क्या आपको कुछ पूछना है? हमारे पास आपके सवालों के जवाब मौजूद हैं।
After Effects की कीमत क्या है?
क्या After Effects का कोई मुफ़्त वर्शन उपलब्ध है?
After Effects का सात दिनों का मुफ़्त ट्रायल डाउनलोड किया जा सकता है। मुफ़्त ट्रायल वर्शन, ऐप का ऑफ़िशियल, फ़ुल वर्शन ही होता है। इसमें After Effects और After Effects (बीटा) के सबसे नए वर्शन्स वाले सभी फ़ीचर्स और अपडेट्स शामिल होते हैं। सात दिनों के बाद, आपका ट्रायल अपने आप पेड Creative Cloud मेंबरशिप में बदल जाता है, बशर्ते इसे आप पहले से ही कैंसल न कर दें। तेज़, आसान, और मुफ़्त ऑनलाइन वीडियो एडिटर के लिए, Adobe Express आज़माकर देखें।
क्या After Effects को फ़ौरन खरीदा जा सकता है?
After Effects केवल Creative Cloud सब्सक्रिप्शन के ज़रिए उपलब्ध है, जिसे आप मासिक या वार्षिक आधार पर ले सकते हैं। आप सिर्फ After Effects सब्सक्राइब कर सकते हैं, या Creative Cloud Pro प्लान के साथ Photoshop, Illustrator और Premiere समेत 20 से अधिक ऐप्स पा सकते हैं।
After Effects में कीफ़्रेम्स क्या होते हैं?
After Effects में मोशन जोड़ने के लिए कीफ़्रेम्स ज़रूरी टूल होते हैं। कीफ़्रेम टाइम के एक उस खास प्वाइंट को दिखाता है जहाँ पर किसी ऑब्जेक्ट की कोई खास प्रॉपर्टी या वैल्यू होती है। उदाहरण के लिए, वीडियो में किसी खास टाइमस्टैम्प पर किसी ऑब्जेक्ट को 90 डिग्रीज़ तक घुमाने, कलर बदलने, या साइज़ बड़ा करने के लिए कीफ़्रेम सेट किया जा सकता है। एनिमेशन में टाइम के अलग-अलग प्वाइंट्स पर कीफ़्रेम्स सेट करके क्लिप के एक हिस्से में मोशन या एनिमेशन क्रिएट किया जा सकता है।
After Effects में प्रीकम्पोज़िशन्स क्या होते हैं?
प्रीकम्पोज़िशन कई लेयर्स को एक इकलौते कम्पोज़िशन में डालने का तरीका है। इससे आपको काम में बेतरतीबी से बचने व मुख्य कम्पोज़िशन को आसान बनाने में मदद मिलती है। जब After Effects में प्रीकम्पोज़िशन बनाया जाता है, तो कई लेयर्स के एक ग्रुप को किसी बड़ी कम्पोज़िशन के अंदर एक सिंगल लेयर में तब्दील कर दिया जाता है।
After Effects और Premiere में क्या अंतर है?
Premiere वीडियो एडिटिंग के लिए सबसे बेहतर है, जबकि After Effects मोशन ग्राफ़िक्स और विज़ुअल इफ़ेक्ट्स के लिए बना है। कई क्रिएटर्स दोनों का साथ में उपयोग करते हैं, क्योंकि ये वीडियो प्रोजेक्ट के अलग-अलग पहलुओं को संभालते हैं और एक-दूसरे के साथ बखूबी काम करते हैं। एक आम वर्कफ़्लो यह है कि Premiere से शुरुआत करें और फिर After Effects से अपने वीडियो प्रोजेक्ट में विज़ुअल इफ़ेक्ट्स और मोशन ग्राफ़िक्स जोड़ें।
लाइसेंस क्या होता है और यह कैसे काम करता है?
जब यूज़र्स Adobe से कोई प्रॉडक्ट खरीदते हैं, तो लाइसेंस प्रॉडक्ट और उसके साथ शामिल की गई सर्विसेज़ का इस्तेमाल करने के उनके अधिकार को दर्शाता है। उदाहरण के लिए, 'After Effects टीम' का लाइसेंस एक शख्स को दो या दो से ज़्यादा कंप्यूटर्स पर ऐप इंस्टॉल करने, ऐक्टिवेट करने व एक से लेकर दो कंप्यूटर्स पर ऐप में साइन इन करने, और ऐप को एक समय में एक कंप्यूटर पर इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।