फ़ाइल JPEG, JPG या PNG और 40MB तक होनी चाहिए
https://main--cc--adobecom.aem.page/cc-shared/assets/img/upload-white.svg फ़ोटो अपलोड करें
अपनी इमेज या वीडियो अपलोड करने का मतलब है कि आप Adobe की
इस्तेमाल की शर्तों और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत हैं
फ़ाइल JPEG, JPG या PNG और 40MB तक होनी चाहिए
https://main--cc--adobecom.aem.page/cc-shared/assets/img/upload-white.svg फ़ोटो अपलोड करें
अपनी इमेज या वीडियो अपलोड करने का मतलब है कि आप Adobe की
इस्तेमाल की शर्तों और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत हैं
किसी इमेज को ड्रैग एंड ड्रॉप करें
फ़ाइल JPEG, JPG या PNG और 40MB तक होनी चाहिए
https://main--cc--adobecom.aem.page/cc-shared/assets/img/upload-white.svg फ़ोटो अपलोड करें
अपनी इमेज या वीडियो अपलोड करने का मतलब है कि आप Adobe की
इस्तेमाल की शर्तों और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत हैं
- फ़ाइल का साइज़ 40MB से अधिक है
- अनुरोध प्रोसेस करने में असमर्थ
- हम इस फ़ाइल प्रकार को प्रोसेस करने में असमर्थ हैं। कृपया दोबारा प्रयास करें।
- एक बार में सिर्फ़ एक फ़ाइल अपलोड की जा सकती है।
- इमेज डाइमेंशन्स की तय लिमिट (8,000 x 8,000 पिक्सेल्स) को पार कर रही है। कृपया साइज़ बदलें और फिर से कोशिश करें।
फ़ोटो मैनिपुलेशन में सच और सपने एक साथ कैसे आते हैं।
सरीयल से सरीयल इमेजेज़ बनाते समय भी पर्सपेक्टिव, लाइटिंग, शैडोज़, व कलर को लेकर फ़ोटोग्राफ़ी के रूल्स फ़ॉलो करें। अपनी फ़ोटोज़ को एक जैसे कलर्स, लाइटिंग, व पर्सपेक्टिव के साथ अलाइन करें। उसके बाद, सबसे गाढ़े रंगों वाले एलिमेंट्स से लेकर सबसे हल्के रंगों वाले एलिमेंट्स को कम्बाइन करें और ऐसा करते हुए ब्लेंड करने वाली शैडोज़ पर करीबी से ध्यान दें।
फ़ोटोज़ को बदलना, उन्हें रीटच करना, और उनसे नया आर्ट बनाना।
फ़ोटो मैनिपुलेशन की शुरुआत फ़ोटो एडिटिंग सॉफ़्टवेयर के साथ नहीं हुई। फ़ोटोग्राफ़र्स, एडिटर्स, और रीटचर्स एक सदी से भी ज़्यादा समय से मौजूदा एसेट्स को कट अप कर रहे हैं, कम्बाइन कर रहे हैं, और उनसे नई इमेजेज़ बना रहे हैं। फ़ोटो मैनिपुलेशन को सरीयल फ़ोटोमॉन्ताज़ेज़ से लेकर साई-फ़ाई नॉवेल्स के कवर्स पर एलियन वर्ल्ड्स की क्रिएशन तक हर जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। फ़ोटोग्राफ़र एदुअर्दो वाल्देस-एवीया का कहना है, "मैं इसे अपने आप में एक मीडियम कहूँगा।" "यह फ़ोटोग्राफ़ी, पेंटिंग, व ज़्यादा ट्रेडिशनल आर्ट के बीच कहीं आता है।"
फ़ोटो मैनिपुलेशन और एथिक्स।
