फ़िल्म में इस्तेमाल किए जाने वाले अलग-अलग तरह के शॉट्स और कैमरा ऐंगल्स।
सिनेमैटिक कैमरा शॉट्स की कला में महारत हासिल करके अपने विज़न को पूरा करें। अपनी कहानी को बेहतर ढंग से बताने के लिए, यह जानें कि सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले शॉट्स और कैमरा ऐंगल्स का इस्तेमाल कब और कैसे करना है।
अभी आज़माएँ|अभी आज़माएँ {{premiere}} एक्सप्लोर करें {{premiere}}
सेक्शन पर जाएँ
कैमरा शॉट्स और ऐंगल्स आपकी फ़िल्म को कैसे फ़्रेम करते हैं।
अलग-अलग तरह के शॉट्स और कैमरा ऐंगल्स का इस्तेमाल करना।
दूरी और फ़्रेमिंग के हिसाब से कैमरा शॉट्स।
एक से ज़्यादा सबजेक्ट को फ़्रेम करने के लिए कैमरा शॉट्स।
अलग-अलग तरह के कैमरा ऐंगल्स किस तरह से काम करते हैं।
मोशन जोड़ने के लिए मूवमेंट पर आधारित कैमरा शॉट्स।
कहानी और लय के लिए बेसिक कैमरा शॉट्स।
सीक्वेंस शॉट्स का इस्तेमाल करना।
कैमरा ऐंगल्स और शॉट्स के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।
सही ऐंगल खोजने के लिए कोई शॉट कैप्चर करना अच्छा माना जाता है।
कैमरा शॉट्स और ऐंगल्स आपकी कहानी की एक रूपरेखा तैयार करते हैं। साथ ही, आपके दर्शकों को उस कहानी में पूरी तरह से डूबने का मौका देते हैं जो आप बताना चाहते हैं। अगर आपके पास अलग-अलग तकनीकों की जानकारी होगी, तो आपको सही टोन सेट करने में मदद मिल सकती है। इससे आपकी फ़िल्म में, दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहती है।
कैमरा शॉट्स और ऐंगल्स आपकी फ़िल्म को कैसे फ़्रेम करते हैं।
{{premiere}} एक बेहतरीन वीडियो एन्हांसर टूल है जो आपकी फ़ुटेज में जान डाल देता है। यह न सिर्फ़ कलर, लाइट, और मोशन को बेहतर बनाता है, बल्कि आपको अपने शॉट सिलेक्शन्स असरदार बनाने के लिए भी टूल्स मुहैया करवाता है।
- अलग-अलग तरह के कैमरा ऐंगल्स और शॉट्स, दुनियाभर की जगहों को देखने और कैरेक्टर्स को जानने का एक अलग नज़रिया पेश करते हैं।
- वाइड और मीडियम शॉट्स, सेटिंग्स यानी किसी जगह के बैकग्राउंड स्ट्रक्चर और लोकेशन्स को दिखाने के शानदार तरीके हैं।
- क्लोज़-अप्स, पॉइंट-ऑफ-व्यू शॉट्स, और आपकी शॉट लिस्ट में अलग-अलग ऐंगल्स हमें यह जानने में मदद करते हैं कि कोई कैरेक्टर क्या महसूस कर रहा है।
फ़िल्म में अलग-अलग तरह के शॉट्स और कैमरा ऐंगल्स का इस्तेमाल करना।
शॉट कंपोजिशन के लिए, फ़्रेम में विज़ुअल एलिमेंट्स को इस तरह से सेट किया जाता है कि एक खूबसूरत और जानदार तस्वीर उभरकर सामने आ सके। बैलेंस, सिमेट्री, लीडिंग लाइन्स, और नेगेटिव स्पेस इसके सबसे खास पहलू होते हैं। विज़ुअल स्टोरीटेलिंग में, कम्पोज़िशन बनाते समय ध्यान रखा जाता है कि दर्शकों की नज़र किस चीज़ पर टिकनी चाहिए। खास-खास एलिमेंट्स पर ज़ोर दिया जाता है, ताकि किसी खास मूड या तनाव वाले सीन को ठीक उसी रूप में दर्शाया जा सके। उदाहरण के लिए, किसी कैरेक्टर के इर्द-गिर्द नेगेटिव स्पेस का इस्तेमाल करने से, दर्शकों को अकेलेपन या डर जैसा अहसास हो सकता है।
कैमरा शॉट्स और ऐंगल्स, किसी सीन के टोन, मोशन, और जज़्बाती अहसास के लिए बेहद ज़रूरी पहलू होते हैं। अलग-अलग तरह के कैमरा ऐंगल्स एक ही ऐक्शन को कई तरीके से बयाँ कर सकते हैं, चाहे वह लो ऐंगल के ज़रिए कुतूहल पैदा करना हो या क्लोज़-अप शॉट के साथ किसी अंतरंग पल को दर्शाना हो। अलग-अलग शॉट्स और ऐंगल्स इस बात पर असर डालते हैं कि दर्शक, कैरेक्टर्स और उनके आस-पास के माहौल को कैसे देखते हैं।
स्मार्टफ़ोन में हाई-क्वालिटी वाले कैमरे अब काफ़ी आम हो गए हैं, जिससे फ़िल्म बनाने का काम बड़े पैमाने पर दर्शकों के लिए काफ़ी आसान हो गया है। इसकी वजह से, नए विचारों और पहलुओं को पेश करने का रास्ता खुला है। मोबाइल डिवाइस के आसान इस्तेमाल और पोर्टेबिलिटी से फ़िल्म में असामान्य कैमरा ऐंगल्स, नज़रिए, और नए तरह के मूवी शॉट्स आज़माना मुमकिन हो गया है। इसकी वजह से, लोग न सिर्फ़ शूटिंग की नई स्टाइल से रूबरू हो पा रहे हैं, बल्कि किसी भी पल को ज़्यादा डाइनैमिक तरीके से शूट कर पा रहे हैं।
इस लेख में अलग-अलग कैमरा ऐंगल्स और शॉट्स के बारे में जानकारी दी गई है। खास तौर पर, इन कैटगरी को शामिल किया गया है:
- दूरी और फ़्रेमिंग पर आधारित शॉट्स — इनके ज़रिए इस बात पर ज़ोर दिया जाता है कि सबजेक्ट से नज़दीकी, मूड, फ़िल्म के बारीक पहलुओं, और जज़्बाती अहसास पर किस तरह असर पड़ता है।
