रॉम्प्ट डाला। उन्हें आपका आइडिया पसंद आया, लेकिन वे एक पीले फ़्लैनल वाला ऑप्शन भी देखना चाहते हैं। इसके लिए आपको अपने प्रॉम्प्ट में बस थोड़ा सा बदलाव करके उसे “shirt made of recycled yellow and black checked flannel hanging from a tree branch” बनाना पड़ता है और आपको एक प्रूफ़-ऑफ़-कॉन्सेप्ट मिल जाता है। इससे आपके फ़ोटोग्राफ़र के लिए आसानी होती है, क्योंकि अब साइट पर जाने के पहले उनके पास एक शॉट लिस्ट होती है और उन्हें मालूम होता है कि प्रॉजेक्ट की ज़रूरतों के हिसाब से किस तरह की फ़ोटोज़ खींचनी हैं।
AI में तेज़ी से जनरेट किए जा सकने वाले AI आर्ट, इमेज, और फ़ोटोरियलिस्टिक एग्ज़ाम्पल्स से आपका समय बचता है और पूरी टीम के लिए आपसी सहमति पर पहुँचने में मदद मिलती है।
टेक्स्ट-टू-इमेज प्रॉम्प्ट: A wormhole opens in outer space and a huge 17th century sailboat emerges.
टेक्स्ट-टू-इमेज प्रॉम्प्ट: Hot air balloon full of flowers and butterflies, orange sky in background, happy birthday basket balloons, cubism, wide angle, golden hour, vibrant color.
Firefly के AI इमेज जनरेटर के बाद, टेक्स्ट इफ़ेक्ट्स मॉडल की मदद से टेक्स्ट में इमेज जोड़ कर देखें। कोई भी वर्ड या फ़्रेज़ चुनें, जैसे कि आपके ब्रैंड का नाम या सोशल मीडिया हैंडल, और उसे टाइप करें। फिर बताएँ कि आपको लेटर्स पर क्या इफ़ेक्ट्स देखने हैं, या फ़्लावर्स, लावा, जिंजरब्रेड, और ऐसे ही और भी कई ऑप्शन्स में से चुनें। 'जनरेट करें' बटन पर क्लिक करें और देखें कि कैसे आपके वर्ड्स आर्टिस्टिक अंदाज़ में उभर कर आते हैं। कई तरह के क्रिएटिव ऑप्शन्स आज़माने के लिए फ़ॉन्ट, फ़ॉन्ट कलर, व बैकग्राउंड कलर में भी फेरबदल किया जा सकता है।
Firefly में की जा सकने वाली तमाम क्रिएटिव चीज़ों के बारे में अच्छे से जानने का सबसे बेहतर तरीका है कि आप इसे आज़माकर देखें। अपने सभी आइडियाज़ को सच बनाएँ। जानें कि Firefly क्या-क्या चीज़ें बनाने में आपकी मदद कर सकता है।
इमेजेज़ हों, टेक्स्ट इफ़ेक्ट्स, नए-नए कलर पैलेट्स, या कुछ और, सबसे अच्छी क्वालिटी का आउटपुट क्रिएट करने के लिए जेनरेटिव AI और आसान प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करें।
Based on your location, we think you may prefer the United States website, where you'll get regional content, offerings, and pricing.