Education

स्कूल के नए सत्र के लिए शिक्षा से जुड़े उपयोगी टूल्स

Adobe Express

08-12-2025

पीले बैकग्राउंड में एक खुश छात्र और डायनासोर जैसे कि असली लगने वाला टी-रेक्स
#fafafa

शिक्षा के लिए Adobe Express ऐसा टूल है जो छात्रों की कल्पना को जगाता है और शिक्षकों के लिए सीखने को अधिक रोचक और जीवंत बनाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि K–12 स्कूलों के लिए यह बिल्कुल मुफ़्त है, और यह लगातार बेहतर होता जा रहा है। गाइडेड एक्टिविटीज़ स्कूल के सत्र के लिए एक बेहद उपयोगी, नई सुविधा है और 100+ पाठ्यक्रम से जुड़ी एक्टिविटीज़ का हिस्सा है। इनका उपयोग शिक्षक और छात्र स्कूल के पहले दिन से लेकर आगे तक डिजिटल मीडिया के स्किल बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।

गाइडेड एक्टिविटीज़ आसान स्टेप्स वाले शुरुआती प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें टेम्प्लेट्स, वीडियो ट्यूटोरियल और लिखित निर्देश शामिल हैं और जिन्हें 10 मिनट या उससे कम में पूरा किया जा सकता है। हर एक्टिविटी में लिखित निर्देशों और वीडियो के साथ एक टेम्प्लेट शामिल है। सबसे अच्छी बात यह है कि ये छात्रों के साथ या शिक्षकों के बीच शेयर करने के लिए आसान हैं और क्रिएटिविटी, डिजिटल लर्निंग और साथ में काम करने के स्किल को बढ़ाने में मदद करते हैं।

मज़ेदार, तुरंत उपयोग के लिए तैयार ऐक्टिविटीज़

गाइडेड एक्टिविटीज़ की खासियत यह है कि हर एक्टिवटी को कक्षा में आसानी से शामिल किया जा सकता है। यह ग्राफ़िक डिज़ाइन, वीडियो बनाने और कहानी सुनाने जैसे स्किल का विकास करने का एक तरीका है। और यह एक स्टेप-बाइ-स्टेप लर्निंग प्रोसेस है जो छात्रों को क्रिएटिव टूल्स का इस्तेमाल करने का आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करती है।

यह सुरक्षित, छात्रों के लिए आसान और पाठ्यक्रम के हिसाब से है जो शिक्षा के स्टैंडर्ड और सीखने के लक्ष्यों को ध्यान में रखता है। स्टेप-बाइ-स्टेप शिक्षा तकनीक छात्रों को समय के साथ क्रिएटिव टूल्स इस्तेमाल करने का आत्मविश्वास बनाने में मदद करती है। यह छात्रों को बहुत कड़े नियम या दबाव के बिना Adobe Express टूल्स समझाने का एक शानदार तरीका है।

आमतौर पर, इन एक्टिविटीज़ में शामिल हैं:

  • पाठ्यक्रम-आधारित टेम्प्लेट्स
  • क्रिएटिविटी आउटपुट, विशेष रूप से: बायोग्राफ़ी पोस्टर्स, साइंस एक्सप्लेनर वीडियोज़ और मैथ कॉन्सेप्ट इन्फोग्राफिक्स, वेब पेज, एनीमेटेड कैरेक्टर
  • आसान ,स्टेप-बाय-स्टेप गाइडेंस
  • अन्य टूल्स के साथ इंटिग्रेशन

गाइडेड एक्टिविटीज़ के साथ शुरुआत करने के तरीके

गाइडेड एक्टिविटीज़, Express की आकर्षक गतिविधियाँ हैं जो एक एक्टिविटी टेम्प्लेट और स्टेप-बाय-स्टेप निर्देशों के साथ आती हैं। गाइडेड एक्टिविटीज़ ढूँढने के लिए, 'लर्न' टैब के अंतर्गत 'एजुकेटर रिसोर्सेज़' सेक्शन में जाएँ। यहाँ, तय स्टैंडर्ड के हिसाब से टेम्प्लेट्स और ग्रेड स्तर, विषय और आउटपुट टाइप के हिसाब से गाइडेड एक्टिविटीज़ शामिल की गई हैं।

गाइडेड एक्टिविटीज़ में एक एक्टिविटी टेम्प्लेट, हाउ-टू वीडियो और उससे जुड़े स्टेप-बाय-स्टेप निर्देश शामिल होते हैं। एक्टिविटीज़ की रेंज वीडियो रिफ़्लेक्शन रिकॉर्ड करने से लेकर स्टोरीबुक इलस्ट्रेट करने, बुक रिपोर्ट डिज़ाइन करने से लेकर शॉर्ट फ़िल्म निर्देशित करने तक और भी बहुत कुछ है। वास्तव में सभी कक्षा स्तरों और प्रोजेक्ट्स के लिए कुछ न कुछ है।