- कैमरा ऐंगल्स और पर्सपेक्टिव— इनकी मदद से यह एक्सप्लोर किया जाता है कि वर्टिकल और हॉरिज़ॉन्टल ऐंगल्स, फ़िल्माए गए इवेंट्स और कैरेक्टर्स को लेकर किसी दर्शक के ख्यालात को किस तरह बदल सकते हैं।
- मोशन-आधारित शॉट्स — कैमरे को अलग-अलग तरीके से मूव करके सीन में सस्पेंस डाला जा सकता है, सनसनीखेज़ सीन बनाया जा सकता है, या हिलता-डुलता हुआ सीन बनाया जा सकता है।
- फ़ाउडेशनल शॉट्स — दर्शक का ध्यान पूरी तरह खींचने के लिए, माहौल की एक पूरी जीती-जागती तस्वीर पेश करते हैं।
दूरी और फ़्रेमिंग के हिसाब से अलग-अलग तरह के कैमरा शॉट्स।
फ़ोकल लेंग्थ, व्यू के फ़ील्ड और फ़्रेम में दिख रहे ऑब्जेक्ट के बीच की दूरी, दोनों पर असर डालती है। अगर फ़ोकल लेंग्थ चौड़ी होगी (जैसे, 24mm), तो फ़ील्ड का व्यू बड़ा दिखेगा और फ़्रेम में दिख रहे ऑबजेक्ट्स दूर दिखेंगे। जबकि फ़ोकल लेंग्थ (जैसे, 85mm) लंबी होने पर, सीन कम्प्रेस हो जाएगा, जिससे ऑब्जेक्ट एक-दूसरे के करीब दिखाई देंगे।
फ़ोकल लेंग्थ, फ़ील्ड की डेप्थ पर भी असर डालती है। फ़ोकल लेंग्थ लंबी होने पर, आमतौर पर फ़ील्ड की डेप्थ कम होती है, जिसका इस्तेमाल सबजेक्ट को उनके बैकग्राउंड से अलग करने के लिए किया जा सकता है।
कैमरे को किरदार से अलग-अलग दूरी पर रखकर किरदार के मन में चल रहे अलग-अलग भावों को दर्शाया जा सकता है। अगर किसी किरदार के खुश होने से लेकर बेचैन होने तक का सफ़र दर्शाना हो, तो वाइड शॉट्स से शुरू करते हुए जैसे-जैसे किरदार की खुशी कम होती जाए, उसी हिसाब से क्लोज़-अप्स का इस्तेमाल करना शुरू करें। इस तरह तैयार की गई कहानी किरदार के खुश से बेचैन होने के सफ़र को विज़ुअल तरीके से दर्शाती है।
हम आगे के सेक्शन में यहाँ दिए गए दूरी-आधारित शॉट टाइप्स के बारे में ज़्यादा विस्तार से बताएँगे।
- एक्सट्रीम क्लोज़-अप शॉट
- क्लोज़-अप शॉट
- मीडियम क्लोज़-अप शॉट
- मीडियम शॉट
- काउबॉय शॉट
- मीडियम लॉंन्ग शॉट
- लॉंन्ग शॉट
- फ़ुल शॉट
- वाइड शॉट
एक्सट्रीम क्लोज़-अप शॉट (ECU)।
एक्सट्रीम क्लोज़-अप शॉट्स में किसी खास चीज़ पर फ़ोकस किया जाता है। इसमें किरदार की आँखें, होंठ, या कोई अहम चीज़ शामिल हो सकती है। इससे कहानी में आ रहे नए मोड़ की तरफ़ दर्शकों का ध्यान खींचा जा सकता है। फ़्रेम के अंदर किसी छोटे से हिस्से पर फ़ोकस करने से दर्शकों का सब्जेक्ट के साथ जुड़ाव बढ़ता है और इससे ऐसे एहसासों को उभारा जा सकता है जो हमेशा डायलॉग से मुमकिन नहीं होता।
उदाहरण के लिए, जब किसी सीन में एक कैरेक्टर को दूसरे कैरेक्टर के ज़रिए चोट पहुँचाई जाती है, तो उनके चेहरे पर गिरता हुआ एक आँसू इस बातचीत के नतीजे के बारे में बहुत कुछ कह सकता है।
क्लोज़-अप शॉट (CU)।
क्लोज़-अप शॉट्स, खास तौर पर एक्सट्रीम क्लोज़-अप्स, अक्सर लंबी फ़ोकल लेंग्थ (85mm–135mm) का इस्तेमाल करते हैं, ताकि चेहरे के फ़ीचर्स को कम्प्रेस किया जा सके और बैकग्राउंड को धुँधला किया जा सके। फ़िल्म निर्माता कम डेप्थ ऑफ़ फ़ील्ड के लिए चौड़े एपर्चर (f/1.8–f/2.8) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्लोज़-अप शॉट चेहरे के बारीक भावों, बॉडी लैंग्वेज के संकेतों, या किसी खास ऑब्जेक्ट से भावनाओं को व्यक्त कर सकता है। यह फ्रे़म को एक एलिमेंट से भरकर ध्यान भटकाने वाली चीज़ों को कम करता है।
मीडियम क्लोज़-अप शॉट (MCU)।
एक मीडियम क्लोज़-अप शॉट किसी सबजेक्ट को कंधों या छाती से ऊपर तक फ्रे़म करता है, जो चेहरे के भावों और कुछ हद तक शरीर के हावभाव, दोनों को कैप्चर करता है। यह शॉट सबसे ज़्यादा इंटेंस भावनाओं वाले सीन में इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि यह दर्शकों को कैरेक्टर की भावनाओं से जुड़ने में मदद करता है।
उदाहरण के लिए, इसमें एक ही साथ किसी किरदार को रोते हुए और अपनी मुट्ठी भींचते हुए दर्शाया जा सकता है। धड़ के एक हिस्से को फ़्रेम में रखकर फ़िल्मकार मीडियम क्लोज़-अप शॉट का इस्तेमाल करके दर्शाते हैं कि किरदार के मन में क्या चल रहा है और वह किन हालात में है।
मीडियम शॉट (MS)।
मीडियम शॉट्स आमतौर पर नैचुरल पर्सपेक्टिव देने के लिए स्टैंडर्ड फ़ोकल लेंग्थ (35mm–50mm) का इस्तेमाल करते हैं। लाइटिंग, अक्सर सबजेक्ट और बैकग्राउंड के बीच संतुलन बनाती है।
इस शॉट को अक्सर डायलॉग के साथ या कुछ लोगों के बीच इंटरैक्शन्स के साथ दर्शाया जाता है। इससे कई किरदारों को एक साथ दिखाने की जगह मिल जाती है और साथ ही, उनकी तमाम हरकतों और शरीर के हावभाव दर्शाना भी मुमकिन हो पाता है। इस तरह मीडियम शॉट्स बैलेंस्ड कवरेज में मददगार होते हैं। इनकी मदद से मन में चल रही उथल-पुथल और आसपास का माहौल, दोनों चीज़ें दर्शाई जा सकती हैं।
