कोई नहीं जानता कि आने वाले सालों में कॉलेज ग्रेजुएट्स के लिए जॉब मार्केट कैसी होगी, लेकिन हाल ही में हुई रिसर्च से पता चला है कि एम्प्लॉयर ऐसे ग्रेजुएट्स को हायर करना चाहते हैं जिनके पास क्रिएटिव सोच, डिजिटल तेज़ी, और जनरेटिव AI की समझ जैसे स्किल्स हों।
अपने स्टूडेंट्स में इन ज़रूरी स्किल्स को विकसित करने और उन्हें दूसरों से आगे निकलने में कैसे मदद की जा सकती है? हमारे हाल के Adobe Express + Firefly वेबिनार में, इंडियाना यूनिवर्सिटी (IU) के प्रोफ़ेसर जस्टिन हॉजसन ने दिखाया कि क्लास में डिजिटल क्रिएटिविटी को शामिल करने से कैसे स्टूडेंट्स की दिलचस्पी बढ़ाई जा सकती है, सीखने के अनुभव को बेहतर बनाया जा सकता है, और स्टूडेंट्स के करियर को एक शानदार उड़ान दी जा सकती है।
उन्होंने 2024 की IU ग्रेजुएट सारा स्कारपिटी से बात की और जाना कि कैसे उन्होंने क्लास असाइनमेंट्स के लिए आसान डिजिटल प्रोजेक्ट्स बनाने से शुरुआत की और उसके बाद, बिज़नेस डेवलपमेंट और मार्केटिंग में एक शानदार करियर हासिल किया।
डिजिटल टूल्स की मदद से स्टूडेंट्स के सीखने का अनुभव बेहतर बनाना
हॉजसन ने सिलेबस में डिजिटल लिटरेसी को जोड़ने के अपने चार सबसे बेहतरीन तरीकों को शेयर करते हुए इस इवेंट की शुरुआत की:
- स्टूडेंट्स के अपनी बात कहने के तरीके को और बेहतर बनाएँ। अगर उन्हें डिजिटल तरीके से अपनी बात कहना नहीं आएगा, तो वे आज की डिजिटल दुनिया में पीछे रह जाएँगे।
- उन्हें कोर्स के कॉन्टेंट को नए तरीकों से एक्सेस करने के मौके दें ताकि वे अपनी पढ़ाई में नई चीज़ें सीखने, करने, और बनाने के अलग-अलग तरीकों के बारे में सोच सकें और उनसे जुड़ सकें।
- उन्हें सिर्फ़ किताबी पढ़ाई या पुराने तौर-तरीकों से अलग, असल ज़िंदगी में कामयाब होने में मदद करें, क्योंकि फ़र्स्ट जनरेशन के स्टूडेंट्स, विदेशी स्टूडेंट्स और अलग बैकग्राउंड से आने वाले बच्चों के लिए पारंपरिक तरीके अक्सर एक बड़ी रुकावट बन जाते हैं।
- स्टूडेंट्स की डिजिटल चीज़ें शेयर करने की आदत का सही इस्तेमाल करें। हालाँकि स्टूडेंट्स अपने टर्म पेपर्स एक-दूसरे के साथ कभी शेयर नहीं करना चाहते, लेकिन जब बात अपने बनाए वीडियो, पॉडकास्ट, और सोशल मीडिया कॉन्टेंट की हो, तो वे इसे शेयर करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
हॉजसन के मुताबिक, डिजिटल क्रिएटिविटी पर आधारित छोटी-मोटी एक्टिविटीज़ और हाई इम्पैक्ट वाले तौर-तरीकों को एक साथ लाकर हर टीचर, स्टूडेंट्स को उस काबिल बना सकता है कि वे उन स्किल्स और नॉलेज को सीख सकें जिनकी कंपनियों को आज और आने वाले कल में सबसे ज़्यादा ज़रूरत है।
क्रिएटिव टूल्स और विज़ुअल कम्युनिकेशन की ताकत खोजना
इसके बाद, स्कारपिट्टी ने हॉजसन के साथ मिलकर डिजिटल तरीके से बात रखने के अपने सफ़र की कहानी शेयर की। उन्होंने स्वीकार किया कि वे हमेशा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने से डरती थीं, लेकिन हॉजसन का रेटोरिक और स्पोर्ट्स कोर्स पहला मौका था जहाँ वे टेक्नोलॉजी से बच नहीं सकीं।
हॉजसन Adobe के क्रिएटिव टूल सिखाने के लिए पहले एक डेमो देते थे। इसके बाद, स्टूडेंट्स को एक आसान एक्सरसाइज़ कराते थे, और आखिर में उन्हें अलग-अलग प्रोजेक्ट्स बनाने की पूरी आज़ादी देते थे। “नए डिजिटल टूल्स सीखने के लिए अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करने से मेरा आत्मविश्वास बहुत बढ़ा।” स्कारपिट्टी ने कहा। उन्होंने यह भी माना कि “किसी नए टूल को सीखने में सबसे मुश्किल काम, बस पहली बार उस ऐप को खोलना होता है।”
Adobe टूल्स पर बढ़ती पकड़ की वजह से उन्हें कैंपस के एक डिजिटल जर्नल में सोशल मीडिया इंटर्न और एक प्रोफ़ेशनल डेवलपमेंट क्लब में विज़ुअल कम्युनिकेशन लीडर के तौर पर काम करने का मौका मिला। साथ ही, डेटा एनालिटिक्स की स्टूडेंट होने के नाते उनके इस नए हुनर ने डेटा को जीवंत बनाने के लिए बेहतरीन विज़ुअलाइज़ेशन तैयार करने में उनकी मदद की।
IU में अपनी पढ़ाई पूरी होने तक उन्हें समझ में आ गया था कि वह ऐसा करियर चुनना चाहती हैं जहाँ वह रोज़ाना अपनी क्रिएटिविटी इस्तेमाल कर सकें। उन्होंने एक प्रमुख अकाउंटिंग फ़र्म में नौकरी भी ठुकरा दी क्योंकि वह रोल उनके क्रिएटिव लक्ष्यों से मैच नहीं होता था।
अब वह शिकागो में एक अवॉर्ड विनिंग वेल्थ मैनेजमेंट फ़र्म में बिज़नेस डेवलपमेंट और मार्केटिंग में काम करती हैं, जहाँ वह कंपनी वेबसाइट, न्यूज़लेटर, इंवेस्टमेंट आर्टिकल्स, और प्रमोशन्स जैसी कई चीज़ों के लिए कॉन्टेंट बनाने और मैनेज करने का काम करती हैं।
उन्होंने कहा, “कॉलेज के पहले साल से शुरू हुए डिजिटल लिटरेसी के मेरे इस सफ़र ने वाकई कई तरीकों से मेरी ज़िंदगी बदल दी है। मुझे समझ आ गया है कि आज की इस पूरी तरह से डिजिटल हो चुकी दुनिया में डिजिटल स्किल्स सीखना कितना ज़रूरी है। और मैंने यह भी महसूस किया है कि कुछ नया क्रिएट करने में कितनी संतुष्टि मिलती है।”
Sarah के सफ़र के बारे में और जानने और उनके कॉलेज और करियर के काम के उदाहरण देखने के लिए, हमारा ऑन-डिमांड वेबिनार देखें।