AI डबिंग एक ऐसी ऑडियो ट्रांसलेशन तकनीक है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करती है। 'वीडियो का अनुवाद करें' के ज़रिए Adobe Firefly स्पीच को पहचानता है और ऑरिजनल स्पीकर की आवाज़ व होठों की मूवमेंट से मेल खाते हुए उसे किसी दूसरी भाषा में अनुवाद करता है। यह एक वेब-आधारित टूल है जो आपके संदेश को ज़्यादा दर्शकों तक पहुँचाने में मदद करता है।
बेहतरीन AI डबिंग टूल्स की मदद से आप असली वीडियो के लोकलाइज़्ड वर्शन तैयार कर सकते हैं — जिसमें आवाज़ की सटीक मैचिंग, स्वाभाविक टाइमिंग और लिप-सिंकिंग शामिल है। बोले गए संवाद का कई भाषाओं में सटीक अनुवाद करते हुए वक्ता का मूल लहजा और भावनाएँ भी बरकरार रहती हैं। Firefly के AI डबिंग मॉडल यह सब तेज़ी से और व्यावसायिक रूप से सुरक्षित तरीके से करते हैं, ताकि आप बड़े पैमाने पर लोकलाइज़्ड कॉन्टेंट बना सकें।
वॉइसओवर एक अतिरिक्त ऑडियो होता है जो कहानी को संदर्भ देता है। डबिंग में मूल संवाद की जगह नई भाषा में नया ऑडियो जोड़ा जाता है, जो वक्ता की टाइमिंग, जोर और भावनाओं से मेल खाता है। Firefly बहुभाषी सटीकता और वास्तविक आवाज़ मैचिंग के साथ मूल वक्ता की प्रस्तुति को हूबहू बनाए रखता है।
AI डबिंग जनरेटिव AI का उपयोग करके बोले गए संवाद का अनुवाद करती है और साथ ही मूल वक्ता की आवाज़ की विशेषताएँ भी सुरक्षित रखती है। पारंपरिक डबिंग में वॉइस आर्टिस्ट को नए संवाद रिकॉर्ड करने पड़ते हैं, लेकिन Adobe Firefly की AI डबिंग कई भाषाओं में स्पीकर की असली आवाज़, लहजा और लय को बनाए रखती है — इससे प्रोडक्शन का समय और लागत काफी कम हो जाती है और देखने का अनुभव भी बेहद सहज हो जाता है।
जी हाँ, AI डबिंग अनुवादित ऑडियो के साथ वक्ता के होठों की हरकतों को मैच कर सकती है। 'लिप सिंक' केवल चुनिंदा एंटरप्राइज़ के लिए Creative Cloud प्लान्स के यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। अगर आप लिप सिंक्रोनाइज़ेशन के बिना केवल ऑडियो अनुवाद चाहते हैं, तो इस फ़ीचर को डीसिलेक्ट भी किया जा सकता है।
ऑडियो हो या वीडियो, Firefly ट्रांसलेट करने व लिप सिंक करने के लिए इन लैंग्वेजेज़ को सपोर्ट करती है: अंग्रेज़ी (भारतीय, अमेरिकी, ब्रिटिश), स्पैनिश (स्पेन, अर्जेंटीना, लैटिन अमेरिका), फ़्रेंच (फ़्रांस, कनाडा), डेनिश (डेनमार्क), नॉर्वीजन (नॉर्वे), डच (नीदरलैंड्स), स्वीडिश (स्वीडन), जर्मन, इटालियन, पॉचगीज़ (ब्राज़ील, पुर्तगाल), हिंदी (भारत), जापनीज़ (जापान), कोरियन (दक्षिण कोरिया), चीनी (सिम्प्लिफ़ाइड)।
हाँ। Adobe Firefly आपकी ओरिजिनल आवाज़ के साउंड को बरकरार रखते हुए डायलॉग को ट्रांसलेट करने के लिए जेनरेटिव AI का इस्तेमाल करती है। हमारी टेक्नोलॉजी टोन, उतार-चढ़ाव, और अकूस्टिक क्वालिटीज़ सहित आवाज़ की खूबियों को बरकरार रखती है।