.

नियम और शर्तें


स्टूडेंट्स और टीचर्स

शुरुआती कीमत संबंधी नियम और शर्तें

₹1,596.54/माहGST सहित Creative Cloud की शुरुआती कीमत

टीचर्स और 13 साल या इससे ज़्यादा उम्र के स्टूडेंट्स पहले साल के लिए Adobe® Creative Cloud™ की वार्षिक सदस्यता ₹1,596.54/माहGST सहित की कम कीमत पर खरीद सकते हैं। अगर ऑफ़र के खत्म होने से पहले सदस्यता में बदलाव या उसे कैंसिल नहीं किया जाता है, तो आपकी सदस्यता अपने-आप ₹3,193.08/माहGST सहित की मौजूदा सामान्य कीमत पर रिन्यू हो जाएगी। यह कीमत वार्षिक प्लान की खरीदारी के लिए मान्य है, जिसके लिए 12 महीनों की सदस्यता लेना ज़रूरी है। यह ऑफ़र सिर्फ़ पहली बार सदस्यता लेने वालों के लिए है व शर्तें पूरी करने वाले उन टीचर्स और स्टूडेंट्स के लिए है जो सीधे Adobe Store से या Adobe Sales को कॉल करके खरीदारी करते हैं। यह ऑफ़र OEM, कमर्शियल या बहुत सारे लाइसेंस रखने वाले ग्राहकों के लिए नहीं है। यह ऑफ़र किसी ग्राहक को (1) सिर्फ़ एक बार मिलेगा (1) और इसके लिए ज़रूरी है कि Creative Cloud की वार्षिक सदस्यता खरीदी जाए। इस ऑफ़र को असाइन नहीं किया जा सकता, इसकी अदला-बदली नहीं की जा सकती, इसे बेचा और ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकता। इसे किसी अन्य छूट या ऑफ़र के साथ जोड़ा नहीं जा सकता या इसके बदले नकद या कोई और सामान या सेवाएँ नहीं ली जा सकती। इस ऑफ़र में, बिना कोई नोटिस दिए बदलाव किए जा सकते हैं। यह ऑफ़र उन जगहों पर लागू नहीं होगा जहाँ कानून के हिसाब से ऐसे ऑफ़र पर रोक लगी हो, इस पर टैक्स लगता हो या पाबंदी लगी हो।

पूरे एक साल के लिए पहले से पेमेंट किए जाने पर Creative Cloud की शुरुआती कीमत

टीचर्स और 13 साल या इससे ज़्यादा उम्र के स्टूडेंट्स पहले साल के लिए Adobe® Creative Cloud™ की वार्षिक सदस्यता ₹19,158.48/वर्षGST सहित की कम कीमत पर खरीद सकते हैं। अगर ऑफ़र के खत्म होने से पहले सदस्यता में बदलाव या उसे कैंसिल नहीं किया जाता है, तो आपकी सदस्यता अपने-आप ₹38,316.96/वर्षGST सहित की मौजूदा सामान्य कीमत पर रिन्यू हो जाएगी। यह ऑफ़र सिर्फ़ पहली बार सदस्यता लेने वालों के लिए है व शर्तें पूरी करने वाले उन टीचर्स और स्टूडेंट्स के लिए है जो सीधे Adobe Store से या Adobe Sales को कॉल करके खरीदारी करते हैं। यह ऑफ़र OEM, कमर्शियल या बहुत सारे लाइसेंस रखने वाले ग्राहकों के लिए नहीं है। यह ऑफ़र एक ग्राहक को (1) सिर्फ़ एक बार और (1) Creative Cloud की एक वार्षिक सदस्यता खरीदने पर मिलेगा। इस ऑफ़र को असाइन नहीं किया जा सकता, इसकी अदला-बदली नहीं की जा सकती, इसे बेचा और ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकता। इसे किसी अन्य छूट या ऑफ़र के साथ जोड़ा नहीं जा सकता या इसके बदले नकद या कोई और सामान या सेवाएँ नहीं ली जा सकती। इस ऑफ़र में, बिना कोई नोटिस दिए बदलाव किए जा सकते हैं। यह ऑफ़र उन जगहों पर लागू नहीं होगा जहाँ कानून के हिसाब से ऐसे ऑफ़र पर रोक लगी हो, इस पर टैक्स लगता हो या पाबंदी लगी हो।