काउबॉय शॉट।
1930 के दशक में अमेरिकी फ़िल्मकारों ने काउबॉय शॉट को इस्तेमाल करने की शुरुआत की। इसमें वे बंदूकधारियों को टोपी से लेकर जाँघों के बीच तक दिखाते थे, ताकि उनके पिस्तौलदान फ़्रेम में आ सकें। आजकल की फ़िल्मों में इस शॉट का इस्तेमाल करके शरीर के हावभाव के साथ बैकग्राउंड का एक हिस्सा और चेहरे के हावभाव दर्शाए जाते हैं। उदाहरण के लिए, वंडर वुमन में काउबॉय शॉट डियाना को जंग का मैदान करते समय गोलियों की बौछार से निपटते हुए अपनी काबिलियत पर मुस्कुराते हुए दर्शाया गया है।
मीडियम लॉन्ग शॉट्स (MLS)।
मीडियम लॉन्ग शॉट में किरदार को घुटनों के ऊपर तक फ़्रेम किया जाता है। इससे उसके आसपास की जगह और बारीकियाँ भी फ़्रेम में आ जाती हैं और किरदार के ऐक्शन्स को दर्शाने के साथ-साथ दर्शकों को उसके भावों से जोड़ पाना भी मुमकिन होता है।
यह शॉट वेस्टर्न फ़िल्मों में अक्सर इस्तेमाल होता है, जिसमें बड़े-बड़े नज़ारों के बीच किसी इकलौते किरदार को दर्शाया जाता है और इस तरह किरदार और उसके माहौल के बीच फ़र्क को सामने रखा जाता है। खड़े होकर बात कर रहे लोगों या किरदारों की हलचल को दर्शाने के लिए भी इसका खूब इस्तेमाल होता है। इसलिए यह सीन्स में काफ़ी काम आता है जिनमें ऐक्शन और डायलॉग, दोनों की ज़रूरत हो।
लॉन्ग शॉट (LS)।
लॉन्ग शॉट कैमरा ऐंगल किरदार को अक्सर सिर से लेकर पाँव तक पूरी तरह से दर्शाया जाता है। साथ ही, आसपास के माहौल का भी अच्छा-खासा हिस्सा फ़्रेम में होता है। इसकी मदद से किरदारों को उनके माहौल के साथ दर्शाते हुए दूरी, स्केल, या अकेलेपन पर फ़ोकस किया जाता है।
आसपास का माहौल तय करने और उसके साथ किरदार के रिश्ते को दर्शाने के लिए फ़िल्मकार लॉन्ग शॉट कैमरा ऐंगल का इस्तेमाल करते हैं, या वे दर्शाते हैं कि कोई सीन कितना भरा हुआ सा या कितना खाली है।
फ़ुल शॉट (FS)।
फ़ुल शॉट में किरदार को सिर से लेकर पैर तक पूरी तरह से फ़्रेम करने के बाद भी फ़्रेम में इतनी जगह छोड़ी जाती है कि बैकग्राउंड वाली चीज़ें दर्शाई जा सकें। इस शॉट से किरदार और उसके आसपास की जगहों के बीच एक विज़ुअल बैलेंस बनता है और यह चालढाल, शरीर के हावभाव, और माहौल को एक साथ दर्शाने के लिए शानदार होता है।
फ़ुल शॉट का इस्तेमाल, आमतौर पर तब किया जाता है जब किसी सीन के लिए पूरे कैरेक्टर को देखना ज़रूरी होता है। उदाहरण के लिए, एक फ़ुल शॉट किसी टीचर को क्लास में चॉकबोर्ड के सामने खड़े होकर आगे-पीछे टहलते हुए और स्कूल के पहले दिन की शुरुआत का इंतज़ार करते हुए दिखा सकता है।
वाइड शॉट (WS)।
वाइड शॉट्स अक्सर बड़े-बड़े सीन को कैप्चर करने के लिए वाइड फ़ोकल लेंग्थ (16mm–35mm) का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें ज़्यादा डेप्थ ऑफ़ फ़ील्ड के लिए ज़्यादा f-स्टॉप्स (f/8–f/11) की ज़रूरत पड़ सकती है। फ़िल्मकार को अगर माहौल दर्शाना हो या दिखाना हो कि सभी चीज़ें एक-दूसरे के मुकाबले कितनी बड़ी या छोटी हैं या किरदारों का उनके माहौल के साथ रिश्ता दर्शाना हो, तो आमतौर पर इस शॉट का इस्तेमाल किया जाता है।
मास्टर शॉट्स, टू-शॉट्स, काउबॉय शॉट्स, और अन्य शॉट टाइप्स को अक्सर वाइड शॉट्स माना जा सकता है।
एक से ज़्यादा सबजेक्ट्स को फ्रे़म करने के लिए कैमरा शॉट्स।
एक से ज़्यादा सब्जेक्ट्स वाले शॉट्स फ़्रेम करने से या दो या दो से ज़्यादा किरदारों के होने पर अलग-अलग किरदारों की निगाह से चीज़ें दिखाने से दर्शकों के लिए मन के भावों में चल रही तनातनी या अलग-अलग नज़रिए सामने आते हैं। इसके लिए आम तौर पर ओवर-द-शोल्डर (OTS) और पॉइंट-ऑफ-व्यू (POV) शॉट्स का इस्तेमाल करके सीन को ऐसा बनाया जाता है कि दर्शक भी एक तरह से सीन का हिस्सा बन जाते हैं।
मिसाल के तौर पर, अगर एक किरदार फ़ोरग्राउंड में है और कैमरा दूसरे किरदार पर फ़ोकस करता है तो उससे उन दोनों के बीच चल रही बहस को और उनके बीच की खींचतान को OTS शॉट की मदद से बखूबी दर्शाया जा सकता है। दूसरी तरफ़, POV शॉट तब काम आ सकता है जब हमें किसी स्टूडेंट को स्टेज पर जाकर स्पीच देने के लिए चलते हुए दर्शाना हो।
इस तरह के शॉट्स से दर्शकों के सामने अलग-अलग किरदारों के बीएच बनते-बिगड़ते रिश्ते साफ़ हो जाते हैं और दर्शकों को लगता है कि सिर्फ़ देखने के बजाय वे भी उस कहानी में हिस्सेदार हैं।
