AI वीडियो एडिटर ऐसा टूल है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके वीडियो एडिटिंग के कामों को ऑटोमैटिक बना देता है। इन कामों को पहले मैन्युअली करना पड़ता था। जैसे, क्लिप्स को ट्रिम करना और काटना, सीन के हिसाब से क्लिप में बदलाव करना, और टेक्स्ट या ऑडियो जोड़ना। मुश्किल कंट्रोल्स का इस्तेमाल करने के बजाय, सिर्फ़ एक प्रॉम्प्ट में लिखा जा सकता है कि आपको क्या चाहिए और AI वीडियो एडिटर उस हिसाब से एडिटिंग कर देता है। Adobe Firefly वीडियो एडिटर बिना किसी टेक्निकल स्किल के ये सभी सुविधाएँ देता है।
Firefly, AI के साथ वीडियो एडिट करने के लिए दो ऑप्शन देता है:
- 'वीडियो जनरेट करें' के 'एडिट' टैब में, अपने वीडियो को अपस्केल किया जा सकता है या एडिटिंग कैसी हो, यह बताने के एक प्रॉम्प्ट लिखा जा सकता है। इसमें सीन के हिसाब से वीडियो में बदलाव करना शामिल है। जैसे, टेक्स्ट प्रॉम्प्ट, पहले और आखिरी फ्रेम, और कैरेक्टर रेफ़रेंस का इस्तेमाल करके अपने सीन में कैरेक्टर, कपड़े, और ऑब्जेक्ट बदले जा सकते हैं या ऐक्शन को रीडायरेक्ट किया जा सकता है।
- टाइमलाइन परआधारित Firefly वीडियो एडिटर (फ़िलहाल Beta में और डेस्कटॉप पर उपलब्ध) में, क्लिप को ट्रिम और अरेंज किया जा सकता है। साथ ही, सीधे एडिटिंग वर्कफ़्लो में वीडियो और ऑडियो जनरेट किया जा सकता है। अपनी Firefly जनरेशन हिस्ट्री को भी ऐक्सेस किया जा सकता है, जिससे जनरेट किए गए वीडियो, इमेजेज़, वॉइस, और साउंडट्रैक को एक साथ जोड़ना आसान हो जाता है। ज़्यादा आकर्षक कॉन्टेंट बनाने के लिए, टेक्स्ट टेम्पलेट और एडिटिंग करने लायक टेक्स्ट प्रॉपर्टी भी उपलब्ध हैं।
पहले से एडिटिंग के अनुभव की कोई ज़रूरत नहीं है। Firefly के AI वीडियो एडिटर टूल्स इतने आसान हैं कि कोई भी आसानी से शुरुआत करकर सकता है और सीधे अपने वेब ब्राउज़र में ही क्लिप्स को एक साथ जोड़ सकता है।
Firefly Video मॉडल (वीडियो जनरेशन और प्रॉम्प्ट के हिसाब से एडिटिंग के लिए) firefly.adobe.com पर डेस्कटॉप ब्राउज़र्स में और iOS और Android के लिए Firefly मोबाइल ऐप्लिकेशन पर उपलब्ध है। अपने फ़ोन या कंप्यूटर से टेक्स्ट टू वीडियो और इमेज टू वीडियो का इस्तेमाल करके वीडियो क्लिप्स जनरेट किए जा सकते हैं और आपकी जनरेशन हिस्ट्री के ज़रिए आपकी क्रिएशन सभी डिवाइसेज़ में सिंक हो जाती हैं।
Firefly वीडियो एडिटर फ़िलहाल सिर्फ़ डेस्कटॉप (macOS और Windows) पर Chrome ब्राउज़र के साथ उपलब्ध है। Edge, Firefox, और Safari जैसे अन्य ब्राउज़र फ़िलहाल सभी सुविधाओं को सपोर्ट नहीं कर सकते।
