Adobe लिक्विड मोड क्या है?

एक व्यक्ति अपने iPad पर Adobe लिक्विड मोड का उपयोग कर रहा है।

जानें कि Adobe लिक्विड मोड के साथ मोबाइल PDFs को तुरंत कैसे बेहतर तरीके से देखा जा सकता है और उन्हें आसानी से नेविगेट किया जा सकता है।

अगर आपने कभी अपने स्मार्टफ़ोन या टैबलेट पर PDF पढ़ा है, तो संभावना है कि आपको पिंच करने और ज़ूम करने की वजह से परेशान हुई होगी। यह न केवल एक समस्या है, बल्कि आपसे डॉक्यूमेंट की महत्वपूर्ण जानकारी भी छूट सकती है। इन समस्याओं से निपटने के लिए, आइए जानते हैं कि Adobe लिक्विड मोड का उपयोग करके, अपने मोबाइल पर PDF देखने के अनुभव को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है।

Adobe लिक्विड मोड क्या है? जानें कि यह सुविधा आपके PDF देखने के अनुभव को कैसे बेहतर बना सकती है।

क्या Adobe लिक्विड मोड, रेस्पॉन्सिव डिज़ाइन के समान है?

Adobe लिक्विड मोड, रेस्पॉन्सिव कंटेंट पेज के समान है। यह PDFs को आपके किसी भी डिवाइस के अनुकूल बनाता है। जब लिक्विड मोड आइकन चुना जाता है, तब Adobe Acrobat अपने आर्टिफ़ीशियल इंटेलिजेंस (AI) असिस्टेंट Adobe Sensei का उपयोग करके PDF के कॉन्टेंट को देखता है और इसे मोबाइल रेस्पॉन्सिव रीडिंग फ़ॉर्मैट में बदल देता है।

Adobe लिक्विड मोड, मोबाइल में PDF को पढ़ना आसान बनाता है।

लिक्विड मोड, वेबसाइटों पर मौजूद रीडर मोड की तरह ही PDFs को छोटी स्क्रीन के लिए अधिक पढ़ने योग्य फ़ॉर्मैट में बदल देता है। यह PDF को बदलता नहीं है, बल्कि मोबाइल में देखने के लिए बेहतर फ़्लो तैयार करने के मकसद से हेडिंग्स, पैराग्राफ़ और इमेज को रीफ़ॉर्मैट करता है। अगर आपको एक PDF बनाना है, तो अब आपको मोबाइल-फ़्रेंडली PDF बनाने की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। साथ ही, यह बड़े डॉक्यूमेंट्स में आसान नेविगेशन के लिए कोलैप्सिबल और एक्सपैंडेबल सेक्शन्स के साथ एक आउटलाइन भी बनाता है।

लिक्विड मोड, मोबाइल PDFs को आपकी ज़रूरत के हिसाब से भी बनाता है। इसमें डॉक्यूमेंट के भीतर टेक्स्ट खोजे जा सकते हैं, इमेजेस को बड़ा किया जा सकता है, और — आँखों पर कम दबाव डालने के लिए — अपनी पढ़ने की पसंद के अनुसार फ़ॉन्ट साइज़ और शब्दों के बीच की दूरी को बदला जा सकता है।

Adobe लिक्विड मोड का उपयोग कैसे करें।

अपने PDFs पर Adobe लिक्विड मोड का उपयोग करना बेहतरीन PDF देखने का अनुभव प्रदान करता है और इसे चालू करना आसान है।

  1. Adobe Acrobat Reader मोबाइल ऐप्लिकेशन खोलें।
  2. नेविगेशन के टॉप पर लिक्विड आइकन पर टैप करें। यह आइकन, कई टेक्स्ट लाइनों के ऊपर रखी एक बूंद जैसा दिखता है।
  3. लिक्विड मोड बंद करने के लिए, इस आइकन पर दोबारा टैप करें।

लिक्विड मोड का मकसद डेस्कटॉप वर्शन को मोबाइल फ़ॉर्मैट के अनुकूल बनाना है। लेकिन इसका उपयोग अन्य प्रकार के डिवाइस पर भी किया जा सकता है।

क्या Adobe लिक्विड मोड डेस्कटॉप पर काम करता है?

फ़िलहाल, Adobe लिक्विड मोड सिर्फ़ Chromebook डेस्कटॉप डिवाइसों पर काम करता है। iOS 14.0 या बाद के और Android फ़ोन 5.0 या बाद के वर्शन पर भी लिक्विड मोड का उपयोग किया जा सकता है। 1GB से कम RAM या x86 प्रोसेसर वाले Android डिवाइसों पर यह फ़िलहाल काम नहीं करता है।

PDF आसानी से देखने और शेयर करने के अन्य रिसोर्स।

जानें कि Acrobat के साथ और क्या-क्या किया जा सकता है। इसकी मदद से, आसानी से PDF में कन्वर्ट करें, PDF को ऑनलाइन एडिट करें, और जहाँ भी मन हो वहाँ PDF भेजें।