Photoshop में इमेजेज़ बनाने से जुड़े आइडियाज़ आज़माकर देखें, इमेजेज़ कम्बाइन करें, और उन्हें जेनरेट करें।
एक रेफ़रेंस इमेज के साथ इमेज जेनरेशन को गाइड करें।
Photoshop में टेक्स्ट से विज़ुअल्स झटपट बनाएँ। इमेज अपलोड करने, अपने रिज़ल्ट्स की स्टाइल कंट्रोल करने, और शानदार फ़ोटोग्राफ़िक नतीजे पाने के लिए नए Adobe Firefly Image 3 Model का फ़ायदा उठाने के लिए रेफ़रेंस इमेज सेटिंग का इस्तेमाल करें।
जेनरेटिव एक्सपैंड की मदद से इमेजेज़ को कुछ ही स्टेप्स में एक्सपैंड करें।
अपनी इमेज एक्सटैंड करने के लिए क्रॉप टूल की मदद से इमेज को बस क्लिक करके ड्रैग करें और बिना मैन्युअल प्रॉम्प्ट दिए ही नया कॉन्टेंट मौजूदा इमेज के साथ घुलमिल जाता है।
जेनरेटिव फिल की मदद से आसानी से एडिट करें।
परफ़ेक्ट लाइटिंग, शैडो, और पर्सपेक्टिव बनाए रखते हुए इमेजेज़ में कॉन्टेंट जोड़ें या हटाएँ। आसान डिस्क्रिप्शन्स देकर नए-नए आइडियाज़ आज़माएँ, फिर AI फ़ोटो एडिटर में ज़्यादा बारीक एडिटिंग टूल्स के साथ उन्हें बेहतरीन बनाएँ।
Photoshop में इमेजेज़ कैसे जेनरेट करें।
- कन्टेक्सचुअल टास्क बार में एक खाली कैनवस पर दिखने वाले ऑप्शन इमेज जेनरेट करें को चुनें। यूज़र्स इमेज जेनरेट करें विकल्प पर जाने के लिए एडिट मेन्यू या टूल्स पैनल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इमेज जेनरेट करें फ़ीचर विंडो के खुलने पर एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट बॉक्स दिखाई पड़ता है, इस बॉक्स में आइडियाज़ देने वाली एक गैलरी शामिल होती है जिसे यूज़र्स जैसे का तैसा इस्तेमाल कर सकते हैं या उसमें कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। इसके अलावा, बॉक्स में अन्य क्रिएटिव कंट्रोल्स भी शामिल होते हैं, ताकि आप बिलकुल नए सिरे से कोई इमेज जेनरेट कर सकें। - कॉन्टेंट टाइप (आर्ट या फ़ोटो) चुनें और अपनी इमेज पर लागू करने के लिए स्टाइल इफ़ेक्ट्स चुनें। इमेज जेनरेट करने की प्रोसेस को बेहतर बनाएँ और मनचाहा लुक पाने के लिए कई तरह की स्टाइल्स आज़माएँ।
- यूज़र्स सीधे इमेज जेनरेट करें फ़ीचर के अंदर रेफ़रेंस इमेज पर क्लिक करके अपनी खुद की इमेज अपलोड कर सकते हैं या गैलरी से ब्राउज़ कर सकते हैं। इससे जेनरेट होने वाले इमेज को कंट्रोल और रिफ़ाइन करने में मदद मिलती है और उन्हें आपकी पसंद के हिसाब से बनाया जा सकता है।
- एक डिस्क्रिप्टिव प्रॉम्प्ट डालें और जेनरेट करें को चुनें। जेनरेटिव लेयर पर एक नई इमेज बन जाती है और प्रॉपर्टीज़ पैनल में तीन वेरिएशन्स दिखाई देते हैं, जिन्हें कन्टेक्सचुअल टास्क बार से कैनवस पर भी देखा जा सकता है।
- जेनरेट करने के बाद स्टाइल व इफ़ेक्ट्स एडजस्ट करके और ज़्यादा रिफ़ाइन करने के लिए रेफ़रेंस इमेज अपलोड करें या कंटेक्स्चुअल टास्क बार या प्रॉपर्टीज़ पैनल में कॉन्टेंट टाइप बदलें।
क्या आपको कुछ पूछना है? हमारे पास आपके सवालों के जवाब मौजूद हैं।
Photoshop का AI इमेज जेनरेटर कैसे काम करता है?
नए Adobe Firefly Image 3 Model से चलने वाले टेक्स्ट-टू-इमेज फ़ीचर (Ps UI में 'इमेज जेनरेट करें') का इस्तेमाल करके नए तरीकों से आइडिया जेनरेट करें और ऐसेट बनाएँ। Photoshop को छोड़े बिना कस्टम कंपोज़िट्स बनाने के लिए जेनरेट किए गए ऐसेट्स का इस्तेमाल करें या एक ही कैनवस पर एक साथ जेनरेट की गई कई इमेजेज़ को जोड़कर आइडियाज़ को और निखारें।
यह अपडेट आपको जेनरेटिव वर्कफ़्लोज़ और आउटपुट्स पर और ज़्यादा कंट्रोल देता है, जिससे निजी इस्तेमाल से लेकर वर्क प्रॉजेक्ट्स में और ज़्यादा आज़ादी और फ़्लेक्सिबिलिटी मिलती है।
टेक्स्ट-टू-इमेज कैसे काम करता है?
Photoshop AI इमेज जेनरेटर Firefly से अलग कैसे है?
क्या Photoshop की AI-जेनरेटेड इमेजेज़ व्यावसायिक कामों के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं?
'जेनरेटिव फिल' और 'इमेज जेनरेट करें' एक-दूसरे से अलग कैसे हैं?
'इमेज जेनरेट करें' सुविधा आपको रेफ़रेंस इमेज के लिए अतिरिक्त सेटिंग्स का इस्तेमाल करके, बिलकुल वैसी ही ऐसेट्स बनाने और विचार करने में सशक्त बनाती है जैसी आपको चाहिए। आइडियाज़ पाने या एडिट करने के लिए यूज़र्स Firefly कम्युनिटी गैलरी में यूज़र-जेनरेटेड इमेजेज़ व प्रॉम्प्ट्स भी देख सकते हैं।
इसके उलट, जेनरेटिव फिल मौजूदा इमेज के किसी चुने हुए हिस्से में कॉन्टेंट जोड़ता या हटाता है, जिससे यह पक्का होता है कि नया कॉन्टेंट बिना लंबे-लंबे डिस्क्रिप्शन्स दिए ही मौजूदा कॉन्टेंट की लाइटिंग, शैडोज़, व पर्सपेक्टिव के साथ आसानी से घुल-मिल जाता है।