Firefly वीडियो एडिटर कई तरह के क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स का सपोर्ट करता है, जिसमें सोशल मीडिया कॉन्टेंट (वर्टिकल, स्क्वायर, और हॉरिजॉन्टल फ़ॉर्मैट), ट्यूटोरियल, प्रोडक्ट रिव्यू, इंटरव्यू, और पॉडकास्ट के कट्स, बी-रोल सीक्वेंस और एक्सप्लेनर वीडियो शामिल हैं। एक मल्टी-ट्रैक टाइमलाइन पर AI से जनरेट की गई क्लिप्स, अपने खुद के अपलोड किए गए फ़ुटेज और Adobe Stock ऐसेट्स को एक साथ जोड़ा जा सकता है। इसके बाद, शानदार, शेयर करने के लिए तैयार वीडियो बनाने के लिए टेक्स्ट, वॉयसओवर, साउंडट्रैक और साउंड इफ़ेक्ट्स जोड़े जा सकते हैं। अपने फ़ुटेज से ऑटोमैटिक पहला ड्राफ्ट तैयार करने के लिए क्विक कट का इस्तेमाल करें या इंटरव्यू और टॉकिंग हेड्स जैसे डायलॉग वाले कॉनेटेंट के लिए ट्रांसक्रिप्ट के ज़रिए एडिट करें।
हाँ। Firefly AI Video Model को लाइसेंस वाले कॉन्टेंट और पब्लिक डोमेन पर उपलब्ध कॉन्टेंट पर ट्रेन किया गया है, जहाँ कॉपीराइट समाप्त हो गया है। जिससे व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स में AI जनरेटेड वीडियो का उपयोग सुरक्षित हो जाता है। ध्यान दें कि कॉमर्शियल तौर पर उपयोग करने की योग्यता, इस्तेमाल किए जा रहे मॉडल पर निर्भर करती है। साथ ही, पार्टनर मॉडल के इस्तेमाल की शर्तें अलग-अलग हैं।
नए वीडियो क्लिप्स जनरेट करने के दो तरीके हैं:
- वीडियो जनरेट करें — Firefly वेब ऐप में टेक्स्ट टू वीडियो या इमेज टू वीडियो का इस्तेमाल करके क्लिप्स जनरेट करें, फिर उन्हें जनरेशन हिस्ट्री पैनल में ऐक्सेस करें।
- वीडियो एडिटर में 'मीडिया जनरेट करें' पैनल — एडिटर के अंदर ही 'मीडिया जनरेट करें' पैनल खोलें, टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालें, और अपने वर्कस्पेस को छोड़े बिना नई क्लिप को सीधे टाइमलाइन में जोड़ें। दोनों तरीके ऐसे वीडियो क्लिप्स बनाते हैं जिन्हें अपने प्रोजेक्ट में ड्रैग और ड्रॉप किया जा सकता है या एक्सपोर्ट किया जा सकता है।
Firefly एक मुफ़्त AI वीडियो जनरेटर उपलब्ध कराता है जिसका Creative Cloud या Firefly प्लान के ज़रिए सीमित इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपको अपने प्लान में शामिल चीज़ों से ज़्यादा की ज़रूरत है, तो अपग्रेड करके या अतिरिक्त
जनरेटिव क्रेडिट्स खरीदकर बनाना जारी रखा जा सकता है।
सबसे बेहतरीन AI वीडियो एडिटर क्रिएटर्स को क्रिएटिव AI के साथ तेज़ी से वीडियो एडिट करने में मदद करता है। Firefly के साथ, आप प्रॉम्प्ट के ज़रिए एक क्लिप को तेज़ी से एडिट कर सकते हैं, और अपनी टाइमलाइन में क्लिप्स को काट सकते हैं और रीअरेंज कर सकते हैं, फिर अपने वीडियो में फ़िट करने के लिए नई क्लिप्स जनरेट कर सकते हैं। अपना वर्कफ़्लो छोड़े बिना, अपना वीडियो पूरा करने के लिए टाइटल, वॉयसओवर, और ऑडियो जोड़ सकते हैं।