अगले सेक्शन में, हम यहाँ दिए गए शॉट टाइप्स पर बात करेंगे:
- ओवर-द-शोल्डर शॉट्स
- टू शॉट्स
- थ्री शॉट्स
ओवर-द-शोल्डर शॉट (OTS)।
ओवर-द-शोल्डर शॉट्स रिवर्स शॉट्स होते हैं जो मानक से थोड़े टेलीफ़ोटो लेंस (50mm–85mm) का इस्तेमाल करते हैं। लाइटिंग को दोनों सबजेक्ट के बीच बैलेंस करना होता है, जबकि डेप्थ बनाई रखनी होती है। ये शॉट्स असल जिंदगी के संवाद के अनुभव को दर्शाते हुए बातचीत के फ़्लो को मजबूत करते हैं और व्यूअर को यह अनुभव कराते हैं कि वे हर स्पीकर की जगह खुद को महसूस करके देख सकें। इससे दर्शक आसानी से आगे-पीछे की बातचीत को फ़ॉलो कर सकते हैं।
अक्लमंदी से इस शॉट का इस्तेमाल करके तय किया जा सकता है कि दर्शक को किसी किरदार के मन में चल रहे भावों से कितनी करीबी या दूरी महसूस होगी। जब ऑडियंस किसी एक किरदार का साथ देगी, तो एक ऐसी कहानी निकलकर आती है जिसमें उस किरदार के नज़रिए की अहमियत ज़्यादा होती है। इसकी मदद से दिखाया जा सकता है कि किरदारों के बीच कब कौन हावी हो रहा है, बेचैनी को बढ़ाया जा सकता है, या अनकहे जज़्बात सामने लाए जा सकते हैं। यह सबकुछ इससे तय होता है शॉट को कैसे एडिट और कम्पोज़ किया गया है।
टू-शॉट।
दो सब्जेक्ट्स वाले शॉट्स को टू शॉट कहा जाता है। उन सब्जेक्ट्स के बीच चल रहा इंटरैक्शन, एक-दूसरे से उनकी दूरी, और उनके शरीर का हावभाव कैप्चर करके टू-शॉट दर्शकों को सब्जेक्ट्स के आपसी रिश्ते के बारे में काफ़ी कुछ बता सकता है। रकस स्काइ कहते हैं, "हम ज़्यादातर सीन्स के लिए टू-शॉट्स ही इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं, उसके बाद किसी ज़बरदस्त लाइन या किसी ज़रूरी चीज़ को दर्शाने के लिए सिंगल या टाइट शॉट का इस्तेमाल करते हैं।"
थ्री-शॉट।
थ्री-शॉट में अक्सर एक ही फ़्रेम के अंदर तीन किरदार होते हैं। आम तौर पर ऐसा उनके बीच के इंटरैक्शन्स और उनके आपसी रिश्तों पर ज़ोर देने के लिए किया जाता है। अक्सर इस शॉट का इस्तेमाल करके दिखाया जाता है कि किसी ग्रुप के अंदर लोग कितना एक-दूसरे का साथ देते हैं, उनके बीच कौन ज़्यादा ताकत रखता है और कौन कम, या उनके बीच क्या तनातनी चल रही है।
जब किरदार एक दूसरे से बराबर की दूरी पर खड़े हों या पास-पास खड़े हों, तो इस शॉट की मदद से दर्शाया जा सकता है कि वे आपस में एक-दूसरे के मददगार हैं या वे उनके उसूल एक जैसे हैं। दूसरी ओर, अगर किसी एक किरदार ग्रुप से अलग कर दिया जाए या उसे एक अलग ऊँचाई पर फ़्रेम किया जाए, तो इस शॉट से ग्रुप के अंदर चल रही तनातनी या टकराव को दर्शाया जा सकता है।
फ़िल्म में अलग-अलग तरह के कैमरा ऐंगल्स क्या बताते हैं।
किरदार के मुकाबले कैमरा कितनी ऊँचाई पर है, इससे तय होता है कि दर्शक किरदार को कितना ताकतवर या कमज़ोर समझेगा। कैमरा ऐंगल्स के कम होने पर (ऊपर देखते समय) किरदार ज़्यादा दमखम वाले नज़र आते हैं, जबकि कैमरा ऐंगल्स के ज़्यादा होने पर (नीचे देखते समय) किरदार नाज़ुक हालात में सामने आ सकते हैं। कैमरा ऐंगल्स के बहुत कम या बहुत ज़्यादा होने पर दिखाई जा रही चीज़ें बिगड़े हुए रूप में दिखाई पड़ सकती हैं और कैमरे के ज़्यादा पास मौजूद खूबियाँ ज़्यादा बढ़चढ़कर सामने आ सकती हैं। सब्जेक्ट के पास वाइड-ऐंगल लेंसेज़ का इस्तेमाल करके इस बिगड़े हुए रूप पर और ज़्यादा ज़ोर दिया जा सकता है।
इस सेक्शन में फ़िल्म में इस्तेमाल होने वाले कैमरा ऐंगल्स की इन किस्मों पर बात की गई है:
- आई-लेवल शॉट
- हाई ऐंगल शॉट
- लो ऐंगल शॉट
- डच ऐंगल शॉट
- ओवरहेड शॉट/बर्ड्स-आई व्यू
- पॉइंट-ऑफ़-व्यू शॉट
- रिवर्स शॉट
- प्रोफ़ाइल शॉट
आई-लेवल शॉट।
आई लेवल ऐंगल रोज़मर्रा की ज़िंदगी का ऐंगल है। इससे किसी तरह के जजमेंट का अहसास नहीं होता है, इसलिए इसकी मदद से कहानी कहने से दर्शकों पर उतना मज़बूत असर नहीं पड़ता, जितना किसी सब्जेक्ट को ऊपर या नीचे से शूट करने पर पड़ता है। इसी वजह से कई फ़िल्ममेकर अपनी फ़िल्म में आई लेवल ऐंगल का कम इस्तेमाल करते हैं। लेन स्काई कहते हैं, “इसमें कोई ख़ास नज़रिया नहीं मिलता।" इसी में रकस स्काई जोड़ते हैं, "जब किसी किरदार को ऊपर से नीचे की तरफ़ देखा जाता है, तो वे छोटे या कमज़ोर महसूस होते हैं।" साथ ही, किसी भी सुपरहीरो को हमेशा नीचे से ऊपर की ओर दिखाया जाता है। यह भले ही कई बार इस्तेमाल किया जा चुका तरीका हो, लेकिन इसे छोटे स्तर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है और इसका असर दिमाग की गहराइयों पर ज़्यादा पड़ता है।”