फ़ोटो मैनिपुलेशन की रंग-बिरंगी हिस्ट्री को समझना ज़रूरी है। सिविल वॉर के दौरान जंग के मैदान में घोड़े पर बैठे हुए यूलिसीज़ एस. ग्रैंट की मशहूर इमेज असल में कई इमेजेज़ का एक कॉम्बिनेशन है। बीती सदी में अलग-अलग स्टेट पावर्स ने प्रोपगैंडा के लिए फ़ोटोज़ में काफ़ी फेरबदल किया। 1982 में, जब नेशनल जियोग्राफ़िक ने गीज़ा के पिरामिड को अपने कवर पर फिट करने के लिए उनमें फेरबदल किया, तो हड़कंप मचा था।
अगर आप फ़ोटोजर्नलिस्ट हैं और आपका मकसद है सब्जेक्ट्स को सटीक ढंग से दर्शाना, तो आपको कुछ खास तरीकों से फ़ोटोज़ को कम्बाइन करने या डिसटॉर्ट करने का काम नहीं करना चाहिए। नेशनल प्रेस फ़ोटोग्राफ़र्स असोसिएशन (NPPA) ने अपने कोड ऑफ़ एथिक्स में इसके बारे में साफ़ तौर पर लिखा है:
एडिटिंग में फ़ोटोग्राफ़िक इमेजेज़ के कॉन्टेंट और कॉन्टेक्स्ट की इंटेग्रिटी बनी रहनी चाहिए। इमेजेज़ में इस तरह से हेरफेर न करें या उनमें कोई साउंड इस तरह से न जोड़ें या इस तरह से साउंड न बदलें कि देखने वाले गुमराह हों या सब्जेक्ट्स को गलत तरीके से दर्शाया जाए।
फ़ोटो मैनिपुलेशन आर्टिस्टिक और एस्थेटिक एक्स्प्रेशन के लिए होता है, धोखेबाज़ी के लिए नहीं। इसे ध्यान में रखते हुए, यहाँ बताया गया है कि आसमान में व्हेल, समुद्र में हवाई जहाज़, और धरती के ऊपर आसमान में दूर-दराज़ के ग्रहों को कैसे रखा जाए।
Photoshop में क्रिएटिव फ़ोटो मैनिपुलेशन के लिए टिप्स।
जानें कि आपको क्या-क्या हासिल करना है।
इमेजेज़ कम्बाइन करने या फ़ोटोज़ मैनिपुलेट करने से पहले, समझ लें कि आपको क्या हासिल करना है। आजकल के फ़ैशन को बीते ज़माने के फ़ाइन आर्ट से कम्बाइन करने वाले आर्टिस्ट, एडविन एंटोनियो कहते हैं, "आपको साफ़ तौर पर मालूम होना चाहिए कि आपको हासिल क्या करना है।" "इस तरह, आपका ध्यान नहीं भटकेगा। बस अपने मकसद पर ध्यान दें।"
पहले से प्लान करें।
अगर आपको डिजिटल आर्ट बनाना है, तो सोचें कि काम में क्या-क्या चीज़ें कम्बाइन करनी होंगी और क्या-क्या थीम्स इस्तेमाल की जाएँगी। अपना काम शुरू करने से पहले ही तय कर लें कि आपको क्या हासिल करना है। Adobe Photoshopका इस्तेमाल शुरू करने से पहले ही अच्छे से सोच लें कि आपका फ़ाइनल प्रॉडक्ट कैसा रहेगा और उसकी आउटलाइन तैयार कर लें। फ़ोटोग्राफ़र रोनाल्ड ओंग् का कहना है, "जब आपके पास आइडियाज़ आएँ, तो उन्हें लिखकर रख लेना अच्छा होता है।" "मुझे जब आइडियाज़ आते हैं, मैं उन्हें स्केच कर लेता हूँ।"
असलियत से वास्ता बरकरार रखें।
फ़ोटोग्राफ़िक आर्ट फ़िज़िक्स और हकीकत के सारे नियमों को तोड़ सकता है, मगर फिर भी इसमें फ़ोटोग्राफ़ी के रूल्स का पालन करना होता है। ओंग् कहते हैं, "जो पिक्चर बनाई जा रही है, वह ज़्यादा से ज़्यादा रियलिस्टिक होनी चाहिए।" इसका मतलब यह नहीं है कि सिर्फ़ असल ज़िंदगी में पाए जाने वाली सीन्स ही क्रिएट किए जा सकते हैं। बेशक फ़ोटोमॉन्ताज़ेज़ और डिजिटल आर्ट में साइ-फ़ाई और फ़ैंटसी के एलिमेंट्स हो सकते हैं। लेकिन अर्द्धमानवों, जलपरियों, और अंतरिक्ष के लड़ाकों वाले सभी सीन्स में पर्सपेक्टिव, लाइटिंग, शैडोज़, व कलर के रियलिस्टिक होने की ज़रूरत होगी। AI फ़ोटो एडिटर किसी सरीयल से सरीयल इमेज में भी इन सभी एलिमेंट्स को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
