Adobe Premiere के प्लान्स देखें।
बिज़नेसेज़ या स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए प्लान्स ब्राउज़ करें।
जब वेस्टर्न फ़िल्मों का हॉलीवुड में बोलबाला था, तब डायरेक्टर्स ने अपने मशहूर हीरोज़ और विलेंस को स्क्रीन पर कैप्चर करने के लिए एक खास कैमरा ऐंगल इस्तेमाल करना शुरू किया। इसमें कैरेक्टर को मीडियम शॉट में शूट किया जाता था, जिसमें फ़्रेम उनके सिर के ऊपर से लेकर जाँघ के ऊपरी हिस्से तक होता है। इससे फ़िल्ममेकर एक ही समय में यह दिखा सकते थे कि कैटल रस्टलर के चेहरे के भाव गंभीर हैं और उसकी कमर के पास पिस्तौल लटकी हुई है।
इस फ़्रेमिंग को काउबॉय शॉट और अमेरिका से बाहर अमेरिकन शॉट कहा जाने लगा। इस कैमरा शॉट का इस्तेमाल सिनेमाजगत में बड़े पैमाने पर होने लगा और वेस्टर्न फ़िल्मों की लोकप्रियता कम होने के बाद भी इसका इस्तेमाल लगातार जारी रहा।
काउबॉय शॉट से, एक कैरेक्टर के बारे में काफ़ी कुछ बहुत जल्दी पता चल जाता है, वो भी बिना किसी डायलॉग के।
वीडियोग्राफ़र और सिनेमैटोग्राफ़र एरिक क्रेन कहते हैं, "काउबॉय शॉट का इस्तेमाल आमतौर पर किसी किरदार द्वारा पकड़े गए हथियार को दिखाने के लिए किया जाता है। इस शॉट से यह दिखाया जा सकता है कि एक कैरेक्टर किसी दूसरे कैरेक्टर पर कितना हावी है।"
ऐक्टर का चेहरा, उसके हाथ, और हथियार एक ही समय में दिखाने से दर्शकों में सस्पेंस पैदा होता है, क्योंकि वे ऐक्टर के भावों को देखकर अंदाज़ा लगाने की कोशिश करते हैं कि वह आगे क्या करने वाला है। इसी वजह से कई गैर-वेस्टर्न फिल्मों में भी मॉडर्न काउबॉय शॉट्स के उदाहरण देखने को मिलते हैं।
काउबॉय शॉट्स, फ़िल्मों में इस्तेमाल किए जाने कई तरह के शॉट्स में से एक हैं, जिन्हें डायरेक्टर और कैमरा ऑपरेटर किसी भी ज़ॉनरा में कहानी बताने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए, फ़्रेम में किसी काउबॉय का होना ज़रूरी नहीं है। आइए देखें कुछ क्लासिक और हाल की फ़िल्मों के उदाहरण, जिन्होंने काउबॉय शॉट का होशियारी से इस्तेमाल किया है:
डायरेक्टर टैरन्टीनो की इस आइकॉनिक फ़िल्म के एक यादगार सीन में, सैमुअल एल. जैक्सन एक चोर को धमकी देते हैं, जिसने उनके बॉस का कीमती ब्रीफ़केस चुरा लिया है। जैक्सन को लो एंगल से शूट किया गया है, जिसमें कैमरा उनके चेहरे पर गुस्सा और हाथ में मौजूद हथियार, दोनों को एक फ़्रेम में शूट करता है। वह ऊँचे, रौबदार, और ताकतवर दिखते हैं, जो सामने वाले आदमी के लिए एक बुरी खबर है।
जैसे काउबॉय शॉट में काउबॉय की ज़रूरत नहीं होती, वैसे ही किसी हथियार की भी ज़रूरत नहीं होती। एक भयानक लड़ाई के बाद, हम ब्रैड पिट के कैरेक्टर का एक काउबॉय शॉट देखते हैं: हाथ में बियर लिए हुए लड़ाई में ज़ख्म खाकर जीतने वाला शख्स। यह शॉट दिखाता है कि वह ताकतवर है, लेकिन उसकी कमर के पास लटकी ठंडी बियर दर्शाती है कि इन सब के बावजूद, वह मज़े कर रहा है।
जब वंडर वुमन पहले विश्व युद्ध की लड़ाई में मशीन गन वाली टुकड़ी का सामना करती है, तो डायरेक्टर पैटी जेनकिंस वहाँ काउबॉय शॉट का इस्तेमाल करती हैं, ताकि वंडर वुमन को अपने दुश्मनों की ओर घूरते हुए दिखाया जा सके। इस शॉट में उसे चेहरे पर गुस्सा लिए हाथ को बेल्ट पर रखे लासो ऑफ़ ट्रुथ की ओर बढ़ाते हुए दिखाया जाता है, जिससे दर्शक आने वाले ऐक्शन सीन के लिए तैयार हो जाएँ।
काउबॉय शॉट की खूबसूरती उसकी सादगी में है। क्रेन कहते हैं, "यह काफ़ी आसान शॉट होता है। आपको किसी खास इक्विपमेंट की ज़रूरत नहीं पड़ती। अगर आपको इसे थोड़ा जटिल बनाना है, तो चलते हुए कैरेक्टर के साथ कैमरे को मूव करने के लिए स्टेडीकैम या रिवर्स डॉली का इस्तेमाल करें। हालाँकि, आपको एक सामान्य काउबॉय शॉट लेने के लिए, सिर्फ़ एक ट्राइपॉड और एक कैमरे की ज़रूरत होती है।"
सेर्जियो लियोने की फ़िल्मों जैसी क्लासिक वेस्टर्न फिल्मों से डरें नहीं। ये फ़िल्में आपको यह सीखने में मदद करेंगी कि अपनी शॉट लिस्ट में काउबॉय शॉट को कैसे शामिल करें। काउबॉय शॉट से सीधे अपने ऐक्टर के चेहरे का एक्सट्रीम क्लोज़-अप शॉट काटकर सीन की ड्रामैटिक टेंशन बढ़ाई जा सकती है। लोकेशन को दिखाने के लिए सबसे पहले एक एक्सट्रीम वाइड शॉट से शुरुआत करें, फिर अपने मुख्य कैरेक्टर के नए माहौल का मुआयना करते हुए काउबॉय शॉट दिखाएँ।
अपनी ज़रूरत के हिसाब से काउबॉय शॉट शूट करने के बाद, Premiere के शानदार फ़ीचर्स सेट के साथ इसे और बेहतर बनाएँ।
अगर आपने अपने काउबॉय शॉट को मूवमेंट देने के लिए डॉली का इस्तेमाल किया है, तो Premiere का 'वॉर्प स्टेब्लाइज़र' इफे़क्ट का इस्तेमाल करके किसी भी झटके को कम किया जा सकता है और अपने कैमरा मूवमेंट को स्मूथ और प्रोफे़शनल दिखाया जा सकता है। इसके अलावा, फ़्रेम को स्थिर रखने और सब्जेक्ट पर फ़ोकस रखने के लिए, मोशन ट्रैकिंग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर आपको अपने सीन में थोड़ी बेचैनी डालनी है और अपने किसी कैरेक्टर को एक ताकतवर शख्सियत के रूप दिखाना है, तो काउबॉय शॉट एक बेहतर तरीका है।
Based on your location, we think you may prefer the United States website, where you'll get regional content, offerings, and pricing.