भरें, साइन करें, और पेमेंट करें। सबकुछ, चुटकियों में।

Acrobat Sign पेमेंट्स की मदद से, कस्टमर्स फ़ॉर्म ट्रांज़ैक्शन्स को किसी भी डिवाइस पर शुरू से लेकर आखिर तक आसानी से पूरा कर सकते हैं।

Acrobat Sign के साथ ज़्यादा तेज़ी से पेमेंट्स पाएँ।

हमारी नई सर्विस को Braintree के साथ इंटीग्रेट किया गया है। Braintree एक PayPal सर्विस है। कस्टमर्स जब फ़ॉर्म्स भरकर साइन कर रहे हों, तो इसकी मदद से ठीक उसी समय उनसे पेमेंट्स भी आसानी से लिए जा सकते हैं।

कलेक्शन में होने वाली देर को अलविदा कहें।

अब कॉन्ट्रैक्ट्स, फ़ीस, डोनेशन्स, और ऑनलाइन ऑर्डर्स वगैरह बिना किसी दिक्कत के सिक्योर तरीके से कलेक्ट किए जा सकते हैं।

अपनी प्रॉसेस को तेज़ और पूरी तरह से डिजिटल बनाएँ।

पेमेंट्स के लिए क्रेडिट कार्ड्स, डेबिट कार्ड्स, और PayPal जैसे ऑप्शंस मंज़ूर करें।

दुनिया भर के कस्टमर्स को खुश करें।

Braintree 44 देशों में काम करता है। इनमें से किसी भी देश में मर्चेंट होने पर मल्टी-करेंसी पेमेंट्स मंज़ूर की जा सकती हैं।

हर बिज़नेस के लिए चटपट पेमेंट्स।

अपने कस्टमर्स को एक आसान सी प्रॉसेस में फ़ॉर्म्स साइन करने, ऑर्डर्स देने, और पेमेंट्स करने की सुविधाएँ देकर शानदार कस्टमर एक्सपीरियंस तैयार करें।

सेल्स

सेल्स

सेल्स और लीज़ एग्रीमेंट्स

इनवॉइसेज़

फ़ाइनेंश्यल सर्विसेज़

फ़ाइनेंश्यल सर्विसेज़

नए अकाउंट के लिए ऐप्लिकेशंस

बीमा पॉलिसीज़ और प्रीमियम्स

मार्केटिंग/नॉन-प्रॉफ़िट्स

मार्केटिंग/नॉन-प्रॉफ़िट्स

इवेंट रजिस्ट्रेशन्स

चैरिटेबल डोनेशन्स

प्रोक्योरमेंट

प्रोक्योरमेंट

परचेज़ ऑर्डर्स

गवरमेंट

गवरमेंट

लाइसेंस परमिट्स

सर्विस फ़ीस

छोटा बिज़नेस

छोटा बिज़नेस।

अकाउंटिंग और टैक्स की तैयारी

कॉन्ट्रैक्टर सर्विस

आपके लिए आसान। आपके क्लाइंट्स के लिए भी आसान।

साइन करने और आपको पेमेंट्स भेजने के लिए कस्टमर्स को बस कुछ ही क्लिक्स करने होते हैं। और पेमेंट के लिए वे अपनी पसंद का तरीका चुन सकते हैं।

सिक्योरिटी को लेकर चौकस

बेफ़िक्र रहें, सिक्योरिटी हमारे लिए सबसे ज़रूरी कामों में शामिल है।

कस्टमर्स के पेमेंट डेटा को प्रोटेक्ट करने के लिए Acrobat Sign और Braintree, दोनों ही पेमेंट कार्ड इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले PCI DSS की शर्तें पूरी करते हैं।

फ़ौरन इस्तेमाल करना शुरू करें।

फ़ौरन इस्तेमाल करना शुरू करें।

आपके पास सिर्फ़ एक मंज़ूर किया जा चुका Braintree अकाउंट होना चाहिए। बस हमारे Braintree मर्चेंट अकाउंट की जानकारी ऑनलाइन डालें और जल्द ही अपना कामकाज शुरू करें।

क्या आपको और जानकारी चाहिए?

आपको हमारे सल्यूशन्स के बारे में कुछ बुनियादी जानकारी की ज़रूरत हो या आप अपने बिज़नेस की अनूठी ज़रूरतों के लिए कस्टमाइज़ किया गया कोट चाहते हों, हम यहाँ आपके सवालों के जवाब देने के लिए मौजूद हैं।

Braintree और Acrobat Sign Payments के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Braintree क्या है और वह कैसे बिज़नेस करता है?

Braintree, एक PayPal सर्विस है। यह दुनिया के सबसे जाने-माने पेमेंट गेटवे प्रोवाइडर्स में गिना जाता है। यह छोटे-बड़े, सभी साइज़ वाले बिज़नेसेज़ के लिए ऑनलाइन सिक्योर तरीके से पेमेंट्स मंज़ूर करने की सुविधा उपलब्ध कराता है। कस्टमर्स पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड्स, डेबिट कार्ड्स, PayPal सहित अपनी पसंद का कोई भी तरीका इस्तेमाल करते हैं। अलग-अलग देश में उपलब्ध ऑप्शंस अलग-अलग हो सकते हैं। Braintree के ज़रिए ट्रांज़ैक्शन्स को प्रॉसेस करने के लिए एक्स्ट्रा फ़ीस देनी पड़ती है। Braintree के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल देखें

क्या मुझे Acrobat Sign पेमेंट्स का इस्तेमाल करने के लिए Braintree के साथ साइन अप करना होगा?

हाँ। कंपनियाँ Braintree मर्चेंट बनने के लिए अप्लाई करती हैं और उन्हें सभी शर्तों को मंज़ूर करना होता है। इसके बाद Acrobat Sign आपके ऑनलाइन Braintree मर्चेंट अकाउंट के साथ सिक्योर तरीके से लिंक हो जाता है। Braintree के साथ साइन अप करें; एक्स्ट्रा फ़ीस लागू होगी। कानून-सम्मत शर्तें देखें

PayPal ऑनलाइन पेमेंट सर्विस क्या है?

PayPal आजकल इस्तेमाल की जाने वाली एक जानी-मानी ऑनलाइन पेमेंट सर्विस है। अपने क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या चेकिंग अकाउंट को PayPal के साथ रजिस्टर करें, फिर ऑनलाइन खरीदारी करते समय PayPal को अपने पेमेंट के तरीके के रूप में चुनें।

क्या मुझे अपने देश में Braintree मर्चेंट अकाउंट मिल सकता है?

अगर आपका बिज़नेस हमारी लिस्ट के 44 देशों में कहीं पर भी है, तो Braintree आपके साथ काम करने के लिए तैयार है। देखें कि हमारी लिस्ट में कौन-कौन से देश शामिल हैं

क्या Adobe मेरे कस्टमर्स के पेमेंट की जानकारी स्टोर करता है?

नहीं। Adobe पेमेंट डेटा स्टोर नहीं करता है। Acrobat Sign और Braintree, दोनों ही पेमेंट कार्ड इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले PCI DSS की शर्तें पूरी करते हैं। इससे आपके कस्टमर्स के पेमेंट डेटा की सिक्योरिटी पक्की करने में मदद मिलती है। Braintree और PCI कम्प्लायंस के बारे में और जानें।