आई लेवल शॉट को एक न्यूट्रल शॉट माना जाता है, क्योंकि कैमरे को कैरेक्टर की आँखों की ऊँचाई पर ही रखा जाता है। यह ठीक वैसे ही काम करता है, जैसे हम असल ज़िंदगी में लोगों को देखते हैं। इस ऐंगल से ये दिखाने से बचा जाता है कि दो किरदारों के बीच कौन ज़्यादा धाक वाला है या दोनों के जज़्बात में कितना फ़ासला है, इसलिए सच्चाई को चीज़ों को उनके सच्चे हालात में दिखाने के लिए इसे सबसे अच्छा शॉट माना जाता है।
जब मीडियम फ़ोकल लेंथ वाला लेंस इस्तेमाल किया जाता है, आमतौर पर फ़ुल-फ़्रेम कैमरे पर 35mm से 50 mm तक, तो सीन वैसा ही दिखता है, जैसा लोग असल दुनिया में देखते हैं।
हाई ऐंगल शॉट।
हाई ऐंगल शॉट में, कैमरे को ऐक्टर्स से ऊपर रखा जाता है और उन्हें नीचे की ओर दिखाया जाता है। यह नज़रिया कैरेक्टर्स को छोटा, कमज़ोर, या अपने आसपास की दुनिया में खोया हुआ दिखाता है। हाई ऐंगल शॉट्स का इस्तेमाल अक्सर हॉरर, थ्रिलर, या सस्पेंस फ़िल्मों में किया जाता है, क्योंकि वे खतरे या सदमे का एहसास देते हैं।
टाइटैनिक की शुरुआत में जेम्स कैमरून ने हाई ऐंगल शॉट का इस्तेमाल करके रोज़ को नीचे समुद्र की ओर दिखाया है। इससे पता चलता है कि रोज़ अपनी ज़िंदगी के फ़ैसले लेने के मामले में बेबस हो चुकी है। इसी तरह हैरी पॉटर में डॉबी, द हाउस एल्क, को करीब-करीब हमेशा ही एक हाई ऐंगल शॉट का इस्तेमाल करके फ़िल्माया जाता है। इस तरह के कैमरा ऐंगल से उसका कद छोटा होने और उसके महज़ एक मामूली नौकर के किरदार में होने की बात और ज़्यादा उभरकर आती है।
लो ऐंगल शॉट।
किसी भी शॉट में जब कैमरा किरदार को नीचे से ऊपर की ओर देखता है, तो उसे लो ऐंगल शॉट कहा जाता है, चाहे कैमरा किरदार की आँखों की लाइन से महज़ कुछ इंच नीचे हो या उसके पैरों के पास रखा गया हो। लो-ऐंगल शॉट्स से ऐसा लगता है कि किरदार दर्शकों पर हावी है। इसलिए डायरेक्टर इन शॉट्स का इस्तेमाल करके दिखाते हैं कि किसी किरदार की कितनी धाक है।
इस तरह का कैमरा ऐंगल दर्शकों को दमदार और मज़बूत किरदारों से जुड़ने में मदद करता है। इसलिए इसे अक्सर ऐक्शन फ़िल्मों या सुपरहीरो फ़िल्मों में इस्तेमाल किया जाता है। क्लासिक वेस्टर्न स्टेजकोच में जॉन वेन के बहादुर किरदार का शुरुआती शॉट एक लो-ऐंगल से लिया गया है, जो उन्हें बड़ा और पूरी तरह कंट्रोल में दिखाता है।
डच ऐंगल शॉट।
डच ऐंगल शॉट किसी भी लेंस से हासिल किया जा सकता है। इसका तरीका यह है कि कैमरे को उसकी हॉरिजॉन्टल पोज़िशन से तिरछा करके रखा जाए, आमतौर पर 15 से 45 डिग्री तक। सामान्य टिल्ट शॉट के उलट, डच ऐंगल शॉट एहसास कराता है कि किरदार के साथ या सीन में कुछ ठीक नहीं है। फ़िल्मों में इसका इस्तेमाल अक्सर तनाव या बेचैनी दिखाने के लिए किया जाता है, यानी किसी किरदार की खराब दिमागी हालत या सीन की असहजता को दिखाने के लिए।
बर्ड्स-आई व्यू ओवरहेड शॉट।
ऊपर से नीचे देखते हुए लिए जाने वाले इस एरियल शॉट से दिखाया जा सकता है कि सब्जेक्ट्स कितने छोटे हैं या उनके आसपास का परिवेश कितना बड़ा है। ओवरहेड शॉट बेबसी, अलगाव, या मामूलीपन को ज़ाहिर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, किसी बड़े शहर में तबाही का मंज़र दिखाने के लिए यह शॉट शहर के ऊपर पैन करके नुकसान तहस-नहस हुई इमारतें और सामने दूर कहीं उठते हुए धुँए को दर्शा सकता है, ताकि पता चले वहाँ रहने वाले लोगों पर तबाही ने कितना ज़्यादा असर छोड़ा है।
पॉइंट-ऑफ़-व्यू शॉट (POV)।
एक पॉइंट-ऑफ़-व्यू शॉट में फ़िल्ममेकर अपनी ज़रूरत के हिसाब से किसी भी फ़ोकल लेंथ का इस्तेमाल कर सकता है। वे हैंडहेल्ड या स्टेबलाइज़्ड कैमरा मूवमेंट का इस्तेमाल करके, एक इंसान के सिर के नैचुरल मूवमेंट की नकल भी करते हैं, ताकि शॉट को देखकर उसके असली होने का एहसास हो।
POV शॉट दर्शकों के लिए कहानी को किसी किरदार की निगाह से देखना मुमकिन बनाता है। इससे दर्शक उस किरदार के जज़्बात और उसकी आपबीती को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। इससे दर्शक और फ़िल्म के किरदारों के बीच गहरे रिश्ते बन सकते हैं, क्योंकि दर्शकों को भी किरदार के जज़्बात महसूस करने का मौका मिलता है।
रिवर्स शॉट।
POV में दिखाए गए किरदार से बात कर रहे दूसरे किरदार के हावभाव या डायलॉग दर्शाने के लिए फ़िल्मकार रिवर्स शॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे POV शॉट के ठीक उलट सामने वाले का नज़रिया बाहर आता है। यह अक्सर ओवर-द-शोल्डर शॉट के बाद आता है। इस तरह इसमें व्यूपॉइंट बदल जाता है, लेकिन लेफ़्ट-राइट स्क्रीन डायरेक्शन वही रहती है, ताकि ऐसा न लगे कि अचानक से कोई किसी नई जगह को दिखाने वाला कोई नया सीन आ गया है।
