.

PHOTOSHOP FEATURES

Adobe Photoshop में लेयर्स को मर्ज कैसे करें।

Photoshop में फ़ोटो एडिटिंग और डिज़ाइन के लिए लेयर्स बुनियाद का काम करती हैं। इन्हें मर्ज करके फ़ाइल का साइज़ कम करें और इमेज पर आसानी से काम करें।

मुफ़्त ट्रायल शुरू करें प्लान्स और कीमतें देखें

एक औरत की इमेज, जिसकी आँखों पर फूलों को एडिट करके लगाया गया है।

लेयर्स को मर्ज करने का क्या मतलब होता है।

लेयर्स को मर्ज करने के पाँच तरीके।

फूल और पंखुड़ियों की लेयर्स वाली इमेज। हर लेयर चुनी गई है और हर लेयर के चारों ओर एक बाउंडिंग बॉक्स है।

1. 'लेयर्स मर्ज करें' के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल करें।

लेयर्स को सबसे आसान तरीके से मर्ज करने के लिए, एक लेयर पर क्लिक करें, फिर Shift बटन को दबाए रखें और दूसरी लेयर पर क्लिक करें। इसके बाद, Windows पर Ctrl+E या Mac पर Command+E दबाएँ, ताकि दोनों लेयर्स मर्ज हो जाएँ।

2. 'लेयर्स मर्ज करें' टूल का इस्तेमाल करें।

'लेयर्स मर्ज करें' टूल का इस्तेमाल करने के लिए, बस ऊपर बताए गए तरीके से एक लेयर, फिर दूसरी लेयर चुनें। उसके बाद, कीबोर्ड शॉर्टकट के बजाय, लेयर्स पैनल में जाएँ और 'लेयर्स › लेयर्स मर्ज करें' को चुनें।

दो फूलों की लेयर्स वाली इमेज। हर लेयर चुनी गई है और हर लेयर के चारों ओर एक बाउंडिंग बॉक्स है।
फूल पकड़े हुए हाथ की एक इमेज, जिस पर 'क्लिपिंग मास्क' फ़ीचर इस्तेमाल किया गया है।

3. एक खास शेप के अंदर आ रही सभी लेयर्स को मर्ज करें।

लेयर्स को मर्ज करने के लिए क्लिपिंग मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक ऐसी लेयर होती है जिससे तय होता कि किसी ग्रुप की सभी लेयर्स किस शेप में दिखेंगी। जैसे, अगर आपके क्लिपिंग मास्क वाली लेयर ट्रायंगल शेप की है, तो उसमें ग्रुप की गई बाकी सभी लेयर्स भी ट्रायंगल शेप में ही दिखेंगी। इसका इस्तेमाल करने के लिए, सबसे पहले उन लेयर्स को हटाएँ जो आपको मर्ज नहीं करनी हैं। इसके बाद, क्लिपिंग मास्क में एक बेस लेयर चुनें। आखिर में, मेन्यू में जाकर 'लेयर्स › क्लिपिंग मास्क' को चुनें।

4. सभी विज़िबल लेयर्स और लेयर ग्रुप्स को मर्ज करें।

लेयर्स मर्ज करने के दौरान, आँख के आइकॉन को चालू और बंद करके कुछ लेयर्स को प्रॉजेक्ट में दिखाया या छिपाया जा सकता है। सभी विज़िबल लेयर्स को मर्ज करने के लिए, आँख के आइकॉन का इस्तेमाल करें और पक्का करें कि सभी लेयर्स आपके मनमुताबिक दिख रही हों। ऐसा करने के बाद, मेन्यू में जाएँ और 'लेयर्स › विज़िबल लेयर्स मर्ज करें' को चुनें।

फूल पकड़े हुए हाथ की इमेज।
फ़्लैट की गई इमेज का एक उदाहरण, जिसमें एक व्यक्ति की आँखों पर फूल दिख रहे हैं।

5. बैकग्राउंड बनाने के लिए कई लेयर्स को कम्बाइन करें।

Photoshop में लेयर्स को फ़्लैट करने से, कई विज़िबल लेयर्स एक बैकग्राउंड लेयर में मर्ज हो जाती हैं। ऐसा करने के लिए, पक्का करें कि आपको जो लेयर्स फ़्लैट करनी हैं वे सभी विज़िबल हों। इसके बाद, मेन्यू में 'लेयर्स › इमेज फ़्लैटेन करें' का विकल्प चुनें।

ध्यान रखें कि लेयर्स को मर्ज करना एडिटिंग का एक "डिस्ट्रक्टिव" तरीका है। लेयर्स में की गई एडिटिंग को सेव करने के बाद उन बदलावों को रद्द नहीं किया जा सकता। अगर आपको आगे भी उन लेयर्स पर काम करना है, तो उनका बैकअप लेना न भूलें।

लेयर्स को मर्ज करने की वजहें।

इमेज फ़ाइल का साइज़ कम करना।

लेयर्स में ढेर सारा डेटा मौजूद हो सकता है। इन लेयर्स को मर्ज करने से इमेज फ़ाइल का साइज़ कम हो जाता है और आपका काम भी ज़्यादा तेज़ी से हो सकता है।

बैकग्राउंड को एडिट करना।

कई बैकग्राउंड लेयर्स को एक नई लेयर में मर्ज करके, एक इकलौती बैकग्राउंड लेयर बनाएँ। लिंक की गई कई लेयर्स पर काम करने के बजाय, इस एक बैकग्राउंड पर काम करना ज़्यादा आसान होता है।

काम को बेहतर तरीके से ऑर्गेनाइज़ करना।

अपने प्रोजेक्ट में गैर-ज़रूरी चीज़ों को कम करने और लेयर्स को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए, कई लेयर्स को एक में मर्ज करें।

लेयर्स मर्ज करने के लिए सबसे अच्छे तौर-तरीके।

लेयर्स को अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानें।

जानें कि कई चीज़ों में काम आने वाले Photoshop के इन फ़ीचर्स के साथ क्या-क्या किया जा सकता है।

अपनी ज़रूरत के हिसाब से सही Creative Cloud प्लान चुनें।

Adobe Photoshop Single App

वार्षिक, मासिक बिलिंग

733.96/माहGST सहित

Creative Cloud खरीदें और साथ में पाएँ, 'डेस्कटॉप और iPad के लिए Photoshop'।

और जानें

Creative Cloud Pro

वार्षिक, मासिक बिलिंग

2,714.00/माहGST सहित

'डेस्कटॉप और iPad के लिए Photoshop' सहित 20+ Creative Cloud ऐप्स पाएँ।

देखें कि क्या-क्या शामिल है | और जानें

स्टूडेंट्स और टीचर्स

वार्षिक, मासिक बिलिंग

नियमित रूप से इस पर 2,714.00/माह वैकल्पिक रूप से इस पर 638.38/माहGST सहित

20+ Creative Cloud Pro पर 70% से अधिक की बचत करें।

नियम देखें | और जानें

बिज़नेस
8,389.00/माहप्रति लाइसेंसGST अतिरिक्त

आसान लाइसेंस मैनेजमेंट की खूबियों के साथ आने वाले इंडस्ट्री के सबसे जाने-माने क्रिएटिव ऐप्स।

और जानें