मिटाए गए ऑब्जेक्ट्स की जगह लगाएँ नया कॉन्टेंट।
Photoshop में फ़ोटो इरेज़र टूल के साथ सिर्फ़ चीज़ें मिटाई ही नहीं, बल्कि और भी बहुत कुछ किया जा सकता है। अनचाही चीज़ें हटाने के बाद, उन खाली जगहों को नए टेक्सचर, पैटर्न या AI जनरेटेड किसी सीन से भरा जा सकता है। बस, किसी भी सिलेक्शन टूल से अपनी इमेज के किसी हिस्से को चुनें और फिर जनरेटिव फिल का इस्तेमाल करके ऐसा कॉन्टेंट तैयार करें जो आपकी फ़ोटो में एकदम फ़िट बैठ जाए। चाहे आप एक पॉलिश्ड लुक चाहते हों या कुछ मज़ेदार और क्रिएटिव, ये AI टूल्स आपको अपनी फोटोज़ को पूरी तरह बदलने की आज़ादी देते हैं।