https://main--cc--adobecom.aem.live/cc-shared/assets/img/product-icons/svg/premiere-pro-40.svg Premiere
मुफ़्त वीडियो एडिटिंग, जैसी पहले कभी नहीं देखी।
Adobe Premiere मोबाइल पर ऐसे सोशल वीडियो बनाएँ जो इतने शानदार दिखें कि कोई यकीन न करे कि ये मुफ़्त बने हैं। आसानी से ऑडियो बेहतर करें, बेहद सुगम टाइमलाइन पर एडिट करें, और इतना धारदार कंटेंट शेयर करें कि देखने वाले सोचें — आपके पास पूरी एक टीम थी।
मुफ़्त में ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड स्कैन करें।
शेयर करने के लिए बेहतरीन कंटेंट बनाएँ।
मोबाइल पर Premiere सोशल मीडिया के लिए बना है — एक टैप में बैकग्राउंड हटाएँ, मुफ़्त असीमित कैप्शन जोड़ें, और भी बहुत कुछ। Instagram Reels, TikTok, YouTube Shorts और जहाँ भी आपको पोस्ट करना पसंद है — वहाँ के लिए एडिट करें।
शुरू से अंत तक निर्बाध एडिटिंग।
वॉटरमार्क या पॉप-अप विज्ञापनों की परेशानी के बिना अपनी क्रिएटिव लय में डूबे रहें। टाइमलाइन पर क्लिप्स ट्रिम करें, उनका क्रम बदलें और लेयर करें — सब कुछ एक ही व्यू में। एक्सपोर्ट और फ़ीचर मुफ़्त हैं — जनरेटिव AI से चलने वाले टूल्स इस्तेमाल करने पर ही भुगतान करें।
हर स्टाइल के लिए कुछ न कुछ।
लाखों इमेजेज़, वीडियोज़, स्टिकर्स, फ़ॉन्ट्स, और अन्य चीज़ों के साथ अपने आइडियाज़ को हकीकत में बदलें और ऐसा वीडियो बनाकर शेयर करें, जो ऑडियंसेज़ को पलक झपकने का मौका न दें। या जेनरेटिव AI का इस्तेमाल करें और कुछ ही सेकंड्स में नए-नए आइडियाज़ पाएँ।
कुछ ही सेकंड में लाजवाब साउंड।
साउंड स्टूडियो नहीं है? कोई बात नहीं। Enhance Audio से डायलॉग को बेहतर बनाएँ और बैकग्राउंड का शोर हटाएँ। ऐप के अंदर ही ट्रेंडिंग ट्रैक खोजें और अपनी आवाज़ से एकदम सही टाइमिंग पर साउंड इफेक्ट बनाएँ।