https://main--cc--adobecom.aem.live/cc-shared/assets/img/firefly.svg Adobe
AI की मदद, जब और जहाँ ज़रूरत हो।
AI असिस्टेंट की मदद से बहु-चरणीय काम झटपट निपटाएँ। सवाल पूछें। दोहराव के कामों को सौंपें। और मज़ेदार हिस्से तक जल्दी पहुँचें।
https://main--cc--adobecom.aem.live/cc-shared/assets/img/product-icons/svg/firefly-80.svg
Adobe Firefly
इमेज, वीडियो, ऑडियो, और वेक्टर टूल्स के साथ क्रिएटिव AI अपने नए अंदाज़ में हाज़िर है आपके सभी आइडियाज़ में आपकी मदद करने के लिए।
https://main--cc--adobecom.aem.live/cc-shared/assets/img/product-icons/svg/firefly-80.svg
Adobe Firefly
इमेज, वीडियो, ऑडियो, और वेक्टर टूल्स के साथ क्रिएटिव AI अपने नए अंदाज़ में हाज़िर है आपके सभी आइडियाज़ में आपकी मदद करने के लिए।
बस एक बातचीत में, आइडिया से काम पूरा।
हज़ारों शादी की फ़ोटो व्यवस्थित करनी हों, सोशल मीडिया के लिए क्लिप रीफ़्रेम करने हों, या कोई नया कौशल सीखना हो? बस पूछिए। जानें कि Adobe ऐप्स में AI असिस्टेंट आपके रचनात्मक लक्ष्य कितनी तेज़ी से हासिल करवा सकता है।
Adobe ऐप्स में AI असिस्टेंट का उपयोग क्यों करें?
AI असिस्टेंट क्वालिटी से समझौता किए बिना आपका काम ज़्यादा कुशलता से पूरा करने में मदद करता है। यह पूरी तरह आपके निर्देशों पर काम करता है, ताकि आप जो भी बनाएँ, उस हर काम पर आपकी अनूठी छाप बनी रहे।
एजेंटिक कार्यक्षमता, सीधे बिल्ट-इन।
AI असिस्टेंट Creative Cloud ऐप्स में सीधे एकीकृत है, ताकि आप इसे अपने सामान्य वर्कफ़्लो में, ठीक वहाँ जहाँ आप क्रिएट करते हैं, शामिल कर सकें। सरल बातचीत के ज़रिए उसी उच्च स्तर की गुणवत्ता को और भी तेज़ी से हासिल करें।
आप निर्देश दें, AI असिस्टेंट काम पूरा कर दे।
पहले प्रॉम्प्ट से लेकर अंतिम आउटपुट तक, AI सहायक के साथ काम करते समय कमान पूरी तरह आपके हाथ में रहती है। आप योजनाओं की समीक्षा और बदलाव कर सकते हैं, साथ ही एडिट्स को संशोधित या पूर्ववत भी कर सकते हैं। दोहराए जाने वाले और समय लेने वाले कामों को स्वचालित करें, ताकि आप अपनी व्यक्तिगत स्टाइल के अनुरूप काम बनाने पर ध्यान दे सकें।