क्रिएटिव जेनरेटिव AI
Adobe Firefly बनाम Midjourney: Firefly से क्रिएटिव वर्कफ़्लोज़ को तेज़ बनाने में मदद कैसे मिलती है।
जानें कि जेनरेटिव AI के नए फ़ीचर्स AI क्रिएशन्स की मदद से किसी भी आइडिया को सच बनाने में मदद कैसे कर सकते हैं।
क्रिएटिव जेनरेटिव AI
जानें कि जेनरेटिव AI के नए फ़ीचर्स AI क्रिएशन्स की मदद से किसी भी आइडिया को सच बनाने में मदद कैसे कर सकते हैं।
Firefly के साथ बेफ़िक्र होकर क्रिएट करें, क्योंकि यह कमर्शियल कामों में इस्तेमाल के लिए सेफ़ है। Adobe Firefly को ग्राहक सामग्री या वेब से प्राप्त सामग्री पर प्रशिक्षित नहीं करता है। हम अपने मॉडलों को केवल उस विषय-वस्तु पर प्रशिक्षित करते हैं, जिसके लिए हमारे पास कॉपीराइट या बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन करने वाली विषय-वस्तु बनाने से रोकने की अनुमति या अधिकार होते हैं।
Adobe Firefly में Adobe प्रॉडक्ट्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए क्रिएटिव जेनरेटिव AI मॉडल्स शामिल होते हैं। Adobe Firefly अपने शुरुआती दौर में, इमेज और टेक्स्ट, दोनों तरह के इफ़ेक्ट्स जेनरेट कर सकता है। इसके लिए यह ओपन लाइसेंस वाले इमेजेज़ और पब्लिक डोमेन में मौजूद कॉन्टेंट (जिसके कॉपीराइट की वैलिडिटी खत्म हो चुकी है) का इस्तेमाल करता है। महज़ कुछ ही वर्ड्स के इनपुट से यह बिग बैंग की डिज़ाइन वाला बाथ बॉम्ब तैयार कर सकता है, या किसी इमेज में टेक्स्ट जोड़ सकता है और आपके ब्रैंड नेम को एक हरी-भरी खूबसूरत डिज़ाइन में तब्दील कर सकता है।
ज़्यादातर AI टूल्स में सिर्फ़ एक फ़ंक्शनैलिटी शामिल होती है, लेकिन Adobe Firefly में आगे चलकर आपको किस्म-किस्म के टूल्स इस्तेमाल करने को मिलेंगे। Firefly के यूज़र्स फ़ोटोज़ से कमियाँ दूर कर पाएँगे, वीडियो का मूड बदल पाएँगे, इलस्ट्रेशन्स में नए एलिमेंट्स जोड़ पाएँगे, डिज़ाइन ऑप्शन्स को आज़माकर देख सकेंगे, 3D ऑब्जेक्ट्स में टेक्स्चर डाल पाएँगे, और यहाँ तक कि डिजिटल एक्सपीरियंसेज़ भी क्रिएट कर पाएँगे। Firefly के मौजूदा प्लान्स में Adobe वर्कफ़्लोज़ के साथ इंटीग्रेट करने की सुविधाएँ भी शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल करके AI से जेनरेट किए गए कॉन्टेंट को Adobe Illustrator और Photoshop जैसे Creative Cloud टूल्स में ले जाया जा सकता है।
एंड-टू-एंड एडिटिंग के साथ आने वाले एक्स्ट्रा फ़ंक्शनैलिटी इसे Midjourney, DALL·E, और Stable Diffusion जैसे प्लेटफ़ॉर्म्स से अलग बनाती है।
टेक्स्ट-टू-इमेज प्रॉम्प्ट: A bee sitting on a dahlia flower in the moonlight.
हमारे लिए ऐसे जेनरेटिव AI मॉडल्स बनाना ज़रूरी था, जिनसे पता चलता हो कि Adobe के लिए क्रिएटर्स सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं।
इसके लिए Firefly के सबसे पहले मॉडल को Adobe Stock में मौजूद इमेजेज़ (कॉन्ट्रिब्यूटर लाइसेंस अग्रीमेंट के मुताबिक), ओपन लाइसेंस वाले कॉन्टेंट, और पब्लिक डोमेन में मौजूद कॉन्टेंट (जिसके कॉपीराइट की वैलिडिटी खत्म हो चुकी है) का इस्तेमाल करके ट्रेन किया गया है। Firefly को इस तरह से ट्रेन करके हमने पक्का किया है कि आर्टिस्ट्स, फ़ोटोग्राफ़र्स, और बेहद मेहनत से काम करने वाले क्रिएटर्स के कॉपीराइट का उल्लंघन करने वाली कोई भी चीज़ क्रिएट करने से बचा जा सके। थोड़े शब्दों में बात की जाए, तो इंडिविजुअल्स और एंटरप्राइज़ क्रिएटिव टीम्स के लिए Firefly में क्रिएट की गई हर चीज़ कमर्शियल कामों में इस्तेमाल किए जाने के लिए सेफ़ होती है।
आप हमारे Adobe Stock contributors के लिए कंपेनसेशन मॉडल पढ़ सकते हैं, जिसके कंटेंट का इस्तेमाल Firefly मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए किया जाता है। Firefly मॉडल को Adobe Creative Cloud के कस्टमर्स का पर्सनल कॉन्टेंट इस्तेमाल करके ट्रेन नहीं किया जाता।
क्रिएटर्स के लिए कॉम्पन्सेशन मॉडल्स की तैयारियाँ करने और ओपन स्टैंडर्ड्स को बढ़ावा देने का मतलब है कि Adobe, Firefly को मेकर-कम्युनिटी के साथ मिलकर और उनके लिए बना रहा है। इससे चाहे अपने काम में माहिर क्रिएटर्स हों या Firefly को शौक के रूप में आज़माने वाले लोग, दोनों के लिए ही अपने क्रिएटिव काम पूरे कर पाना व उन्हें ज़्यादा बेहतर ढंग से कर पाना मुमकिन हो पाता है।
यहाँ Adobe Firefly इस्तेमाल करने के कुछ शानदार तरीके दिए गए हैं:
टेक्स्ट-टू-इमेज प्रॉम्प्ट: Driving a car on Mars.
Based on your location, we think you may prefer the United States website, where you'll get regional content, offerings, and pricing.