https://main--cc--adobecom.aem.live/cc-shared/assets/img/adobe-corp-logo.svg

प्रमोशन/सेल/छूट से जुड़े ऑफ़र्स के लिए डिस्क्लेमर


यह ऑफ़र दुनिया के हर कोने में उन नए और मौजूदा {{creative-cloud}} के सदस्यों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने अपनी सदस्यता के साथ {{adobe-stock}} का हर महीने के हिसाब से 10 ऐसेट्स वाला वार्षिक प्लान जोड़ा है। अगर Adobe.com के ज़रिए किसी नए या मौजूदा {{creative-cloud}} प्लान में Adobe Stock का हर महीने के हिसाब से 10 ऐसेट्स वाला वार्षिक प्लान जोड़ा जाता है, तो आपको Adobe Stock पर एक महीने का रिफ़ंड मिलेगा। हालाँकि, इस ऑफ़र की एक शर्त है: एक ग्राहक यह ऑफ़र सिर्फ एक बार ले सकता है। साथ ही, 12 महीने की सदस्यता लेना ज़रूरी है। यह ऑफ़र सिर्फ़ स्टैंडर्ड लाइसेंस के लिए है। अगर ऑफ़र की अवधि खत्म होने से पहले, आपने अपनी सदस्यता में बदलाव या उसे कैंसिल नहीं किया है, तो आपकी सदस्यता अपने-आप रिन्यू हो जाएगी और आपसे सदस्यता की स्टैंडर्ड कीमत ली जाएगी। यह ऑफ़र, OEM और बहुत सारे लाइसेंस खरीदने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है।

सामान्य शर्तें

यह ऑफ़र सिर्फ़ उन लोगों के लिए है जो 18 साल या उससे ज़्यादा उम्र के हैं। यह ऑफ़र उन देशों के निवासियों या वहां रहने वाले लोगों के लिए नहीं हैं जिन पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए हैं या जिन पर अमेरिका या स्थानीय सरकार ने निर्यात प्रतिबंध लगाए हैं। अप्रत्याशित परिस्थितियों की वजह से इस ऑफ़र और इसकी कीमतों में बिना कोई नोटिस दिए बदलाव किया जा सकता है। यह ऑफ़र किसी और को असाइन नहीं किया जा सकता, इसकी अदला-बदली नहीं की जा सकती, इसे बेचा और ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकता। इसे किसी भी अन्य ऑफ़र के साथ जोड़ा नहीं जा सकता और न ही इसके बदले नकद या ऐसे अन्य सामान और सेवाएँ ली जा सकती हैं जिनके बारे में यहाँ साफ़ तौर पर नहीं बताया गया है। यह ऑफ़र आपको तभी मिल सकता है जब यह आपके क्षेत्र में उपलब्ध हो।

अतिरिक्त नियम शर्तें लागू हो सकती हैं। जहाँ पर कानून के हिसाब से ऐसे ऑफ़र पर रोक लगी हो, इस पर टैक्स लगता हो या पाबंदी लगी हो, वहाँ पर यह ऑफ़र लागू नहीं होगा।