अपनी फ़ोटोग्राफ़ी स्टाइल के लिए सही फ़ोटो एडिटिंग सॉफ़्टवेयर चुनें।
आपकी फ़ोटोग्राफ़ी की ज़रूरतों के आधार पर, अलग-अलग एडिटिंग ऐप्स किसी भी फ़ोटो एडिटर की फ़ोटोज़ को चटपट एडिट और पोस्ट करने या बारीक बदलाव करने और सैकड़ों शॉट्स मैनेज करने में मदद कर सकते हैं।
Adobe Lightroom एक इमेज एडिटिंग प्रोग्राम है, जो किसी भी डिवाइस पर काम करता है। यह आसानी से इस्तेमाल किए जा सकने वाले एडिटिंग और रीटचिंग टूल्स व प्रीसेट्स मुहैया कराता है, जो फ़ोटोग्राफ़र्स को नई टेक्नीक्स आज़माने व अपने हुनर बढ़ाने का मौका देते हैं।
Adobe Photoshop Express मुफ़्त में डाउनलोड किया जा सकने वाला एक मोबाइल ऐप है, जिसे अपने फ़ोन से पिक्चर्स लेकर उन्हें एडिट करके अपने सोशल मीडिया चैनल्स पर अपलोड करने वाले नए-नए फ़ोटोग्राफ़र्स इस्तेमाल करते हैं।
आज़माकर देखें कि हर ऐप को सबसे बेहतरीन ढंग से कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है और सीखें कि फ़ोटो एडिटिंग के आपके सफ़र में उन दोनों का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।
किसी भी डिवाइस के लिए फ़ोटो एडिटिंग और ऑर्गनाइज़ेशन टूल्स।
Lightroom एक एडिटिंग प्रोग्राम है। इसकी खासियत है कि यह इमेजेज़ को ऑर्गनाइज़ करने व आपके एडिटिंग वर्कफ़्लो में आने वाली अड़चनों को दूर करने में आपकी मदद करता है।
एक वेब-आधारित एडिटिंग ऐप के रूप में, Lightroom प्रोफ़ेशनल फ़ोटोग्राफ़र्स की ज़रूरत के हिसाब से कहीं से भी काम करने की सुविधा भी देता है। iPad और iPhone जैसे iOS डिवाइसेज़ से लेकर Android डिवाइसेज़ और Windows डेस्कटॉप्स तक, इमेजेज़ को कहीं से भी अपलोड, ऐक्सेस, और एडिट किया जा सकता है। इमेजेज़ के Lightroom में आ जाने के बाद वे Adobe Creative Cloud में अपने आप सिंक हो जाती हैं। साथ ही, आप जहाँ भी जाएँ, आपके पास 1TB तक की पूरी फ़ोटो लाइब्रेरी का ऐक्सेस होता है।
कई इमेज एडिटिंग टूल्स के साथ-साथ Lightroom के अंदर ही ट्यूटोरियल्स भी होते हैं, ताकि आप नए फ़ीचर्स के बारे में जल्दी से सीख पाएँ। फ़ोटोज़ शेयर करने, डाउनलोड करने, या जोड़ने के लिए यूज़र्स किसी को भी इनवाइट कर सकते हैं। साथ ही, काम के दौरान ही साथ मिलजुलकर काम करने वालों से व कलीग्स से इमेजेज़ पर फ़ीडबैक देने के लिए भी कहा जा सकता है।
प्रीसेट्स और एडिटिंग
Lightroom की मदद से फ़ोटो एडिट करने का हुनर बढ़ाया जा सकता है और प्रॉसेसिंग के बाद काम आने वाली नई टेक्नीक्स के साथ एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है। ऐप में ढेर सारे पहले से सेट किए गए एडिटिंग इफ़ेक्ट्स मौजूद हैं, जिन्हें प्रीसेट्स कहा जाता है। ये आपकी इमेजेज़ को एडिट करने और उनकी क्वालिटी बेहतर बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। Adobe के लिए इनमें से कई फ़िल्टर्स प्रोफ़ेशनल फ़ोटोग्राफ़र्स ने बनाए हैं। इसके लिए उन्होंने अपने खुद के काम में इस्तेमाल होने वाली टेक्नीक्स इस्तेमाल की हैं।
