https://main--cc--adobecom.aem.page/cc-shared/assets/img/firefly.svg Adobe Firefly

जनरेटिव AI की मदद से कैरेक्टर्स क्रिएट करें।

अपने कैरेक्टर के विज़ुअल एलिमेंट्स के साथ एक्सपेरिमेंट करें और Adobe Firefly से पावर्ड AI कैरेक्टर जनरेटर के साथ क्रिएटिव सीमाओं को आगे बढ़ाएँ — यह फ़ैंटेसी अवतार, हीरोज़ के लिए कॉन्सेप्ट आर्ट, स्टाइलाइज़्ड पोर्ट्रेट और बहुत कुछ बनाने के लिए एकदम सही है।

con-block-row-supplemental (xxs-spacing)
  • इमेज
  • वीडियो
  • किसी सब्जेक्ट, एक्शन, जगह, मूड या स्टाइल को डिस्क्राइब करें।
  • Adobe जनरेटिव AI की शर्तें
  • https://main--cc--adobecom.aem.page/creativecloud/animation/testdoc/unity/generate.svg जनरेट करें
  • जो इमेज जनरेट करनी है उसे डिस्क्राइब करें
  • प्रॉम्प्ट
  • सुझाव
  • टिप
  • ff_campaign=embed_generate_acom&promoid=TTGWKTMK&mv=other
  • रिक्वेस्ट पर काम नहीं किया जा सका
  • कृपया बताएँ कि आपको क्या जनरेट करना है।
  • प्रॉम्प्ट 750 कैरेक्टर की अधिकतम सीमा से ज़्यादा है
#1E1E1E

{{Adobe Firefly}}

फ़्री में Firefly डाउनलोड करें

https://www.adobe.com/cc-shared/assets/img/product-icons/svg/firefly-appicon-64-new.svg

{{Adobe Firefly}}

जेनरेटिव AI की मदद से आम बोलचाल वाली भाषा इस्तेमाल करते हुए बेहद शानदार नतीजे पाएँ।

फ़्री में Firefly डाउनलोड करें

https://www.adobe.com/cc-shared/assets/img/product-icons/svg/firefly-appicon-64-new.svg

{{Adobe Firefly}}

जेनरेटिव AI की मदद से आम बोलचाल वाली भाषा इस्तेमाल करते हुए बेहद शानदार नतीजे पाएँ।

फ़्री में Firefly डाउनलोड करें

AI कैरेक्टर जनरेटर की मदद से कॉन्सेप्ट से लेकर क्रिएशन तक।

AI कैरेक्टर जनरेटर आपके आइडियाज़ को कुछ मिनट्स के अंदर ही पूरी तरह से विज़ुअलाइज़ किए गए कैरेक्टर्स में बदल सकता है। चाहे आपको गेम हीरोज़ डिज़ाइन करने हों, कार्टून साइडकिक्स या अपने अगले ग्राफ़िक नॉवेल के लिए सबसे अहम किरदार, AI कैरेक्टर डिज़ाइन, क्रिएटिव प्रोसेस को ज़्यादा तेज़ और ज़्यादा फ़्लेक्सिबल बनाता है। बिलकुल अलग-अलग अंदाज़ वाली शख्सियतें और रंग-रूप तैयार करते समय इसका इस्तेमाल अलग-अलग स्टाइल्स, मूड्स, और पोज़ेज़ का जायज़ा लेने के लिए करें। आइडियाज़ की शुरुआती छानबीन करने या आखिर में किए जाने वाले छोटे-मोटे सुधारों के लिए कैरेक्टर जनरेटर AI शानदार है। इससे आपको अपने किरदारों को नए सिरे से शुरू किए बिना ही पर्दे पर उतारने में मदद मिलती है।

AI कैरेक्टर जनरेटर में खुशमिज़ाज नोम का 3D स्टाइल में AI जनरेटेड कैरेक्टर, जो मशरूम पर बैठा है और उस पर टेक्स्ट प्रॉम्प्ट ओवरले दिखाया गया है
AI कैरेक्टर जनरेटर में बने एक चुलबुले और कल्पनाशील वॉम्बैट आर्टवर्क का AI कैरेक्टर जिसमें टेक्स्ट प्रॉम्प्ट ओवरले है
AI कैरेक्टर जनरेटर में कराटे की ब्लैक बेल्ट पहने कछुए का AI जनरेटेड कैरेक्टर, जिसमें टेक्स्ट प्रॉम्प्ट ओवरले है

AI कैरेक्टर जनरेटर की मदद से, बोल्ड से बोल्ड आइडियाज़ और स्टाइल्स में जान डालें।

बाउहॉस से लेकर सर्रियलिज़्म तक, ऐसे आर्ट स्टाइल ढूंढें जो आपके कैरेक्टर्स के लिए सही हों। AI कैरेक्टर जनरेशन से मिलने वाली क्रिएटिव फ़्लेक्सिबिलिटी से बॉडी टाइप, उम्र और बहुत कुछ बदलें।

