Adobe Firefly के 'इमेज जनरेट करें' और 'वीडियो जनरेट करें' फ़ीचर आपके दिए हुए डिटेल्ड टेक्स्ट प्रॉम्प्ट को इमेज या वीडियो में बदल देता है। यह आपके वाक्य में शामिल शब्दों और वाक्यांशों को समझकर काम करता है, जैसे कि “एक स्केटबोर्ड चलाता हुआ कार्टून डॉग (कुत्ता)”। यह पता लगाता है कि विषय क्या है, वह क्या कर रहा है, स्टाइल क्या है, और ऑब्जेक्ट या सेटिंग क्या है। “कार्टून” जैसे वर्णनात्मक शब्द शामिल करने से परिणाम में कार्टून जैसी विशेषताएँ आती हैं, जैसे बढ़ी हुई आकृतियाँ और बोल्ड लाइन। इसके अलावा, सेटिंग्स को एडजस्ट करना या कोई रेफ़रेंस इमेज अपलोड करना भी आपके जनरेट किए गए आर्टवर्क को और बेहतर बनाने में मदद करता है।
Adobe Firefly किसी फ़िल्टर की तरह मौजूदा इमेज को सीधे कार्टून में नहीं बदलता, लेकिन आप एक संदर्भ इमेज का उपयोग करके अपनी जनरेट की गई इमेज को मनचाहे रूप में ढाल सकते हैं — जैसे सेल्फ़ी और अन्य फ़ोटो के कार्टून वर्शन बनाना। आप संकेत के ज़रिए दृश्यों, परिवेश, पात्रों, वस्तुओं और बहुत कुछ की कार्टून इमेज भी तैयार कर सकते हैं।
Adobe Firefly के AI कार्टून जनरेटर से बस एक फ़ोटो अपलोड करें, अपनी पसंद की कार्टून शैली — जैसे कॉमिक बुक, एनीमे, इलस्ट्रेशन या पेंटेड — का टेक्स्ट प्रॉम्प्ट जोड़ें, और 'जनरेट करें' पर क्लिक करके अपना कार्टून पाएँ।
हाँ, आप केवल टेक्स्ट से 'इमेज जनरेट करें' या 'वीडियो जनरेट करें' फ़ीचर इस्तेमाल करके कार्टून बना सकते हैं। ये फ़ीचर्स आपको सिर्फ़ लिखित विवरण के आधार पर कार्टून-शैली की इमेज या वीडियो जनरेट करने देती हैं — कोई इमेज अपलोड करने की ज़रूरत नहीं। बस वह इमेज लिखकर बताएँ जो आप बनाना चाहते हैं, और Adobe Firefly वेब ऐप उस प्रॉम्प्ट के आधार पर कार्टून-शैली की इमेज जनरेट कर देगा।
हाँ, 'इमेज जनरेट करें' और 'वीडियो जनरेट करें' फ़ीचर्स का इस्तेमाल करके, कॉमर्शियल उपयोग के लिए कार्टून बनाए जा सकते हैं। बशर्ते आप Adobe के गाइडलाइन्स का पालन करें और कॉन्टेंट को Firefly के कॉमर्शियल रिलीज़ वर्ज़न से बनाया गया हो। सभी Adobe Firefly टूल्स कॉमर्शियल उपयोग के लिए सुरक्षित हैं, क्योंकि इन्हें Adobe Stock, लाइसेंस प्राप्त कॉन्टेंट, और पब्लिक डोमेन मटेरियल्स पर ट्रेन किया गया है। अधिक जानने के लिए, Adobe AI के नैतिकता के सिद्धांत देखें।
अभी, वीडियो जनरेट करें से बनाए गए वीडियो की अवधि बारह सेकंड तक और रेज़ोल्यूशन 4K तक हो सकता है। आप अपने वीडियो MP4 फ़ाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
जी हाँ, Adobe Firefly में एक मुफ़्त टियर शामिल है, जिससे आपको रोज़ाना मुफ़्त जनरेशन मिलती हैं — इमेज जनरेट करें और वीडियो जनरेट करें के मुख्य फ़ीचर्स से इमेज को कार्टून में बदलने के लिए।
Adobe Firefly को मुफ़्त में इस्तेमाल करने के बारे में अधिक जानें। उपलब्ध प्लान्स, क्रेडिट इस्तेमाल और प्रीमियम फ़ीचर्स की जानकारी के लिए
