PHOTOSHOP के फ़ीचर्स
Photoshop में चेहरों से लटें कैसे हटाएँ।
Adobe Photoshop की मदद से अनचाहे बालों को तुरंत हटाना सीखें।
हीलिंग ब्रश और स्पॉट हीलिंग ब्रश टूल्स की मदद से लटों के ऊपर पेंट किया जा सकता है, Photoshop में वे मौजूदा बैकग्राउंड के साथ आसानी से घुलमिल जाती हैं। शुरू करने से पहले अपनी लेयर का डुप्लिकेट बनाना न भूलें, ताकि आप कभी भी अपने बदलावों को रद्द कर सकें।
हीलिंग ब्रश की तरह ही, क्लोन स्टैम्प टूल से भी बैकग्राउंड को पूरी तरह कैप्चर किया जा सकता है और इसका इस्तेमाल करके किसी भी हिस्से पर पेंट किया जा सकता है। इससे स्किन पर या पैटर्न वाले बैकग्राउंड्स पर मौजूद बालों को हटाने में मदद मिलती है।
बालों को जल्दी से हटाने के लिए, लिक्विफ़ाई फ़िल्टर का इस्तेमाल करके इमेज के हिस्सों को सिकोड़कर और खींचकर अनचाहे बाल हटाए जा सकते हैं। इसमें आपको बहुत बारीकी से काम करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
हीलिंग ब्रश टूल की मदद से स्किन या दूसरे हिस्सों से अनचाहे बालों को कुछ ही स्टेप्स में हटाएँ।
बैकग्राउंड में मौजूद उड़ते हुए बाल आपकी पूरी इमेज के रंग-रूप और अंदाज़ में खलल डाल सकते हैं। ब्रश टूल इससे छुटकारा पाने में मदद कर सकता है।
बालों के साथ आपकी क्रिएटिविटी सिर्फ़ उड़ते हुए बालों को हटाने तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए। इन ट्यूटोरियल्स से आपको पोर्ट्रेट्स को टचअप करने व फ़ोटोज़ एडिट करने से जुड़े दूसरे पहलुओं को समझने में भी मदद मिलेगी।
पोर्ट्रेट फ़ोटोग्राफ़ी के नियम समझें और देखें कि उनका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। फिर ऐसे आकर्षक पोर्ट्रेट बनाएँ जिनसे आपके सब्जेक्ट के खास अंदाज़ उभरकर सामने आएँ।
फ़ोटो में मौजूद दाग-धब्बे, और अन्य कमियाँ व खामियाँ व्युअर्स का ध्यान भटका सकती हैं। इस वीडियो ट्यूटोरियल की मदद से अपनी फ़ोटोज़ को निखारना और उन्हें खास अंदाज़ देना सीखें।
दाँतों पर कॉफ़ी के दाग, डेंटल क्राउन्स, और कैविटीज़, अरे बाप रे! देखें कि कैसे कई अलग-अलग Photoshop टूल्स का इस्तेमाल करके दाँतों को सफ़ेद किया जा सकता है। साथ ही, लेयर्स और कलर करेक्शन से जुड़ी बातें भी सीखी जा सकती हैं।
Photoshop के साथ, बालों को टचअप किया जा सकता है या कलर और टेक्सचर एडजस्ट करके बड़े बदलाव भी किए जा सकते हैं। बालों से जुड़े ये ट्यूटोरियल्स देखकर जानें कि अलग-अलग हेयरस्टाइल्स कैसी दिखती हैं।
वार्षिक, मासिक बिलिंग
₹733.96/माहGST सहित
Creative Cloud खरीदें और साथ में पाएँ, 'डेस्कटॉप और iPad के लिए Photoshop'।
वार्षिक, मासिक बिलिंग
₹2,714.00/माहGST सहित
'डेस्कटॉप और iPad के लिए Photoshop' सहित 20+ Creative Cloud ऐप्स पाएँ।
वार्षिक, मासिक बिलिंग
20+ Creative Cloud Pro पर 70% से अधिक की बचत करें।
आसान लाइसेंस मैनेजमेंट की खूबियों के साथ आने वाले इंडस्ट्री के सबसे जाने-माने क्रिएटिव ऐप्स।
Based on your location, we think you may prefer the United States website, where you'll get regional content, offerings, and pricing.