.

Adobe Acrobat Sign

इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर क्या होता है?

ई-सिग्नेचर या इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर इलेक्ट्रॉनिक डॉक्युमेंट्स पर तेज़ी से सिग्नेचर कराने का एक कुशल, कानूनी और सुरक्षित तरीका है। Adobe के ई-सिग्नेचर्स का इस्तेमाल करना शुरू करें।

मुफ़्त ट्रायल शुरू करें सभी प्लान्स देखें

ई-सिग्नेचर्स के क्या फ़ायदे होते हैं?

भरोसेमंद।

ई-सिग्नेचर्स पूरी दुनिया में कानून-सम्मत, भरोसेमंद और एनफ़ोर्सेबल होते हैं। Acrobat sign, दुनिया भर के देशों में ई-सिग्नेचर्स के लिए सबसे अच्छा ग्लोबल सल्यूशन है।

कारगर।

रेसिपिएंट्स को डॉक्युमेंट्स पर ई-साइन करने दें और अपनी साइनिंग प्रॉसेस में तेज़ी लाएँ। Acrobat Sign की मदद से, हर इस्तेमाल के लिए हर लेन-देन के हिसाब से 1.5 घंटे की बचत की जा सकती है।*

किफ़ायती।

ई-सिग्नेचर्स के इस्तेमाल से आपको पैसों की बचत करने में और बिज़नेस से जुड़े कामों को कारगर ढंग से पूरा करने में मदद मिलती है। Acrobat Sign की मदद से, पेपर के इस्तेमाल को कम करके हर लेन-देन पर $6 की बचत की जा सकती है।*

* "The Total Economic Impact™ of Adobe Acrobat Sign," Adobe की ओर से Forrester Consulting द्वारा कमीशन पर की गई एक केस स्टडी, जनवरी 2022.

इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर्स किन चीज़ों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं?

देखें कि ई-सिग्नेचर्स किसी भी डिपार्टमेंट या इंडस्ट्री में काम को कारगर तरीके से पूरा करने में मदद कैसे करते हैं।

सेल्स

अपनी टीम को मैन्युअल, दोहराए जाने वाले, प्रशासनिक कार्यों से मुक्त करके बिक्री पर ध्यान केंद्रित करने की सुविधा दें।

फ़ाइनेंश्यल सर्विसेज़

बिना किसी रुकावट के और बिना पेपर इस्तेमाल किए नाज़ुक जानकारी इकट्ठा व शेयर करें और आज के कस्टमर्स की उम्मीदों पर खरे उतरें।

HR

अपने यहाँ काम करने वाले लोगों की प्रोडक्टिविटी बढ़ाएँ और जॉब कैंडिडेट्स को कहीं से भी डॉक्युमेंट्स आसानी से ऐक्सेस व ई-साइन करने दें।

लाइफ़ साइंस

अपने डॉक्युमेंट और ई-साइनिंग वर्कफ़्लोज़ को ज़्यादा कारगर बनाने के लिए उनमें तब्दीली लाएँ व उन्हें ऑटोमेट करें और ऐसा करते हुए अपने मरीज़ की प्राइवेसी को सिक्योर रखें।

IT

अपनी ऑर्गनाइज़ेशन में टीम्स और डिपार्टमेंट्स के लिए काम करने के तरीकों को पूरी तरह से डिजिटल बनाएँ और ई-साइन करने व मंज़ूरी देने वाले कामों को ऑटोमेट करें।

गवरमेंट

Acrobat Sign, FedRAMP मॉडरेट ऑथराइज़्ड है, इसलिए नाज़ुक डेटा को सिक्योर रखते हुए प्रॉसेसेज़ आसान बनाए जा सकते हैं।

और ज़्यादा सिक्योर किस्म का ई-सिग्नेचर चाहिए?

डिजिटल सिग्नेचर्स, जैसे कि हमारे क्लाउड सिग्नेचर्स को पूरी दुनिया में सबसे सिक्योर किस्म वाले ई-सिग्नेचर्स के रूप में जाना जाता है। जब किसी साइनर की पहचान करने, लेन-देन को प्रोटेक्ट करने या लोकल कानूनों का पालन करने के लिए सबसे पुख्ता यकीन की ज़रूरत हो, तो किसी भरोसेमंद थर्ड पार्टी से वेरीफ़ाई की गई डिजिटल आइडेंटिटी का इस्तेमाल करने वाले डिजिटल सिग्नेचर का इस्तेमाल करें।

और जानें

Acrobat Sign से क्या-क्या किया जा सकता है?

ईमेल की तरह ही बेहद आसानी से भेजें।

3 आसान स्टेप्स में इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर के लिए भेजें। अपना डॉक्युमेंट अपलोड करें, साइनर का ईमेल एड्रेस टाइप करें और 'भेजें' बटन को दबाएँ। बस हो गया।

पलक झपकते ही साइन करें।

साइनर्स बस एक लिंक पर क्लिक करके सीधे ब्राउज़र से ई-साइन कर सकते हैं। ऐसा वे अपने कंप्यूटर पर या किसी भी मोबाइल डिवाइस पर कर सकते हैं और इसके लिए कुछ डाउनलोड करने या कहीं पर साइन-अप करने की ज़रूरत नहीं होती।

प्रोग्रेस को ट्रैक और मैनेज करें।

अपने साइन किए हुए डॉक्युमेंट्स के साथ अप टू डेट रहें। हर एक सिग्नेचर का स्टेटस जानें, रिमाइंडर्स भेजें, रिक्वेस्ट्स कैंसल करें और अपने सभी इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन के लिए एक डिटेल्ड ऑडिट ट्रेल देखें।

Microsoft और पहले से इस्तेमाल हो रहे दूसरे टूल्स के साथ काम करें।

Microsoft के पसंदीदा ई-सिग्नेचर सल्यूशन के रूप में, Microsoft ऐप्लिकेशन्स के साथ Acrobat Sign बेहतरीन तरीके से इंटीग्रेट हो जाता है। Microsoft 365 से बाहर निकले बिना एक से ज़्यादा डॉक्युमेंट फ़ॉर्मेट्स में डॉक्युमेंट्स बनाए जा सकते हैं, एडिट किए जा सकते हैं, और किए जा सकते हैं। आप Salesforce और Workday सहित कई अन्य बिज़नेस टूल्स के साथ इंटीग्रेशंस ऐक्सेस कर सकते हैं।

Acrobat Sign इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Questions? Get help from our experts.
Questions?
Chat with our experts for answers.