चेंज रिक्वेस्ट्स
Adobe Acrobat Sign
इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि आपकी इंडस्ट्री क्या है या आपका बिज़नेस कहाँ पर है, Acrobat Sign की मदद से काम करने के डिजिटल तौर-तरीके अपनाएँ और सभी डिपार्टमेंट्स को सिक्योर व कम्प्लायंट रहते हुए कम से कम समय में ज़्यादा से ज़्यादा काम पूरे करने दें।
किसी भी डिपार्टमेंट का कामकाज बिना रुकावट के पूरा करें और जल्दी व आसानी से मंज़ूरी पाने के लिए, ई-सिग्नेचर का इस्तेमाल करें। आपके संगठन का कोई भी कर्मचारी एक या एक से ज़्यादा लोगों को ई-सिग्नेचर के लिए डॉक्युमेंट्स भेज सकता है।
Acrobat Sign को Adobe के दूसरे सल्यूशन्स, जैसे कि Acrobat और Creative Cloud के साथ इंटीग्रेट करके बिना किसी रुकावट वाले शानदार एक्सपीरियंसेज़ तैयार किए जा सकते हैं और उन्हें किसी भी समय, कहीं से भी, किसी भी डिवाइस पर ऐक्सेस किया जा सकता है।
Acrobat Sign, Microsoft का पसंदीदा ई-सिग्नेचर सल्यूशन है। यानी पहले से इस्तेमाल किए जा रहे Microsoft ऐप्स के साथ आपको बेहतरीन इंटीग्रेशन्स मिलते हैं जिनसे कामकाज को और ज़्यादा आसानी से पूरा किया जा सकता है।
Adobe, सुरक्षित ई-सिग्नेचर के लिए दुनिया भर में सबसे भरोसेमंद नाम है। Acrobat Sign Soultions की मदद से, अपने संगठन के जोखिम को कम करते हुए यह पक्का करें कि नियमों-कानूनों का सही से पालन किया जा रहा हो। हमारे ई-सिग्नेचर्स कानूनी तौर पर मान्य होते हैं और इन्हें दुनिया भर में मौजूद हमारे बेहद सुरक्षित और मज़बूत डेटा सेंटर्स में स्टोर किया जाता है।
सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी का HR डिपार्टमेंट हर साल 12,000 से ज़्यादा लोगों को ऑनबोर्ड करने के लिए Acrobat Sign का इस्तेमाल करके समय की भारी बचत करता है।
Varian ने हर साल 3,00,000 से ज़्यादा ई-सिग्नेचर्स का काम और ज़्यादा कारगर ढंग से सँभालने के लिए DocuSign की जगह Acrobat Sign को अपनाया।
Persol कामकाज तेज़ी से करने के लिए Acrobat Sign का इस्तेमाल करता है और अब उन्हें कॉन्ट्रैक्ट तैयार करके भेजने में सात मिनट के बजाय सिर्फ़ 10 सेकंड लगते हैं।
Acrobat Sign Solutions को अपनी कंपनी के हर हिस्से में इस्तेमाल करना शुरू करें। इससे आपके रोज़ के काम तेज़ होंगे, गलतियाँ कम होंगी, और यह ज़्यादा सस्ता पड़ेगा। डिजिटल प्रोसेस और ई-सिग्नेचर कौन-कौन से कामों को आसान बना देते हैं, उनकी सूची यहाँ दी गई है:
चेंज रिक्वेस्ट्स
ऐसेट मैनेजमेंट
ज़रूरतें
साइन-ऑफ़
ऑर्डर्स पूरे करना
बजट अप्रूवल्स
रखरखाव के लिए ऑथराइज़ेशन
Acrobat Sign, Microsoft का पसंदीदा ई-सिग्नेचर सल्यूशन है। इसमें आपको Microsoft ऐप्स (जिनमें Microsoft Teams और Microsoft 365 भी शामिल हैं) के साथ बेहतरीन इंटीग्रेशन्स मिलते हैं जिनसे आपके पूरे संगठन के कामकाज को और ज़्यादा आसानी से पूरा किया जा सकता है। सिर्फ़ APIs का इस्तेमाल करके ही Acrobat Sign Solutions के साथ कई तरह के इंटीग्रेशन्स किए जा सकते हैं और इसके लिए अलग से पैसे नहीं लगते।
चाहे आपको हमारे सल्यूशन्स के बारे में कुछ शुरुआती जानकारी पानी हो या आपके बिज़नेस की खास ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया कोट पाना हो, हम आपकी मदद के लिए मौजूद हैं।