Content as a Service v3 - edu-resources-blog-k12 - शुक्रवार, 15 मई, 2026 को 15:37 बजे
समाचार
एजुकेटर्स कैसे Adobe Express और MagicSchool का इस्तेमाल कर रहे हैं
Adobe Express और MagicSchool दो ऐसे टूल्स हैं जो सीखने वालों को जोड़ते हैं और टीचर्स की भी मदद करते हैं।
स्कूलों के इस नए सीज़न में, एजुकेटर्स हर तरह के बच्चों का पढ़ाई में मन लगाने के लिए दो कमाल के टूल्स का सहारा ले रहे हैं — एजुकेशन के लिए Adobe Express और MagicSchool। फिर चाहे वे पढ़ने से झिझकने वाले हों या नए इतिहासकार। आसान AI और विज़ुअल कहानी कहने के साथ, टीचर्स स्टूडेंट्स से वहीं मिल रहे हैं जहाँ वे हैं और उन्हें पहले से कहीं आगे जाने में मदद कर रहे हैं।
हाल के सर्वे दिखाते हैं कि 90% से ज़्यादा एजुकेटर्स ऐसे नए टूल्स खोज रहे हैं जो हर बच्चे की ज़रूरत के हिसाब से पढ़ाई में उनका मन लगाने में मदद कर सकें। यहीं पर Adobe Express और MagicSchool का जादू चमकता है। ये दो टूल्स टीचर्स को क्लास में स्टूडेंट्स के साथ अधिक समय बिताने में मदद करते हैं। साथ ही, इससे बच्चों की सोचने की क्षमता बढ़ती है, वे खुद को बेहतर ढंग से एक्सप्रेस कर पाते हैं और आगे के लिए ज़रूरी स्किल्स सीखते हैं।
पढ़ने को विज़ुअल अनुभव में बदलना
न्यूयॉर्क के रीडिंग स्पेशलिस्ट ब्रेंडन स्विडर, चौथी और पाँचवीं क्लास के उन बच्चों को पढ़ाते हैं जिन्हें पढ़ने में थोड़ी मुश्किल होती है और जिनका कॉन्फ़िडेंस बढ़ाना ज़रूरी होता है। MagicSchool का इस्तेमाल करके वे मुश्किल चैप्टर्स को आसान बनाते हैं शिक्षा के लिए Adobe Express की मदद से उन चैप्टर्स को तस्वीरों और विज़ुअल्स के ज़रिए मज़ेदार बना देते हैं। इस तरह उन्होंने बच्चों का पढ़ाई में मन लगाने का एक नया तरीका ढूंढ लिया है।
“Adobe से पहले, मैं पूछता था, 'आपको अपने मन में क्या दिखता है?'” स्विडर बताते हैं। “अब हम चित्र बनाते हैं और इसकी तुलना उनकी कल्पना से करते हैं। यह शानदार बातचीत को जन्म देता है।”
इतिहास को जीवंत बनाना
मिडिल स्कूल में सोशल स्टडीज़ की टीचर इल्का स्टोएसेल ने टेक्नोलॉजी की मदद से एक टाइम कैप्सूल प्रोजेक्ट तैयार किया, जिसने शुरुआती मानव इतिहास को क्लास में बिल्कुल ज़िंदा कर दिया। स्टूडेंट्स ने रिसर्च करने और नए आइडियाज़ सोचने के लिए MagicSchool का इस्तेमाल किया। फिर एजुकेशन के लिए Adobe Express के ज़रिए उन्होंने उन पुरानी ऐतिहासिक चीज़ों को खुद डिज़ाइन किया, उनकी स्क्रिप्ट लिखी और उन्हें एनिमेट किया। यहाँ तक कि उन्होंने उनके रंग-रूप और टेक्सचर का भी पूरा ध्यान रखा।
