PHOTOSHOP के फ़ीचर्स
Photoshop में लाइन कैसे बनाएँ।
लाइन टूल से पॉइंट A से पॉइंट B तक जाएँ। वहाँ से, Photoshop में जो भी अलग-अलग शेप बनाए जा सकते हैं उन्हें पूरी तरह एक्सप्लोर करें और उनका पूरा इस्तेमाल करें।
डिज़ाइन लेआउट हो या कोई बारीकियों से भरा इलस्ट्रेशन, Photoshop में आपको दिलचस्प लाइनवर्क बनाने के लिए कई तरीके मिलते हैं।
पेंसिल टूल से आपके पास बिना रफ़, धुँधले या खराब किनारों वाली लाइनें बनाने का विकल्प होगा। पिक्सेल की पावर से शार्प लाइनवर्क बनाएँ।
ब्रश टूल Photoshop में लाइन बनाने के लिए सबसे ज़रूरी टूल में से एक है। अपनी ज़रूरत के हिसाब से इसका वेट, हार्डनेस, साइज़ या कलर एडजस्ट करें, फिर बिलकुल सचमुच के ब्रश की तरह पेंट करें।
रूलर की तरह काम करने के लिए, लाइन टूल तैयार है। एकदम सीधी लाइनें बनाएँ, चाहे एंगल कुछ भी हो, जिन्हें एक बार बनाने के बाद बदलना और शिफ़्ट करना आसान हो।
पेन टूल का इस्तेमाल करके, सिलेक्शन, लाइन सेगमेंट और घुमावदार लाइनें बनाएँ। लहरों से लेकर लाइटनिंग बोल्ट तक, जो भी ड्रॉ करना हो, उस पर आपका सटीक कंट्रोल रहता है।
लाइनें अपने आप में आसान लग सकती हैं, लेकिन उन्हें बनाना और कंट्रोल करना कई अलग-अलग प्रॉजेक्ट्स के लिए एक बेसिक स्किल है। यहाँ लाइनों का इस्तेमाल करने के कुछ अलग तरीके दिए गए हैं:
लाइन टूल से वर्टिकल और हॉरिज़ॉन्टल लाइन्स बनाना किसी प्रॉजेक्ट की प्लानिंग के स्टेज में काफ़ी काम का साबित हो सकता है। खासकर तब, जब आप किसी कंस्ट्रक्शन प्रॉजेक्ट, जैसे बेंच या चेयर का प्लान तैयार कर रहे हों। बिलकुल सटीक लाइन्स ही आपको बिलकुल सटीक नतीजे देती हैं।
चाहे आप किसी पोस्टर पर काम कर रहे हों, कोई कस्टम लोगो बना रहे हों या कोई और ग्राफ़िक डिज़ाइन एलिमेंट तैयार कर रहे हों, डेकोरेटिव लाइन्स अक्सर डिज़ाइन को ज़्यादा क्रिएटिव और कम्प्लीट महसूस कराने के लिए सही टच दे सकती हैं।
लाइन टूल एक लाइन सेगमेंट बनाता है, जिसे कस्टमाइज़ किया जा सकता हैं। इसे करने का तरीका यह है:
इन काम के ट्यूटोरियल्स की मदद से, लाइन्स और अन्य शेप्स बनाना सीखें।
लाइन आर्ट में मिनिमलिस्टिक कार्टून से लेकर बहुत ज़्यादा बारीकियों वाले स्केच तक हो सकते हैं। जानें कि लाइन आर्ट से ड्रॉइंग कैसे शुरू करें।
ब्रशेज़, Photoshop में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले टूल्स में से एक हैं। यह गाइड आपको सिखाएगी कि अपनी लाइनों को पूरा करने के लिए अलग-अलग तरह के ब्रशेज़ कैसे बनाएँ।
वॉटरकलर जैसे टेक्सचर्स आपके काम में गहराई और कॉन्ट्रास्ट जोड़ते हैं। लाइनवर्क के बारे में सीखने के बाद, टेक्सचर एक बेहतरीन अगला कदम है।
लाइन वर्क में महारत हासिल करने के बाद, हाथ से सुंदर लेटर्स लिखने की ओर बढ़ें। सीखें कि लाइन्स और कर्व्स को खूबसूरती से डिज़ाइन किए गए वर्ड्स में कैसे बदला जाए।
वार्षिक, मासिक बिलिंग
₹733.96/माह GST सहित
Creative Cloud खरीदें और साथ में पाएँ, 'डेस्कटॉप और iPad के लिए Photoshop'।
वार्षिक, मासिक बिलिंग
₹2,714.00/माह GST सहित
'डेस्कटॉप और iPad के लिए Photoshop' सहित 20+ Creative Cloud ऐप्स पाएँ।
वार्षिक, मासिक बिलिंग
20+ Creative Cloud Pro पर 70% से अधिक की बचत करें।
आसान लाइसेंस मैनेजमेंट की खूबियों के साथ आने वाले इंडस्ट्री के सबसे जाने-माने क्रिएटिव ऐप्स।
Based on your location, we think you may prefer the United States website, where you'll get regional content, offerings, and pricing.