.

Photography

फ़ोटो कम्पोज़िट बनाने के लिए Adobe Photoshop का इस्तेमाल करें।

जानें कि प्रोफ़ेशनल आर्टिस्ट्स शानदार कम्पोज़िट फ़ोटोज़ कैसे बनाते हैं।

Photoshop एक्सप्लोर करें

कम्पोज़िट्स की बुनियादी बातें

  • कम्पोज़िटिंग का इस्तेमाल लेयर वाली इमेज कॉम्बिनेशन्स बनाने के लिए किया जाता है।
  • कम्पोज़िट्स एक कॉम्प्लेक्स मूवमेंट के हर स्टेप से लेकर एक शानदार ड्रीमस्केप तक कुछ भी दिखा सकते हैं।
  • अपने कम्पोज़िट के अंदर विज़ुअल एलिमेंट्स को बैलेंस करने के लिए फ़ोटो कम्पोज़िशन के नियमों का पालन करें।

सपनों जैसे कम्पोज़िट्स के बारे में डिटेल में जानें।

कम्पोज़िट फ़ोटोग्राफ़ी से आपको Photoshop में नए तरीके और फ़ीचर्स आज़माकर देखने का मौका मिलता है। जूलिएन कॉस्ट की इन एक्स्ट्रा फ़ोटो कम्पोज़िट टेक्नीक्स का इस्तेमाल करके शानदार नए फ़ोटो कम्पोज़िट्स बनाने के लिए असामान्य जोड़े आज़माकर देखें।

टेमी कोकर के इस कम्पोज़िट फ़ोटोग्राफ़ी ट्यूटोरियल को फ़ॉलो करें।

टेमी कोकर की ये सैम्पल इमेजेज़ डाउनलोड करें या अपनी खुद की इमेजेज़ पर प्रैक्टिस करें।


स्टेप 1: अपनी इमेजेज़ तैयार करें

Photoshop डॉक्युमेंट में बेटा मछ्ली की इमेज को ड्रैग करके मॉडल की इमेज के ऊपर एक नई लेयर के रूप में शुरू करें।

Photoshop में एक शख्स की इमेज के ऊपर एक बेटा मछ्ली की इमेज को ड्रैग करके ले जाते हुए माउस कर्सर की इमेज।


स्टेप 2: पोज़िशन एडजस्ट करें

ट्रांसफ़ॉर्म कंट्रोल्स का इस्तेमाल करके, जहाँ चाहें वहाँ पर मछली को घुमाएँ और उसको पोज़िशन करें। उसके बाद, मछली पर राइट-क्लिक करें व उसे और ज़्यादा मैनिपुलेट करने के लिए Warp को चुनें।

ट्रांसफ़ॉर्म कंट्रोल्स का इस्तेमाल करके Photoshop में एडिट की जा रही बेटा फ़िश की फ़ोटो।


स्टेप 3: चेहरा दिखाएँ

फ़िश लेयर को चुनें और मास्क बनाने के लिए लेयर मास्क आइकॉन पर क्लिक करें। कोकर ने ब्लैक सिलेक्टेड रखते हुए ब्रश टूल का इस्तेमाल किया, ताकि मॉडल के फ़ेस वाले एरियाज़ दिखें।

ट्रांसफ़ॉर्म कंट्रोल्स का इस्तेमाल करके Photoshop में एडिट की जा रही बेट्टा मछली की फ़ोटो।


स्टेप 4: स्टेप्स को दोहराएँ

एक और लेयर जोड़ने के लिए बेटा मछली को फिर से ड्रैग करें; फिर मॉडल के सिर पर उड़ते हुए "बाल" बनाने के मकसद से एक्स्ट्रा पंखों को पोज़िशन करने के लिए पिछले स्टेप्स को पूरा करें। कोकर अलग-अलग एडिट करने के लिए एक के एक बाद लेयर्स को चालू और बंद करते रहे; यूज़र्स भी उसी तरह एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं या किसी कम्पोज़िशन को पूरी तरह से देख सकते हैं।

Adobe Photoshop में एक शख्स के सिर पर एडिट की जा रही बेटा मछ्ली की फ़ोटो।
बेटा मछली और एक शख्स के सिर की एक कम्पोज़िट तस्वीर। बेटा मछली के पंखों और शरीर को शख्स के सिर पर बदलकर बाल बना दिया गया है।

फ़ोटो कम्पोज़िटिंग बनाम फ़ोटो कम्पोज़िशन।

गलती से लोग फ़ोटो कम्पोज़िटिंग और फ़ोटो कम्पोज़िशन को एक ही चीज़ समझ सकते हैं। फ़ोटो कम्पोज़िटिंग एक से ज़्यादा फ़ोटोज़ को कम्बाइन करने का आर्ट फ़ॉर्म है, जबकि फ़ोटो कम्पोज़िशन फ़ोटोग्राफ़ी और डिज़ाइन का एक प्रिंसिपल है, जो आपको सिखाता है कि ज़्यादा से ज़्यादा असर के लिए किसी एक फ़ोटो या आर्ट पीस को कैसे अरेंज किया जाए।

अच्छी कम्पोज़िशन तब होती है जब आर्ट में मौजूद खाली जगह व अन्य एलिमेंट्स के बीच अच्छा बैलेंस होता है। किसी भी आर्टवर्क को चमकाने में मदद के लिए फ़ोटो कम्पोज़िशन टेक्नीक्स का इस्तेमाल करें, चाहे वह एक सामान्य सा पोर्ट्रेट हो या कोई शानदार कम्पोज़िट।

फ़ाइनल फ़ोटो कम्पोज़िट को शहर की एक बड़ी इमारत के बिलबोर्ड में जोड़ा गया है

ध्यान दें: इस ट्यूटोरियल में शामिल प्रॉजेक्ट फ़ाइल्स सिर्फ़ प्रैक्टिस के लिए हैं।


कंट्रीब्यूटर्स

टेमी कोकर का हेडशॉट – Adobe Photoshop के नाइजीरियाई-अमेरिकी विज़ुअल आर्टिस्ट।

टेमी कोकर

Adobe के क्रिएटिव रेज़िडेंट रह चुके टेमी कोकर एक नाइजीरियाई-अमेरिकी विज़ुअल आर्टिस्ट हैं, जिन्हें फ़ोटोग्राफ़ी और ग्राफ़िक डिज़ाइन को मर्ज करने में खुशी मिलती है; उनकी ज़िंदगी का एक मकसद है दूसरों को मीडिया मर्ज करने के तरीके के बारे में सिखाना।


आपको ये भी पसंद आ सकता है

word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word word

mmMwWLliI0fiflO&1
mmMwWLliI0fiflO&1
mmMwWLliI0fiflO&1
mmMwWLliI0fiflO&1
mmMwWLliI0fiflO&1
mmMwWLliI0fiflO&1
mmMwWLliI0fiflO&1