स्टोएसेल का कहना है, "बच्चे अपने प्रोजेक्ट्स को इस तरह सच होते देख बेहद एक्साइटेड थे। जैसे ही उन्होंने इसमें अपने खुद के डिज़ाइन और एनिमेशन डालने शुरू किए, यह काम उनके दिल के करीब आ गया।" इस प्रोसेस ने स्टूडेंट्स को सिर्फ़ अपनी मर्ज़ी से काम करने की आज़ादी ही नहीं दी, बल्कि इतिहास को खुद से जुड़ा और मज़ेदार महसूस कराकर उनके अंदर एक नया कॉन्फ़िडेंस जगाया और उन्हें अपनी पढ़ाई खुद संभालने की ताकत दी।
हर स्टूडेंट को आवाज़ देना
P94M (डिस्ट्रिक्ट 75, NYC DOE) में इंस्ट्रक्शनल टेक्नोलॉजी कोच मेलिसा स्टार्क ऐसे स्पेशल बच्चों की मदद करती हैं, जो या तो बोल नहीं सकते या अपनी क्लास के हिसाब से पढ़ने में काफी पीछे हैं। यहाँ टीचर्स Magic School की मदद से मुश्किल चैप्टर्स को इतना आसान बना देते हैं कि बच्चे उन्हें आसानी से समझ सकें। फिर, स्टूडेंट्स Adobe Express का इस्तेमाल करके तस्वीरों, लेबल्स, एनिमेशन और अपनी आवाज़ रिकॉर्ड करके उन कहानियों को जीवंत बना देते हैं।
स्टार्क का कहना है, “मैं पढ़ाई को बच्चों की असल ज़िंदगी से जोड़ने और उसे वास्तविक बनाने में कामयाब रही।”
Anne Frank पर आधारित एक प्रोजेक्ट में, छात्रों ने डिजिटल टाइम कैप्सूल बनाया। बोल न सकने वाले स्टूडेंट्स ने विज़ुअल्स को लेबल किया, जबकि अन्य ने अपने विचार लिखे या रिकॉर्ड किए। और बड़े स्टूडेंट्स के लिए, Adobe Express ने डिजिटल पोर्टफ़ोलियो बनाने में मदद की जो व्यावसायिक कौशल और काम-आधारित सीखने को प्रदर्शित करते हैं।
स्टार्क बताती हैं, “हमारे स्टूडेंट आत्मविश्वास और इस प्रूफ़ के साथ निकलते हैं कि उन्होंने सीखा है, उनका मूल्य है, और वे तैयार हैं।”
MagicSchool और Adobe Express को मिलाकर, मेलिसा के स्टूडेंट खुद को नए तरीकों से व्यक्त करना सीख रहे हैं। साथ ही, वे अपने स्कूल में एक ऐसा माहौल बना रहे हैं जहाँ हर बच्चे को साथ लेकर चलने और उनकी ज़रूरतों के हिसाब से पढ़ाने पर ज़ोर दिया जा सके।
निष्कर्ष
चाहे बात पढ़ना सीख रहे बच्चों की हो, कई भाषाएँ बोलने वाले स्टूडेंट्स की या फिर स्पेशल नीड वाले बच्चों की, एजुकेशन के लिए Adobe Express और MagicSchool आपका समय तो बचाते ही हैं, साथ ही हर बच्चे की ज़रूरत के हिसाब से उन्हें क्रिएटिव और बेहतर तरीके से पढ़ाने में भी मदद करते हैं।
इन टूल्स की मदद से स्टूडेंट्स के अंदर कॉन्फ़िडेंस आता है, वे अपनी बात खुलकर कहना सीखते हैं और खुद फ़ैसले लेने के काबिल बनते हैं। और टीचर्स? उनका कीमती वक्त बचता है और वे देखते हैं कि बच्चे हर सब्जेक्ट को कितनी दिलचस्पी और गहराई से सीख रहे हैं।
इस सेशन में, स्टूडेंट्त को क्रिएट करने, सोचने करने और फलने-फूलने दें।
अपने पाठों को जीवंत बनाने के लिए तैयार हैं?
Adobe Express Image Generator आज़माएँ, जो अब MagicSchool के अंदर ही उपलब्ध है! विचारों को तुरंत शक्तिशाली विज़ुअल्स में बदलें जो कल्पना को जगाते हैं।
अधिक संबंधित पोस्ट देखें।