इस शॉट में आम तौर पर मीडियम फ़ोकल लेंग्थ्स (35mm से 50mm के बीच) इस्तेमाल होती हैं और फ़्रेमिंग POV शॉट के जैसी होती है (सामान्य तौर पर, मीडियम या मीडियम क्लोज़-अप), ताकि स्क्रीन पर चीज़ें कितनी बड़ी दिखती हैं और हम उन्हें किन ऐंगल्स से देखते हैं, उनमें सीन-दर-सीन तालमेल बना रहे। कैमरा को ऐंगल को अचानक बदलने की जगह एक ऐंगल से दूसरे पर जाने का तरीका ऐसा होता है कि दर्शक का ध्यान नहीं भटकता और वह डायलॉग व ऐक्शन्स के साथ बँधा रहता है।
प्रोफ़ाइल शॉट।
प्रोफ़ाइल शॉट में किरदार को बगल से फ़्रेम करके फ़ुल फ़ेस प्रोफ़ाइल ली जाती है। कैमरा ऐंगल आम तौर चेहरे से 90 डिग्री पर होता है। इस शॉट में दर्शक और किरदार बिलकुल आमने-सामने नहीं होते और किरदारों के चेहरे के हावभाव नहीं दिखते, इसलिए इसका इस्तेमाल करके किरदार के किसी गहरी सोच में डूबे होने या दुनिया से बेखबर खुद में खोए होने का एहसास जगाया जा सकता है।
प्रोफ़ाइल शॉट का इस्तेमाल करके फ़िल्मकार दिखाते हैं कि कैसे कोई किरदार अंदर से सख्त होता जा रहा है या कैसे खामोशी में अकेले ही कुछ सोच रहा है। इसे आम तौर पर 35mm से 55mm के बीच की फ़ोकल लेंग्थ वाले लेंस का इस्तेमाल करके मीडियम से मीडियम-लॉन्ग फ़्रेमिंग में लिया जाता है, ताकि लुक बनावटी न लगे और शरीर व चेहरे के हावभाव भी सामने आ जाएँ।
मोशन जोड़ने के लिए मूवमेंट-आधारित कैमरा शॉट्स।
ऐक्शन के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए कैमरे और सब्जेक्ट की रफ़्तार एक जैसी होनी चाहिए। ऐसे शॉट्स जिनमें कैमरे को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जाता है या फ़्रेम का साइज़ बदला जाता है (जैसे कि डॉली शॉट या ट्रैकिंग शॉट), उनका इस्तेमाल करके तय किया जा सकता है कि कहानी की रफ़्तार क्या होगी, सीन का मिज़ाज कैसा होगा, या सीन में किस जगह पर क्या चीज़ हो रही है।
आने वाले सेक्शन्स में हम नीचे दिए गए मूवमेंट-आधारित शॉट्स पर बात करेंगे:
- ट्रैकिंग शॉट
- पैन शॉट
- डॉली इन/आउट और ज़ूम शॉट
ट्रैकिंग शॉट।
ट्रैकिंग शॉट में कैमरा सब्जेक्ट के परिवेश में ही उसके साथ-साथ चलता है। ज़रूरत के हिसाब से यह किरदार के बगल में, आगे, या पीछे रहता है। इस तकनीक से ऐसा एहसास पैदा होता है कि चीज़ें आगे या पीछे की ओर जा रही हैं या चीज़ें तेज़ी से हो रही हैं और दर्शक को लगता है कि वो भी सीन का ही हिस्सा है।
ट्रैकिंग शॉट को कई ऐंगल्स से लिया जा सकता है, जिनमें साइड प्रोफ़ाइल्स, लो ऐंगल्स, या ओवर-द-शोल्डर शॉट्स शामिल हैं। आपको सीन में कैसा एहसास जगाना है या शॉट को दिखने में कैसा बनाना है, उसके आधार पर ऐंगल आपको तय करना होता है।
उदाहरण के लिए, जब कोई किरदार एक मंद रोशनी वाले गलियारे से होकर गुज़रता है तो कैमरा उसे बगल से ट्रैक कर सकता है। इससे एक डरावनी इमारत में घुसने पर होने वाली बेचैनी और डर के एहसास को सामने लाया जा सकता है।
पैन शॉट।
पैन शॉट में कैमरे को हॉरिज़ॉन्टल रखकर मूव किया जाता है। ऐसा करने से दर्शकों को स्क्रीन पर दिखने वाली चीज़ों की तादाद धीरे-धीरे बढ़ती जाती है और इस तरह कुछ छिपे हुए राज़ भी सामने लाए जा सकते हैं। इस तरह दर्शकों में सस्पेंस के एहसास डाला जा सकता है कि अब आगे क्या दिखेगा या किरदारों के आसपास की चीज़ें दिखाकर दर्शकों को सीन में मौजूद परिवेश की जानकारी दी जा सकती है।
बिना रुके हुए एक इकलौते मूवमेंट में ही सीन के एहसास को बदलना हो, देखने का नज़रिया बदलना हो, या सबसे पहले हमारा ध्यान खींचने वाली चीज़ को बदलना हो, तो इसके लिए पैन शॉट को अलग-अलग कैमरा ऐंगल्स के साथ मिलाया जा सकता है। मिसाल के तौर पर, एक शराबखाने में बैठे हुए किसी किरदार के प्रोफ़ाइल शॉट का इस्तेमाल करना जिसमें कैमरा उसके चेहरे के हावभाव दिखाने के लिए चेहरे पर पैन करता है और कमरे में दूसरी तरफ़ से एक दूसरे किरदार के अंदर आने पर कैमरा पहले वाले किरदार के पीछे पैन करना जारी रखता है।
डॉली इन/आउट और ज़ूम शॉट।
डॉली शॉट में कैमरे को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए उसे किसी ट्रैक पर या किसी पहिये वाले प्लैटफ़ॉर्म पर रखा जाता है, ताकि किरदार के पास पहुँचने या उसके साथ-साथ चलने का काम बिना हिले-डुले किया जा सके। इससे फ़िल्म दिखने में साफ़-सुथरी लगती है और बनावटी नहीं लगती। डॉली मूवमेंट्स की कुछ खास किस्में होती हैं और कहानी को अलग-अलग मोड़ देने के लिए अलग-अलग किस्में इस्तेमाल की जाती हैं:
- डॉली इन। कैमरे को किरदार के करीब ले जाया जाता है, ताकि सीन को ज़्यादा जज़्बाती बनाया जा सके या किसी खास चीज़ की तरफ़ ध्यान खींचा जा सके। इसके लिए आम तौर पर टेलीफ़ोटो या मीडियम लेंस का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे-जैसे कैमरा किरदार के करीब जाता है, यह शॉट दर्शकों का कुतूहल बढ़ाता है या दर्शाता है कि किरदार को क्या एहसास हो रहा है।
- डॉली आउट। इस शॉट में कैमरा किरदार से दूर जाता है। इससे पता चलता है कि वह किरदार कितना अलग-थलग है, या उसके अंदर दूसरों को लेकर कितनी बेरुखी है, या उसे खुद के बारे में क्या नई-नई चीज़ें एहसास हो रही हैं। अगर कोई बदलाव दिखाना हो या किसी दिखाना हो कि कोई किरदार कैसे अलग-थलग पड़ गया है, तो ज़्यादा वाइड फ़ोकल लेंग्थ करें। इससे फ़्रेम में किरदार का साइज़ छोटा होता जाएगा और फ़ोकस बैकग्राउंड व परिवेश पर आ जाएगा।
- डॉली ज़ूम। इसे “वर्टिगो इफ़ेक्ट” भी कहा जाता है। डॉली ज़ूम का मतलब है एक ही समय डॉली इन या आउट करना और उसके उल्टी ओर ज़ूम इन करना। इससे दर्शकों का दिमाग चकरा जाता है और सीन में अचानक पैदा हुए डर का, सदमे का, या अचानक समझ में आई किसी नई बात का एहसास पैदा होता है। बैकग्राउंड को बढ़ाचढ़ाकर और बिगाड़कर दिखाने के लिए इस ड्रामैटिक सीन के साथ टेलीफ़ोटो लेंस काफ़ी अच्छे से काम करता है।
कहानी और लय के लिए बुनियादी कैमरा शॉट्स।
फ़िल्म का मिज़ाज तय करने वाला कोई भरोसेमंद सीन इस्तेमाल न किया जाए, तो फ़िल्म खत्म होने पर दर्शकों को शायद साफ़-साफ़ समझ न आए कि क्या हुआ। बुनियादी शॉट्स की मदद लेकर कहानी दिखाने या एडिट्स करने से जुड़े कुछ खास मकसद पूरे होते हैं, जैसे कि पूरी कवरेज हासिल करना, सीन को इस तरह से बनाना कि दर्शकों को साफ़-साफ़ पता चले कि कहानी का आधार क्या है, या अहम बारीकियाँ दर्शाना।
इस तरह के शॉट्स के बारे में अगले सेक्शन में चर्चा की जाएगी:
- मास्टर शॉट
- एस्टैब्लिशिंग शॉट
- कट इन्स/इन्सर्ट शॉट
- कट अवे शॉट
- रिएक्शन शॉट
- पुश-इन/पुश-आउट शॉट
मास्टर शॉट।
किसी सीन में चल रही सभी चीज़ों को कैप्चर करने वाले शॉट्स को मास्टर शॉट कहा जाता है। इन्हें आम तौर पर लॉन्ग शॉट या वाइड शॉट के रूप में सेट अप किया जाता है। बुनियादी कवरेज के लिए शॉट की यह किस्म बेहद ज़रूरी होती है, क्योंकि इसमें सबकुछ रेकॉर्ड होता है। ऐक्शन या बातचीत के बीच-बीच में थमने के दौरान मास्टर शॉट पर कट करके एडिटर्स सीन को थोड़ा साँस लेने की मोहलत दे सकते हैं।
मास्टर शॉट और एस्टैब्लिशिंग शॉट फ़िल्म में अलग-अलग तरह से काम आते हैं। मास्टर शॉट पूरे के पूरे सीन को शुरू से आखिर तक कैप्चर करता है और ऐसा अक्सर एक ही टेक में किया जाता है। यह सीन के सभी किरदारों को दर्शाता है और साथ ही, दिखाता है कि दर्शाई गई जगह में कौन सा किरदार कहाँ पर है। इस तरह यह सीन को समझने में दर्शकों की मदद करता है। जबकि एस्टैब्लिशिंग शॉट सीन की शुरुआत में एक नई जगह दर्शाता है। यह देखने वालों को जगह की जानकारी देता है, जैसे कि सीन कहाँ और कब चल रहा है।
एस्टैब्लिशिंग शॉट।
एस्टैब्लिशिंग शॉट एक वाइड शॉट होता है। इसे सीन की शुरुआत में इस्तेमाल करके तय किया जाता है कि सीन का मिज़ाज क्या होगा और सीन में किस दौर व किस जगह को दर्शाया जा रहा है। यह दर्शाता है कि ऐक्शन कहाँ पर होगा। इसके लिए यह बाहरी पररिवेश, जैसे कि इमारतों, मोहल्लों, या नज़ारों को कैप्चर करता है।
उदाहरण के लिए, धीमा हवाई शॉट लेकर सूरज डूबने के समय अगर किसी शहर की स्काईलाइन दिखाई जाए, बिलकुल पास-पास ढेर सारी कारें दर्शाई जाएँ, तो इसका मतलब है कि आज के दौर का एक चहल-पहल भरा माहौल दर्शाया जा रहा है। इसके उलट अगर स्टैटिक वाइड शॉट लेकर सूरज निकलने के समय एक खाली सड़क दर्शाई जाए, तो इससे सीन में चैन से खुद के अंदर झाँककर देखने का एहसास पैदा हो सकता है।
कट इन्स/इन्सर्ट शॉट।
इस तरह के क्लोज़-अप शॉट्स छोटी-छोटी बारीकियों को कैप्चर करते हैं, जैसे, किसी किरदार के हाथ या पैर। अगर कोई किरदार अपने फ़ोन पर लिखे टेक्स्ट को देख रहा हो, तो डायरेक्टर फ़ोन की स्क्रीन का क्लोज़-अप ऐंगल लेना चाहेगा। इन्सर्ट शॉट एक बड़ी सेटिंग के अंदर की किसी छोटी लेकिन अहम जानकारी को साफ़ तौर पर दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