किसी भी क्रिएटिव प्रॉजेक्ट के लिए AI कैरेक्टर जनरेट करें।

AI कैरेक्टर्स, गेम डिज़ाइन और कॉन्सेप्ट आर्ट से लेकर एनिमेशन और स्टोरीटेलिंग तक कई तरह के क्रिएटिव प्रॉजेक्ट्स को बेहतर बना सकते हैं। Firefly का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाने के लिए इसको बताएँ कि आपको अपना कैरेक्टर कैसे और कहाँ इस्तेमाल करना है। चाहे आपको कोई साई-फ़ाई हीरो बनाना हो, फ़ैंटसी क्रिएचर या एनिमे से आइडिया लेकर तैयार किया गया एक मास्टरमाइंड, छोटी सी डायरेक्शन भी काफ़ी मददगार साबित होती है। लीक से हटकर क्रिएट करने के लिए जाने-पहचाने तौर-तरीकों, बार-बार इस्तेमाल किए जा चुके आइडियाज़, और मौजूद कैरेक्टर या पॉप कल्चर से आइडिया लेकर बनाई गई चीज़ों से बचें। अपने खुद के आइडियाज़ को अहमियत दें।

आर्ट कस्टमाइज़ेशन की मदद से आइडियाज़ और हकीकत के बीच की दूरी भरें।

AI कैरेक्टर्स को जल्दी से क्रिएट करने के लिए जनरेटिव AI और आसान टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करें। नए Firefly Image 3 मॉडल की मदद से, बेहतर कंपोज़िशन, फ़ोटोरियलिस्टिक डिटेल्स, और बेहतर मूड और लाइटिंग वाली बेहतरीन क्वालिटी की इमेजेज़ बनाई जा सकती हैं।

कोई भी मनचाहा AI कैरेक्टर स्टाइल जनरेट करें।

Firefly AI कैरेक्टर क्रिएटर की मदद से करीब-करीब किसी भी कैरेक्टर स्टाइल को सच बनाया जा सकता है, चाहे वह स्टाइल कितनी भी नई हो या कितना भी ज़्यादा फ़ैंटसी पर आधारित हो। बस कुछ ही प्रॉम्प्ट्स के साथ स्लीक साइबरपंक बाउंटी हंटर, सनकी फ़ॉरेस्ट स्प्राइट, रेट्रो स्टाइल वाला कार्टून विलेन या और भी बहुत कुछ डिज़ाइन करें। रोमांस के अहम किरदारों और स्टोरीबुक के जीव-जंतुओं से लेकर दमदार जासूस किरदारों तक, आपके पास क्रिएटिविटी दिखाने के बेशुमार ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। चाहे आपको किसी गेम के लिए विज़ुअल आइडियाज़ एक्सप्लोर करने हों, कॉमिक के लिए, एनिमेशन के लिए, या किसी पर्सनल प्रॉजेक्ट के लिए, AI कैरेक्टर क्रिएटर सभी ज़ॉनराज़, एस्थेटिक्स, और मूड्स में एक्सपेरिमेंट करना आसान बना देता है।

AI कैरेक्टर जनरेटर में गाजर के जादुई खेत में खरगोश का एनिमटेड 3D कार्टून, जिसमें विभिन्न आर्टिस्टिक स्टाइल्स के लिए टेक्स्ट प्रॉम्प्ट शामिल है

AI कैरेक्टर कैसे बनाएँ।

AI कैरेक्टर जनरेशन गेमिंग, एनिमेशन, एजुकेशन और कई अन्य क्रिएटिव एरियाज़ का एक अहम हिस्सा होता है। AI की मदद से, यूज़र्स विज़ुअल एलिमेंट्स को अलग-अलग ढंग से आज़माकर देख सकते हैं और काम को पहले से कहीं ज़्यादा आसान बना सकते हैं। AI कैरेक्टर डिज़ाइन की दुनिया एक्सप्लोर करें, और अपना खुद का AI से जनरेट किया हुआ कैरेक्टर आर्ट यहाँ पर जोड़ें।

