PHOTOSHOP के फ़ीचर्स
Adobe Photoshop में इमेजेज़ को क्रॉप करें।
इमेजेज़ को क्रॉप करना फ़ोटो एडिटिंग का एक अहम हिस्सा है। इमेज का आकार बदलना तो बस एक शुरुआत है।
जब बात Photoshop में क्रॉपिंग की आती है, तो जितना चाहें उतना सटीक हुआ जा सकता है। नीचे दी गई तकनीकों को आज़माकर क्रॉपिंग के अलग-अलग तरीकों को अपनाकर देखें।
अगर आपको किसी इमेज को किसी खास आकार में क्रॉप करना है, तो ऐसा Photoshop में किया जा सकता है। इसके लिए, पहले से मौजूद ऐस्पेक्ट रेश्यो (यानी, इमेज की चौड़ाई और ऊँचाई) चुनें या अपना खुद का आकार तय करें।
हराइज़न या ऊँची इमारत जैसी सटीक लाइनों वाली इमेज को पूरी तरह से सीधा करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे मामलों में, क्रॉप किए गए हिस्से को बारीकी से एडजस्ट करने और टेढ़े-मेढ़े कोनों को सही करने के लिए स्ट्रेटन टूल का इस्तेमाल करें। बस क्रॉप टूल चुनें और सटीक क्रॉप पाने के लिए कंट्रोल बार में स्ट्रेटन बटन दबाएँ।
क्रॉपिंग का काम सिर्फ़ फ़ोटो का साइज़ बदलना नहीं है। इसकी मदद से, इमेज के दायरे को बढ़ाया या इमेज में एंगल या पर्सपेक्टिव को बदला भी जा सकता है।
पर्सपेक्टिव क्रॉप टूल से क्रॉप करते समय एक ही समय में इमेज का एंगल बदला जा सकता है। एक सीधी ली गई इमेज को एक तिरछी इमेज में बदलें या फ़ोटो पर एक नया पॉइंट ऑफ़ व्यू पाएँ।
कॉन्टेंट-अवेयर फिल टूल, आसपास के पिक्सेल से मैच करने वाली चीज़ों से किसी हिस्से को भरकर इमेज का साइज़ बढ़ाता है। फ़ोटो में और आकाश, घास, पेड़, और लगभग कुछ भी जोड़ें।
वार्षिक, मासिक बिलिंग
₹733.96/माहGST सहित
Creative Cloud खरीदें और साथ में पाएँ, 'डेस्कटॉप और iPad के लिए Photoshop'।
वार्षिक, मासिक बिलिंग
₹2,714.00/माहGST सहित
'डेस्कटॉप और iPad के लिए Photoshop' सहित 20+ Creative Cloud ऐप्स पाएँ।
वार्षिक, मासिक बिलिंग
20+ Creative Cloud Pro पर 70% से अधिक की बचत करें।
आसान लाइसेंस मैनेजमेंट की खूबियों के साथ आने वाले इंडस्ट्री के सबसे जाने-माने क्रिएटिव ऐप्स।
Based on your location, we think you may prefer the United States website, where you'll get regional content, offerings, and pricing.