हरेक एडिट कैसे क्रिएट गई थी, इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए प्रीसेट की लेयर्स को खोलकर देखा जा सकता है।
फ़ोटोज़ अपलोड करना
RAW फ़ाइल्स इम्पोर्ट करते समय Lightroom इस्तेमाल किए जाने वाले कैमरे और लेंस की किस्मों की पहचान करता है और आपको उन खास किस्मों के हिसाब से डिज़ाइन किए गए लेंस करेक्शन्स अप्लाई करने देता है। रॉ इमेजेज़ व JPGs में शुरुआती इमेज से कोई छेड़छाड़ किए बिना ही बदलाव किए जा सकते हैं, ताकि आपको ओरिजिनल फ़ाइल के गायब होने की फ़िक्र न करनी पड़े।
वर्कफ़्लो और फ़ोटो मैनेजमेंट
फ़ोटोग्राफ़र्स Lightroom का इस्तेमाल करके फ़ुल-रेज़ल्यूशन वाली इमेजेज़ चलते-फिरते हुए भी आसानी से अपलोड कर सकते हैं। उन्हें जल्दी से क्लाउड में भेजें जहाँ वे अपने आप सिंक और बैक अप हो जाते हैं। अपनी खास ज़रूरतों को पूरा करने के लिए इमेज इम्पोर्ट सेटिंग्स और मैनेजमेंट फ़ीचर्स में ज़रूरत के हिसाब से बदलाव करें।
इमेज मैनेजमेंट सिस्टम की मदद से अपनी सभी बेहतरीन फ़ोटो पर नज़र रखें। इसके ज़रिए इमेजेज़ में मौजूद अन्य डेटा को फ़ौरन कैटलॉग करने, ऑर्गनाइज़ करने, ट्रैक करने, राइट करने, वॉटरमार्क करने, और एम्बेड करने के लिए कीवर्ड्स और मेटाडेटा का इस्तेमाल करके उन इमेजेज़ को टैग किया जा सकता है।
Lightroom आपकी फ़ोटोज़ ढूँढने और उन्हें ऑर्गनाइज़ करने में मदद करने के लिए एक AI टेक्नोलॉजी, Adobe Sensei का भी इस्तेमाल करता है। Lightroom में, Sensei इमेजेज़ में मौजूद चेहरों व एलिमेंट्स की अपने आप पहचान कर लेता है। यह एलिमेंट्स के हिसाब से टैग्स के सुझाव देता है, ताकि खोजने का काम आसान हो सके। Sensei दाँतों को सफ़ेद करके और रेड आई को कम करके इमेजेज़ को अपने आप सुधार भी सकता है।
डिजिटल स्टोरीटेलर्स के लिए मोबाइल एडिटिंग ऐप।
समय-समय पर इमेजेज़ को सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले डिजिटल स्टोरीटेलर्स के लिए Adobe Photoshop Express एक शानदार एडिटिंग प्रोग्राम है। मुफ़्त में डाउनलोड किया जा सकने वाला यह ऐप किसी भी मोबाइल डिवाइस के लिए बेहतरीन है। यह Windows डेस्कटॉप कम्प्यूटर्स के साथ व वेब ब्राउज़र्स में भी काम करता है, इसलिए यह इमेजेज़ को चटपट एडिट करने व उन्हें Instagram, Facebook, Flickr, Twitter, व अन्य चैनल्स पर पोस्ट करने के लिए सबसे सही ऐप है।
नए-नए फ़ोटोग्राफ़र्स के लिए टेम्प्लेट्स और स्मार्ट फ़िल्टर्स
अगर फ़ोटोग्राफ़्स लेने के लिए सबसे ज़्यादा मोबाइल का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो Photoshop Express की मदद से एडिटिंग का काम चुटकियों में किया जा सकता है। तेज़ एडिट्स करने, फ़ोटोज़ पर टेक्स्ट ओवरले करने, और खास इफ़ेक्ट्स के साथ मज़े करने के लिए ढेर सारे टेम्प्लेट्स में से चुनें।