ये शॉट्स दर्शक का ध्यान उन ऐक्शन्स, हावभाव, या चीज़ों की ओर खींचते हैं जो कहानी के लिए अहम हैं, लेकिन बड़े सीन में छूट सकते हैं। मिसाल के तौर पर, क्लासरूम में डेस्क के नीचे से एक नोट पास करने का सीन।
कट अवे शॉट।
कटअवे, जो कट-इन का उलटा होता है, सब्जेक्ट से हटकर किसी और चीज़ पर कट करता है, जैसे किसी ऐक्टर के चौंके हुए चेहरे से अचानक कट करके एक भौंकते हुए कुत्ते पर फ़ोकस करना या फिर गोल लाइन पार करती गेंद से कट करके स्टैंड में खुश होते दर्शकों पर फ़ोकस करना। फ़िल्म में ऐसे शॉट्स इकट्ठा करना बहुत ज़रूरी होता है, क्योंकि ये एक ही सीन के कई टेक्स को आसानी से जोड़ने में मदद करते हैं।
कट अवे शॉट मुख्य ऐक्शन को थोड़ी देर के लिए रोककर कुछ ऐसा दिखाता है जो उससे जुड़ा तो है, लेकिन मुख्य फ़्रेम के बाहर होता है। जैसे, कोई लोकेशन, चीज़, या ऑफ़-स्क्रीन चल रहा कोई ऐक्शन। यह शॉट कन्टिन्युटी को बिना तोड़े सीन में एक्सट्रा विज़ुअल रेफ़रेंसेज़ जोड़ता है। कटअवे शॉट कहानी के अहम हिस्सों की ओर ध्यान खींचता है। इसके लिए वह दिखाता है कि किरदार किस चीज़ पर रिएक्शन दे रहा है या उस चीज़ को दिखाता जिसे किरदार ने अभी तक नोटिस नहीं किया है जिससे तनाव बढ़ता है।
रिएक्शन शॉट।
फ़िल्म का हर सीन उस शख्स पर नहीं होता है जो बात कर रहा है। कई रिएक्शन शॉट्स क्लोज़-अप शॉट्स होते हैं, जो किरदार और कहानी को आगे बढ़ाने के लिए काफ़ी अहम होते हैं। रिएक्शन शॉट ऑफ़-स्क्रीन चल रहे किसी वाकये, जैसे, किसी जोक, खुलासे, या जोखिम को लेकर किरदार के इमोशनल रिएक्शन को कैप्चर करता है। इस तरह ये दर्शकों को किरदार के उस अंदरूनी एहसास की झलक दिखाता है, जो सिर्फ़ बोलने वाले शख्स पर फ़ोकस करने वाले शॉट में दिखाई नहीं देता।
पुश-इन/पुश-आउट शॉट।
पुश-इन शॉट में कैमरा सब्जेक्ट के करीब आता है, ताकि दर्शक का ध्यान उसी पर रहे। पुश-आउट शॉट इसका उलटा करता है यानी कैमरा सब्जेक्ट से दूर जाता है, जिससे किरदार का अलगाव उभरकर सामने आता है। ऐसे मूविंग शॉट्स के लिए आमतौर पर डॉली, जिब, या स्टेडीकैम की ज़रूरत होती है।
ऐसे सीक्वेंस शॉट्स का इस्तेमाल करें, जो विज़ुअल और थीम के हिसाब से असरदार हों।
शॉट सीक्वेंसिंग का मतलब है शॉट्स को एक के एक बाद इस तरह से लगाना कि कहानी दर्शकों को आसानी से समझ में आए। असरदार सीक्वेंसिंग के लिए शॉट साइज़ेज़, स्क्रीन डायरेक्शन, और आईलाइन मैच का ख्याल रखें। फ़िल्म में दिखाई जा रही कोई खास जगह अलग-अलग शॉट्स में अलग-अलग न लगे, इसके लिए फ़िल्मकार अक्सर 180-डिग्री रूल का इस्तेमाल करते हैं, ताकि किरदार अलग-अलग कट्स में अपनी-अपनी जगह पर ही दिखें। बेवजह इस रूल को तोड़ने से दर्शक भ्रम में पड़ सकते हैं और सीन के फ़्लो में रुकावट आ सकती है।
शॉट कितना लंबा है और कट्स की लय कैसी है, इससे तय होता है कि सीन की रफ़्तार कैसी होगी। ज़्यादा तेज़ कट्स से ज़्यादा बेचैनी या ज़्यादा रोमांच पैदा होता है। उदाहरण के लिए, कमर्शियल्स में अक्सर तेज़ कट्स इस्तेमाल होते हैं। इसके उलट, लंबे टेक्स वाले धीमे सीक्वेंसेज़ डॉक्युमेंट्रीज़ में काम आ सकते हैं, ताकि उसमें दिखाई जा रही जानकारी और हालात दर्शकों के सामने अपनी रफ़्तार से सामने आएँ।
कुछ सीन्स को ज़्यादा असरदार बनाने के लिए उन्हें सीक्वेंस शॉट के रूप में फ़िल्माया जाता है। यह बिना कट्स के एक ही बार में फ़िल्माया जाता है। इस तकनीक से दर्शकों के लिए स्क्रीन पर चल रही चीज़ों को लाइव महसूस कर पाना मुमकिन होता है।
{{premiere}} की मदद से अपने क्रिएटिव विशन को हकीकत में बदलें।
एक दमदार नैरेटिव और शानदार विज़ुअल स्टोरी तैयार करने में कई कैमरा शॉट्स और ऐंगल्स की ज़रूरत पड़ सकती है। अलग-अलग टेकनीक्स प्रैक्टिस करने से सीन में सस्पेंस लाने, मिज़ाज तय करने, व एक दमदार फ़िल्म बनाने में मदद मिल सकती है।
Adobe {{premiere}} में आपको एक ऐसा वीडियो एडिटिंग सॉफ़्टवेयर मिलता है, जो आपके एडिटिंग वर्कफ़्लो को आसान बनाता है और आपको अलग–अलग फ़्रेमिंग्स, कट्स, ट्रांज़िशन्स, व और भी बहुत कुछ आज़माने की सुविधा देता है। चाहे आपको कोई कमर्शियल बनाना हो, शॉर्ट फ़िल्म, या डॉक्युमेंट्री, {{premiere}} आपको एक साफ़–सुथरा, प्रोफ़ेशनल, और सिनेमैटिक वीडियो बनाने में मदद करता है।
https://main--cc--adobecom.aem.page/cc-shared/fragments/products/premiere/do-more-with-premiere