यहाँ जो एक्टिविटीज़ की जा सकती हैं उनके कुछ उदाहरण हैं:

https://adobesparkpost.app.link/jN2aziSSYTb | पोर्ट्रेट मास्टरपीस टेम्प्लेट बनाएँ
पोर्ट्रेट मास्टरपीस बनाएँ। स्कूल के पहले दिन “एक दूसरे को जानें” एक्टिविटी के रूप में इसका उपयोग किया जा सकता है, जिससे कक्षा में जुड़ाव और सकारात्मक माहौल विकसित होता है।
https://adobesparkpost.app.link/LhG0smDUaUb | नेम टेंट टेम्प्लेट को व्यक्तिगत बनाएँ
नेम टेंट को व्यक्तिगत बनाएँ। नेम टेंट बनाकर दूसरों को अपने बारे में और जानने में मदद करें, साथ ही यह पहचानने में भी कि कौन सी मेज़ आपकी है।
https://adobesparkpost.app.link/XOiKdXDKIKb | अपने दिन को डेटा के रूप में दिखाने का टेम्पलेट
अपने दिन को डेटा में देखें। चार्ट में अपने दिन को विज़ुअलाइज़ करके दिखाएँ कि आप अपना समय कैसे बिताते हैं।

पाठ्यक्रम से जुड़ी एक्टिविटीज़ भी एक्सप्लोर करें

गाइडेड एक्टिविटीज़ के अलावा, 'शिक्षा के लिए Adobe Express' में स्टैंडर्ड के अनुरूप पाठ्यक्रम से जुड़ी एक्टिविटीज़ शिक्षा के क्रिएटिव अनुभव हैं जो शिक्षा के स्टैंडर्ड को पूरा करने के साथ-साथ छात्रों को डिजिटल मीडिया बनाने में व्यस्त रखने के लिए डिज़ाइन की गई हैं। ये विषयों और कक्षा स्तरों में पाठ्यक्रम के प्रमुख उद्देश्यों को पूरा करने में मदद करती हैं, जिससे शिक्षकों के लिए अपने शिक्षण में क्रिएटिविटी को शामिल करना आसान हो जाता है।

'एजुकेटर रिसोर्सेज़' में आपको तय स्टैंडर्ड के हिसाब से कक्षा के लिए एक्टिविटीज़ मिलेंगी। इनमें से हर एक्टिविटी विभिन्न विषयों और कक्षा स्तरों के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम तथा ISTE स्टैंडर्ड के हिसाब से तैयार की गई है। आप इन एक्टिविटीज़ को विषय या कक्षा स्तर—जैसे उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और हाई स्कूल—के आधार पर आसानी से खोज और चुन सकते हैं।

कुछ पसंदीदा टेम्प्लेट्स में शामिल हैं:

  • स्थान इन्फ़ोग्राफ़िक: किसी स्थान के भूगोल, विशेषताओं, रुझानों, संस्कृति और अवसरों की एक सरल और व्यवस्थित खोज।
  • विज्ञान समाचार में: एक वैज्ञानिक अवधारणा या खोज के बारे में न्यूज़लेटर जो डेटा शेयर करता है और अधिक सीखने के लिए संसाधनों से जुड़ता है।
  • कैरेक्टर प्रोफ़ाइल: किसी कैरेक्टर के गुणों, विकास और प्रतीकात्मकता के बारे में टेक्स्ट-आधारित रिज़्यूमे
  • बुक ट्रेलर वीडियो। मूवी-स्टाइल वीडियो ट्रेलर जो किताब के मुख्य तत्वों का सारांश और विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
  • अतीत की आवाज़ों वाला पोस्टर। पूछताछ और आलोचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के लिए अतीत के विविध दृष्टिकोणों को एक्सप्लोर करने का तरीका।

'शिक्षा के लिए Adobe Express' में गाइडेड और पाठ्यक्रम से जुड़ी एक्टिविटीज़ के साथ शिक्षक समय बचा सकते हैं, अपने तरीके से काम कर सकते हैं, और निश्चिंत रह सकते हैं कि इमेज सुरक्षित और सबके लिए सही हैं।

#f8f8f8

अधिक संबंधित पोस्ट देखें।

https://main--edu--adobecom.aem.page/edu-shared/fragments/resources/blog-k12-caas-collection

शानदार कॉन्टेंट तैयार करने के लिए तैयार हैं?

मुफ़्त में आज़माएँ