कोलाज टेम्प्लेट्स के साथ सिंगल या मल्टी-इमेज कोलाजेज़ बनाएँ। इमेज पोज़िशन्स, ऐस्पेक्ट रेश्यो, और बैकग्राउंड कलर बदलने में काम आने वाले टूल्स की मदद लें और अपना खुद का अंदाज़ सामने लाएँ। कलर टेम्परेचर जैसी आम समस्याओं को अपने आप ठीक किए जाने की सुविधा इस्तेमाल करने के लिए स्मार्ट फ़िल्टर्स का इस्तेमाल करें।
एडिटिंग और स्पेशल इफ़ेक्ट्स
Photoshop Express में क्रॉप करने और ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट, व सैचुरेशन में एडजस्टमेंट्स करने जैसे कामों में इस्तेमाल होने वाले एडिटिंग टूल्स के साथ-साथ शॉट्स में बोके ओवरलेज़, लाइट लीक्स, कटआउट्स, रेनड्रॉप्स, स्मोक, न्वाइज़, फ़्लेयर्स, व बॉर्डर्स जोड़ने के लिए भी ऑप्शन्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा, एडजस्टमेंट स्लाइडर्स का इस्तेमाल करके एक्सपोज़र, कॉन्ट्रास्ट, शैडोज़, डीहेज़, और हाइलाइट्स टूल्स में टोनल एडजस्टमेंट्स करें। अपनी पसंदीदा फ़ोटोज़ में अपने आप स्क्रैपबुक्स जेनरेट लिए जाने व कस्टम स्टिकर्स क्रिएट किए जाने की सुविधाएँ भी चालू की जा सकती हैं।
Photoshop Express Premium एक पेड सब्सक्रिप्शन वर्शन है। इसमें एडवांस्ड हीलिंग एडिट्स, RAW इमेज एडिटिंग व मैनिपुलेशन, और HSL स्लाइडर्स जैसी और भी सुविधाएँ होती हैं।
Adobe फ़ोटो एडिटिंग ऐप्स एक साथ कैसे काम करते हैं।
Creative Cloud की वजह से Adobe इमेज एडिटिंग प्रोग्राम्स बिना किसी रुकावट के एक साथ काम करते हैं। यूज़र्स Adobe Photoshop, Lightroom, और अन्य Creative Cloud ऐप्स के बीच इमेजेज़ इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट कर सकते हैं, और अपनी इमेजेज़ को फ़ाइन-ट्यून, एन्हांस, और मॉडिफ़ाई कर सकते हैं। और हालाँकि Photoshop Express ऐप Creative Cloud में शामिल नहीं है, लेकिन एड्वांस्ड एडिट्स करने के लिए Photoshop Express PSD फ़ाइल्स को सीधे मोबाइल डिवाइस से Photoshop या Lightroom में एक्सपोर्ट किया जा सकता है।
कई क्रिएटिव प्रोफ़ेशनल्स एक से ज़्यादा Adobe एडिटर्स इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि उनमें से हर एक में अलग-अलग कामों के हिसाब से अलग-अलग खूबियाँ होती हैं। Adobe के एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल करके, यूज़र्स फ़ोटोग्राफ़र्स के तौर पर अपनी मौजूदा और आने वाली ज़रूरतों का अंदाज़ा लगाकर पक्का कर सकते हैं कि उनके काम के ऐप्स उनके पास मौजूद हों।
अपनी ज़रूरत के हिसाब से सही Creative Cloud प्लान चुनें।
Photography (1TB)
₹638.38/माहGST सहित
वार्षिक, मासिक बिलिंग
डेस्कटॉप, मोबाइल, और वेब के लिए Lightroom के साथ-साथ डेस्कटॉप और iPad पर Lightroom Classic और Photoshop.
Adobe Photoshop Single App
वार्षिक, मासिक बिलिंग
₹733.96/माहGST सहित
Creative Cloud खरीदें और साथ में पाएँ, 'डेस्कटॉप और iPad के लिए Photoshop'।
Creative Cloud Pro
वार्षिक, मासिक बिलिंग
₹2,714.00/माहGST सहित
'डेस्कटॉप और iPad के लिए Photoshop' सहित 20+ Creative Cloud ऐप्स पाएँ।
स्टूडेंट्स और टीचर्स
वार्षिक, मासिक बिलिंग
20+ Creative Cloud Pro पर