एक साथ अच्छी तरह से काम करने वाली इमेजेज़ इस्तेमाल करें।
उस रियलिज़्म की शुरुआत होती है कॉम्प्लिमेंटरी फ़ोटोज़ को कम्बाइन करके। जिन इमेजेज़ पर काम किया जा रहा है, उनमें कलर व लाइट जैसे फ़ैक्टर्स को लेकर कोई रिश्ता होना चाहिए। वाल्देस-एवीया का कहना है, "शानदार काम करना मुमकिन हो सकता है और आपको अपना मकसद मालूम होना चाहिए, लेकिन अगर दो बेहद अलग-अलग तस्वीरें इस्तेमाल हो रही हैं, जिनके पर्सपेक्टिव्स और लाइटिंग अलग-अलग हैं, तो काफ़ी एडिटिंग करनी पड़ेगी।" आपको अपनी फ़ोटो में जितना ज़्यादा बदलाव करना होगा, आपका काम उतना ही मुश्किल होगा।
पर्सपेक्टिव को सही करें।
पर्सपेक्टिव वह पहली चीज़ है, जिसे फ़ोटोज़ को कम्बाइन करते समय ठीक किया जाना चाहिए। हालाँकि Photoshop में लाइटिंग और कलर्स में बदलाव करना मुमकिन है, लेकिन पर्सपेक्टिव को बदलना काफ़ी मुश्किल है। किसी इमेज में नए ऑब्जेक्ट्स डालने या उसमें से मौजूदा ऑब्जेक्ट्स को हटाने के लिए काम की बातें जानें।
लाइटिंग और कलर मैच करें।
उसके बाद, अपनी कम्पोज़िशन में सबसे डार्क से लेकर सबसे लाइट तक जाते हुए लाइटिंग का मिलान करें। वाल्देस-एवीया कहते हैं, "जब लाइटिंग का मिलान किया जा रहा हो, तो सब्जेक्ट के सबसे डार्क कलर का, बैकग्राउंड के सबसे डार्क कलर से मिलान करना चाहिए। यही बात हाइलाइट्स पर भी लागू होती है।"
इमेजेज़ को कम्बाइन करने में अगला स्टेप है पक्का करना कि कलर्स मैच करें। शैडोज़ और उनके कलर्स की रेंज को मैच करना ज़रूरी है। किसी आम व्यूअर के लिए यह समझा पाना भले ही मुमकिन न हो कि शैडोज़ गलत क्यों दिख रही हैं, पर उनका ध्यान उसपर ज़रूर जाएगा। ओंग् कहते हैं, "मैं कलर और सैचुरेशन सेटिंग्स को हमेशा एडजस्ट करता हूँ।" “पक्का करें कि शैडोज़ बैकग्राउंड में घुलमिल जाएँ। ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट, शैडोज़, हाइलाइट्स — इसे ब्लेंड करने की कोशिश करें।"
कैमरे में सब्जेक्ट्स और एलिमेंट्स को कंट्रोल करें।
कॉम्प्लिमेंटरी एलिमेंट्स वाली स्टॉक इमेजेज़ या अन्य मौजूदा इमेजेज़ ढूँढी जा सकती हैं, पर कभी-कभी सबसे शानदार फ़ोटोज़ वो होती हैं जिन्हें खुद से एक कंट्रोल्ड फ़ोटोशूट में लिया जाता है। वाल्देस-एवीया कहते हैं, "अक्सर बेहतर होता है कि अपनी पिक्चर्स खुद से ली जाएँ, ताकि पहले से प्लान बनाया जा सके और सारी लाइटिंग व पर्सपेक्टिव को पहले से ही मैच कराया जा सके।" अगर शैडोज़ और पर्सपेक्टिव्स को आपने ही क्रिएट किया है, तो उन्हें ठीक करना और उनसे एक साथ काम लेना काफ़ी आसान हो जाता है।