  • प्रोजेक्ट डिज़ाइन करें या किसी मौजूदा प्रोजेक्ट पर काम करें।
    AI कैरेक्टर जनरेटर का उपयोग शुरू करने के लिए, अपने Adobe अकाउंट से Firefly में लॉग इन करें या Adobe अकाउंट के लिए साइन अप करें।
  • कैरेक्टर जनरेशन के लिए टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स आजमाएँ।
    Firefly के AI टेक्स्ट टू इमेज फ़ीचर का उपयोग करें, ताकि आप प्रॉम्प्ट के ज़रिए अक्षर, फ़ॉन्ट्स और लेआउट को अपनी पसंद के अनुसार बदल सकें और ऐसा कैरेक्टर बना सकें, जिससे आपकी टार्गेट ऑडियंस जुड़ाव महसूस करे। टेक्स्ट टू इमेज फ़ीचर की मदद से, बेहद तेज़ी और आसानी से इलस्ट्रेशन, प्रॉडक्ट मॉकअप और मार्केटिंग मटीरियल भी बनाए जा सकते हैं। हमारी स्टेप-बाय-स्टेप गाइड के साथ AI-जनरेटेड आर्ट की दुनिया को बारीकी से समझें।
  • अपने कैरेक्टर के बारे में ज़्यादा जानकारी दें।
    अपने कैरेक्टर डिज़ाइन का विवरण टाइप करें और जितना हो सके, इसे उतना स्पष्ट तरीके से और विस्तार में लिखें। Firefly के टूल्स की मदद से, बाल, चेहरे की विशेषताओं, कपड़े, ऐक्सेसरीज़ और बाकी चीज़ों को आसानी से और अपने हिसाब से ठीक किया जा सकता है।
  • AI से जनरेट किए गए कैरेक्टर में अपने हिसाब से सुधार करें।
    कैरेक्टर का मनचाहा लुक पाने के लिए, प्रॉम्प्ट को बदलें या अलग-अलग मूवमेंट आज़माएँ या फिर रंग और टोन, लाइटिंग और कंपोजीशन मेन्यू का इस्तेमाल करके एक रूपरेखा तैयार करें। रंगों के लेवल बदलकर, फ़िल्टर, ऐनिमेशन इफ़ेक्ट्स, ग्राफ़िक्स और अन्य तत्व जोड़कर, इमेज में अपनी ज़रूरत के हिसाब से सुधार करें।
  • कैरेक्टर के लिए इमेज स्टाइल चुनें।
    उपलब्ध विकल्पों में से एक इमेज स्टाइल चुनें, जैसे फ़ोटोग्राफ़ी, डिजिटल आर्ट और फ़ाइन आर्ट। इसके बाद, "कैरेक्टर जनरेट करें" पर क्लिक करें।
  • नई AI कैरेक्टर आर्ट सेव करें, डाउनलोड करें और शेयर करें।
    अपने AI कैरेक्टर को सेव करें और डाउनलोड करें। इसे अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में शामिल करें और Adobe Firefly से सीधे ऑनलाइन शेयर करें।

आपका AI कैरेक्टर बिल्कुल तैयार है। Firefly AI कैरेक्टर जनरेशन की मदद से, जब तक आपका डिज़ाइन आपको बिलकुल सही न लगे, तब तक उसे चटपट एडिट किया जा सकता है, उसकी स्टाइल बदली जा सकती है, या उसकी बारीकियाँ फ़ाइन-ट्यून की जा सकती हैं। चाहे आपको कोई इकलौता कॉन्सेप्ट रिफ़ाइन करना हो या कई डायरेक्शन्स एक साथ एक्सप्लोर करनी हों, यह प्रॉसेस आसान और लचीली है, ताकि आपकी क्रिएटिविटी में कोई रुकावट न आए।

AI कैरेक्टर जनरेट करें

AI कैरेक्टर जनरेटर में बनी आर्टवर्क जिसमें एक बच्चा पतझड़ के मौसम में बुलबुले उड़ा रहा है और कैमरा मूवमेंट जैसे ज़ूम, टिल्ट, पैन के लिए स्टाइल मेनू ओवरले भी शामिल है।

एक बेहतरीन AI कैरेक्टर जनरेटर में क्या-क्या खासियतें होनी चाहिए?

आसान एक्सपेरिमेंटेशन के लिए क्रिएटिव टूल्स

AI कैरेक्टर जनरेटर आपको कई तरह की थीम्स व सेटिंग्स के साथ चटपट अलग-अलग लुक्स, स्टाइल्स, और ज़ॉनराज़ आज़माने की सुविधा देता है। आसान डिज़ाइन टूल्स नई डायरेक्शन्स को एक्सप्लोर करना और अपने कैरेक्टर को ठीक करना आसान बनाते हैं।

रेफ़रेंस इमेज इंटीग्रेशन

रेफ़रेंस इमेजेज़ का इस्तेमाल करने का फ़ीचर पक्का करता है कि AI से जनरेट होने वाले आपके कैरेक्टर्स ब्रैंड की इमेज से मेल खाएँ और उनमें एक खास किस्म का लुक और फ़ील बना रहे। चाहे आपको किसी हाउस स्टाइल को मैच करना हो या कुछ किरदारों के बीच कंसिस्टेंसी लेकर आनी हो, विज़ुअल रेफ़रेंसेज़ से इस तरह के काम पूरे करने में मदद मिलती है।

ट्रेनिंग के लिए लाइसेंस वाले कॉन्टेंट और पब्लिक डोमेन में मौजूद कॉन्टेंट का इस्तेमाल

Firefly को ट्रेन करने के लिए Adobe Stock और पब्लिक डोमेन में मौजूद कॉन्टेंट का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि आप बेफ़िक्र होकर क्रिएट कर सकें। इसका मतलब है कि प्रोफ़ेशनल या कमर्शियल प्रॉजेक्ट्स में कैरेक्टर्स का इस्तेमाल करते समय आपको अच्छी क्वालिटी वाले रिज़ल्ट्स मिलेंगे और आपको किसी तरह की फ़िक्र नहीं करनी होगी।

कम्युनिटी के कॉन्टेंट को रीमिक्स करें।

रीमिक्स करने के लिए Firefly प्रॉम्प्ट्स खोजें और गैलरी में खुद की इमेज सबमिट करें।

AI कैरेक्टर जेनरेटर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।