Photoshop (बीटा) के साथ इंटीग्रेशन के ज़रिए Gene Substance 3D Viewer (बीटा) आपकी 2D डिज़ाइन्स में 3D को लेकर आना मुमकिन बनाता है। 3D फ़ाइल्स से इमेजेज़ देखने, उनमें ज़रूरत के हिसाब से बदलाव करने, और इमेजेज़ क्रिएट करने के लिए Viewer को एक इंडिपेंडेंट ऐप्लिकेशन के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Adobe Substance 3D Viewer को हर कोई मुफ़्त में डाउनलोड कर सकता है और साथ में एक Adobe ID भी मिलती है जो बीटा वर्शन के चलने तक चालू रहेगी। जब तक पब्लिक बीटा चलेगा, तब तक इसके लिए किसी चालू Adobe Creative Cloud या Substance 3D सब्स्क्रिप्शन की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। Substance 3D Viewer (बीटा) को Creative Cloud डेस्कटॉप ऐप से, या
Creative Cloud वेबसाइट के बीटा ऐप्स टैब से डाउनलोड किया जा सकता है।
Substance 3D Viewer को CAD, USD, OBJ, FBX, व STL फ़ाइल्स सहित बिना मैन्युअल कनवर्शन की ज़रूरत वाले सबसे सामान्य 3D फ़ॉर्मेट्स खोलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका मतलब है कि डिज़ाइनर्स इन 3D मॉडल्स को अपने क्रिएटिव वर्कफ़्लोज़ में आसानी से इंटीग्रेट कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें काम रोककर मॉडल्स में बदलाव करके उन्हें तैयार नहीं करना होगा और न ही फ़ाइल्स को इस्तेमाल से पहले अपडेट करने के लिए 3D डिज़ाइन और आर्टिस्ट टीम्स को परेशान करना पड़ेगा।
Viewer एक इंडिपेंडेंट ऐप है। यह Photoshop (बीटा) ऐप के साथ मिलकर काम करता है। Photoshop (बीटा) ऐप में, यूज़र्स अपनी 2D डिज़ाइन्स के अंदर ही स्मार्ट ऑब्जेक्ट लेयर्स के तौर पर 3D मॉडल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे उनके लिए किसी भी अन्य Photoshop लेयर की तरह उन लेयर्स को भी मूव करना, स्केल करना, और उनपर फ़िल्टर लगाना मुमकिन होता है। जब 3D मॉडल को ही एडजस्ट करना हो, तो Substance 3D Viewer (बीटा) का इस्तेमाल करके यूज़र्स कैमरा ऐंगल्स, लाइटिंग, व शैडोज़ में बदलाव कर सकते हैं और साथ ही, मॉडल्स में मौजूद मटीरियल्स को भी एडिट कर सकते हैं और वे बदलाव Photoshop में अपने आप वापस भेज दिए जाते हैं। इस वर्कफ़्लो में, डिज़ाइन्स के ओवरऑल कम्पोज़िशन, प्लेसमेंट, और 2D एडिटिंग के लिए Photoshop का इस्तेमाल किया जाता है, और 3D ऑब्जेक्ट्स में बारीक एडजस्टमेंट्स के लिए Substance 3D Viewer का इस्तेमाल किया जाता है। और ज़्यादा मदद के लिए,
हमारे फ़ोरम्स पेज पर जाएँ।