PHOTOSHOP के फ़ीचर्स
Adobe Photoshop में इमेज को फ़्लिप करने का तरीका।
अपने कैनवस की हूबहू मिरर इमेज बनाने के लिए, फ़्लिप विकल्प का इस्तेमाल करना सीखें।
कभी-कभी डिज़ाइन के मुताबिक आपको सब्जेक्ट को उल्टी दिशा में घुमाना पड़ सकता है। शेप या लोगो जैसे कई ग्राफ़िक एलिमेंट्स के साथ काम करते समय भी रोटेट करने की ज़रूरत पड़ सकती है, जिससे कि उन सभी एलिमेंट्स को एक दूसरे के साथ सही तरीके से अलाइन किया जा सके।
ओरिजनल इमेज के बगल में फ़्लिप की गई इमेज को रखकर शानदार, हूबहू डिज़ाइन तैयार करें। अपनी इमेज के बैकग्राउंड लेयर पर राइट क्लिक करें और 'डुप्लिकेट लेयर' चुनें। इससे आपकी इमेज की कॉपी बन जाएगी, जिसे फ़्लिप किया जा सकता है।
लेयर चुनें, PC पर CtrlL+T या Mac पर Command+T दबाएँ, फिर राइट-क्लिक करें और फिर 'हॉरिज़ॉन्टल रूप से फ़्लिप करें' या 'वर्टिकल रूप से फ़्लिप करें' चुनें। इससे सिर्फ़ चुनी गई लेयर फ़्लिप होगी।
किसी इमेज की हर एक लेयर सहित — पूरी इमेज को फ़्लिप करने के लिए — नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके 'इमेज रोटेशन' मेन्यू खोलें और इस्तेमाल करें।
इस ट्यूटोरियल में जानें कि Photoshop में कितनी आसानी से पूरी इमेज को फ़्लिप किया जा सकता है।
इमेज रोटेशन मेन्यू में इमेज को घड़ी की दिशा में या उसकी उल्टी दिशा में 90 डिग्री रोटेट करने के विकल्प भी हैं। यहाँ तक कि इमेज को 180 डिग्री रोटेट करके उल्टा भी किया जा सकता है। अपनी इमेज को खास ऐंगल पर रोटेट करने के लिए, अपनी इमेज पर क्लिक करके उसे अपने मनचाहे ऐंगल पर रोटेट करें।
अपनी इमेज को किसी भी साइज़ में फ़िट करने के लिए उसे बड़ा या छोटा करें। इसके लिए, अपनी इमेज की डाइमेंशन बदलें या किसी बड़ी तस्वीर का फ़ाइल साइज़ छोटा करें। 'इमेज' मेन्यू में, 'इमेज साइज़' डायलॉग बॉक्स का इस्तेमाल करके चौड़ाई और ऊँचाई बदलें और मेज़रमेंट के लिए दी गई अलग-अलग यूनिट्स में से चुनें।
वार्षिक, मासिक बिलिंग
₹733.96/माहGST सहित
Creative Cloud खरीदें और साथ में पाएँ, 'डेस्कटॉप और iPad के लिए Photoshop'।
वार्षिक, मासिक बिलिंग
₹2,714.00/माहGST सहित
'डेस्कटॉप और iPad के लिए Photoshop' सहित 20+ Creative Cloud ऐप्स पाएँ।
वार्षिक, मासिक बिलिंग
20+ Creative Cloud Pro पर
आसान लाइसेंस मैनेजमेंट की खूबियों के साथ आने वाले इंडस्ट्री के सबसे जाने-माने क्रिएटिव ऐप्स।
Based on your location, we think you may prefer the United States website, where you'll get regional content, offerings, and pricing.