मास्क्स का इस्तेमाल करना न भूलें।
एडिट करते समय, पक्का कर लें कि आपके लिए वापस जाकर चीज़ों को बदलना या अपने वर्कफ़्लो को फिर से शुरू करना मुमकिन हो। वाल्देस-एवीया ज़ोर देकर कहते हैं, "सबसे शुरुआती चीज़ें जो मैंने सीखी थीं, उनमें शुरुआती इमेजेज़ में छेड़छाड़ किए बिना ही एडिट करना शामिल था।" "पक्का कर लें कि बाद में आपके लिए वापस जाकर शुरू में की गई चीज़ों को बदलना मुमकिन हो। मास्क्स आपके काम आएँगे।"
फ़ोटो में मैनिपुलेशन के लिए ये आइडियाज़ आज़माकर देखें।
मौजूदा फ़ोटोज़ से नई इमेजेज़ बनाना एक आर्ट है। यह मुश्किल है, लेकिन मज़ेदार है। इसमें महारत हासिल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि इस पर काम शुरू कर दिया जाए। वाल्देस-एवीया कहते हैं "इस पर काम करें। अलग-अलग चीज़ें आज़माएँ। शुरुआत में यह कमाल का नहीं लगेगा, लेकिन प्रैक्टिस से चीज़ें बेहतर हो जाएँगी।" “जैसे-जैसे आपका सफ़र आगे बढ़ेगा, रियलिज़म, पर्सपेक्टिव, लाइटिंग, और कलर को लेकर आपक निगाहें पारखी होती जाएँगी। हिम्मत न हारें।"
इमेज मैनिपुलेशन शुरू करने में आपकी मदद के लिए यहाँ कुछ आइडियाज़ दिए गए हैं।
कम्पोज़िट फ़ोटोज़ बनाएँ।
दो फ़ोटोज़ को मिलाकर एक इमेज बनाएँ। दिलचस्प कम्पोज़िट इमेजेज़ बनाने के लिए फ़ोटो में मैनिपुलेशन की टेक्नीक्स के बारे में जानें।
डबल एक्सपोज़र बनाएँ।
डबल एक्सपोज़र सबसे पुराने फ़ोटो इफ़ेक्ट्स में गिना जाता है। मॉडर्न टेक्नोलॉजी की मदद लेकर बिना रुकावट वाले डबल एक्सपोज़र्स ज़्यादा आसानी से बनाने का तरीका सीखें।
प्रैक्टिस करते समय, अपने टूल्स सीखें। वाल्देस-एवीया कहते हैं, "मैं सबसे ज़्यादा नई चीज़ें तब सीखता हूँ, जब मैं Photoshop में यूँ ही खेलता हूँ।" "मैं सोचता हूँ कि मैंने इस पर कभी क्लिक नहीं किया है। इससे क्या होगा?" Photoshop में फ़ोटो मैनिपुलेशन एक्सप्लोर करते समय नई-नई चीज़ें जानने के लिए हमेशा तैयार रहें और सॉफ़्टवेयर से रू-ब-रू हों। एंटोनियो कहते हैं, "हर टूल का नाम जानें और पता करें कि उन्हें किन चीज़ों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।"
फ़ोटो मैनिपुलेशन ट्यूटोरियल्स को पढ़ें और अपने नए-नए हुनर में निखार लाएँ। ऐसी फ़ोटोज़ की मिसाल ढूँढें जिन्हें साफ़ तौर पर मैनिपुलेट किया गया है और आर्टिस्ट के स्टेप्स को उलटा ट्रेस करने की कोशिश करें। फ़ोटो में मैनिपुलेशन से जुड़े और भी आइडियाज़ पाने के लिए स्टॉक इमेजेज़ के साथ खेलें। नई-नई चीज़ें आज़माने के मकसद से बड़ा कैनवस पाने के लिए AI इमेज एक्सटेंडर इस्तेमाल करके देखें। ऐसा करते हुए आपका खुद का विशन सामने आएगा और आपकी खुद की दुनिया तैयार होगी।