प्लान्स पेज पर जाएँ।
अपने प्रॉम्प्ट को बेहतर बनाने के लिए उसमें स्पष्ट स्टाइल क्यू, रंग, मूड और किरदार की बारीकियाँ जोड़ें। एनिमेशन से जुड़े शब्द या कलात्मक संदर्भ शामिल करने से Adobe Firefly आपकी सोच को बेहतर समझता है और ज़्यादा पॉलिश्ड कार्टून विज़ुअल तैयार करता है।
Adobe Firefly Image 4 या Adobe Firefly Image 4 Ultra से इमेज जनरेट करते समय आप “इन्हैंस प्रॉम्प्ट” फ़ीचर चालू कर सकते हैं, जो आपके प्रॉम्प्ट्स को खुद बेहतर बनाता है। यह फ़ीचर बैकग्राउंड में आपके प्रॉम्प्ट को और अधिक डिटेल्ड और डिस्क्रिप्टिव बनाकर रिफ़ाइन करता है, जिससे बेहतर और अलग-अलग तरह की इमेज तैयार होती हैं।
हाँ, कुछ पाबंदियाँ हैं, जिन्हें ध्यान में रखना चाहिए:
इमेज रिज़ॉल्यूशन: जनरेट की गई इमेज को 2000×2000 पिक्सेल तक डाउनलोड किया जा सकता है, जैसा कि Adobe Firefly की तकनीकी ज़रूरतों में बताया गया है।
स्टाइल विकल्प: स्टाइल को बिल्ट-इन इफ़ेक्ट्स, रेफ़रेंस इमेज और विज़ुअल इंटेंसिटी और स्ट्रेंथ जैसे एडजस्टेबल स्लाइडर की मदद से कंट्रोल किया जाता है। हालाँकि, अंतिम लुक आपके चुने गए मॉडल और प्रॉम्प्ट की संरचना के आधार पर अलग होगा।
जनरेशन की स्पीड आपके प्रॉम्प्ट की जटिलता और आपके चुने गए मॉडल पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए, फ़ास्ट मोड तेज़ परिणाम देता है, जबकि हाई-डिटेल मॉडल्स में अधिक समय लग सकता है।
Adobe Firefly के साथ आप तस्वीरों को कार्टून में बदल सकते हैं या बिल्कुल शुरुआत से नए कार्टून बना सकते हैं, जिससे तरह-तरह के प्रोजेक्ट पर काम करना आसान हो जाता है। डिज़ाइनर जल्दी से कैरेक्टर कॉन्सेप्ट, स्टोरीबोर्ड, और ब्रांड मैस्कॉट के आइडिया एक्सप्लोर कर सकते हैं। मार्केटर्स आकर्षक कैंपेन एसेट्स, सोशल मीडिया कॉन्टेंट, और ब्रांड स्टोरीटेलिंग के लिए कस्टम कैरेक्टर बना सकते हैं। शिक्षक और छात्र क्लासरूम विज़ुअल्स, प्रेज़ेंटेशन ग्राफ़िक्स, और लेसन या असाइनमेंट के लिए दिलचस्प 3D कार्टून तैयार कर सकते हैं।
सबसे बेहतरीन AI कार्टून जनरेटर वही होता है जो फ़ोटो को सटीक तरीके से कार्टून में बदल सके, अलग-अलग स्टाइल को कस्टमाइज़ करने का विकल्प दे, हाई-रेज़ॉल्यूशन डाउनलोड उपलब्ध कराए और जिसके नतीजे व्यक्तिगत या व्यावसायिक उपयोग दोनों के लिए उपयुक्त हों। Adobe Firefly इन मानकों पर खरा उतरता है। इसमें आप फ़ोटो अपलोड कर सकते हैं, अलग-अलग कार्टून स्टाइल लागू कर सकते हैं, एक जैसे कई वेरिएशन बना सकते हैं, और प्रोफ़ेशनल क्वालिटी की इमेज डाउनलोड कर सकते हैं। Adobe Firefly मॉडल व्यावसायिक रूप से सुरक्षित भी है, इसलिए ब्रांडेड या क्लाइंट-रेडी कॉन्टेंट बनाने वाले क्रिएटर्स, मार्केटर्स, और व्यवसायों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।