Adobe Firefly
इमेज, वीडियो, ऑडियो, और वेक्टर टूल्स के साथ क्रिएटिव AI अपने नए अंदाज़ में हाज़िर है आपके सभी आइडियाज़ में आपकी मदद करने के लिए।
पॉडकास्ट, वीडियो और ऑडियो विज्ञापन, कोर्स वीडियो, YouTube स्क्रिप्ट, ऑडियोबुक, फ़ोन सिस्टम, सेल्स स्क्रिप्ट और अन्य के लिए AI आवाजें जनरेट करें।
टेक्स्ट टू स्पीच एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो लिखे हुए टेक्स्ट को बोली जाने वाली ऑडियो में बदल देती है। Adobe Firefly के 'स्पीच जनरेट करें' फ़ीचर की मदद से, आप 20 से ज़्यादा भाषाओं में लिखे हुए टेक्स्ट को आसानी से ऐसी आवाज़ों में बदल सकते हैं जो बिल्कुल स्वाभाविक लगती हैं। साथ ही आप उनकी गति और भावनाओं को भी अपनी ज़रूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं।
Firefly के 'स्पीच जनरेट करे' की मदद से, आप टेक्स्ट को एक ऐसी स्वाभाविक और प्रभावशाली आवाज़ में बदल सकते हैं, जो सुनने में बिल्कुल इंसानी लगती है। साथ ही, आप हर छोटी-बड़ी बारीकी — जैसे कि आवाज़ का अंदाज़, बोलने की गति, भावनाएँ और उच्चारण — को अपनी ब्रांड की आवाज़ या अपनी रचनात्मक सोच के हिसाब से ठीक कर सकते हैं। चाहे आप किसी एक शब्द को बेहतर बना रहे हों या पूरी स्क्रिप्ट को आकार दे रहे हों, यह AI वॉइस जनरेटर आपको तब तक प्रयोग करने और बदलाव करने की पूरी आज़ादी देता है, जब तक कि सब कुछ एकदम सही न हो जाए।
Adobe और ElevenLabs जैसे भरोसेमंद पार्टनर्स की मदद से उपलब्ध कराई गई, 60 से ज़्यादा बेहतरीन क्वालिटी वाली आवाज़ों की लाइब्रेरी को ऐक्सेस करें। हमारी बेहतरीन टेक्स्ट-टू-स्पीच तकनीक, आवाज़ को सामान्य रूप से सिर्फ़ कन्वर्ट नहीं करती, बल्कि भावनात्मक और प्राकृतिक आवाज़ वाला ऑडियो डिलीवर करती है। इससे आवाज़ें प्रामाणिक और आकर्षक लगती हैं। 20+ भाषाओं और कई क्षेत्रीय लहजों की मदद से, आप ऐसा नैरेशन बना सकते हैं जिसकी गूंज दुनियाभर में सुनी जा सकती है। इस तकनीक की मदद से, आप अपने कॉन्टेंट को अलग-अलग क्षेत्रों की ऑडियंस तक आसानी से पहुँचा सकते हैं।
पॉडकास्ट, ट्रेनिंग वीडियो, ई-लर्निंग कोर्स, ऑडियोबुक, सोशल मीडिया पोस्ट, विज्ञापन और दूसरे अन्य क्रिएटिव कामों के लिए प्राकृतिक, बेहतरीन क्वालिटी वाली आवाज़ से नैरेशन तैयार करें, इतना सब कुछ, बस एक ही स्क्रिप्ट से। आप AI वीडियो जनरेटर से बनाए गए वीडियो में Firefly AI आवाज़ जनरेटर की मदद से असल लगने वाली आवाजें जोड़ सकते हैं। इससे दर्शकों का जुड़ाव बढ़ाया जा सकता है, पहुँच बेहतर की जा सकती है, और आपके कॉन्टेंट की क्वालिटी को बेहतर बनाया जा सकता। इसकी वजह से, किसी भी फ़ॉर्मैट या प्लैटफ़ॉर्म में ऑडियंस तक पहुँचना और उनके साथ जुड़ना आसान हो जाता है।
Firefly Speech मॉडल से जनरेट किया गया सारा ऑडियो कॉन्टेंट कमर्शियल इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे आपको प्रोफ़ेशनल, ब्रांडेड और कस्टमर-फ़ेसिंग प्रोजेक्ट्स में वॉइसओवर, नरेशन, और बोले गए कॉन्टेंट का इस्तेमाल करने की पूरी आज़ादी मिलती है — बिना किसी अतिरिक्त लाइसेंसिंग की उलझन या अनिश्चितता के।
'स्पीच जनरेट करें' फ़ीचर Adobe के क्रिएटिव टूल्स के साथ आसनी से इंटिग्रेट हो जाता है। इससे आपका वर्कफ़्लो बिना किसी रुकावट के टेक्स्ट टू स्पीच को आसानी से पब्लिश कर देता है। टेक्स्ट से सीधे आवाज़ का नैरेशन बनाएँ और इसे Firefly वीडियो एडिटर या Premiere में अपने विज़ुअल्स के साथ बेहतर बनाएँ। अगर आपको वीडियो कॉन्टेंट के लिए एक रियलिस्टिक अवतार बनाना हो, तो AI अवतार जनरेटर आज़माएँ।
20 से ज़्यादा भाषाओं में अलग-अलग लहजों के साथ संवाद बनाएँ। किसी भी उपलब्ध भाषा में टेक्स्ट डालें और किसी भी प्रोजेक्ट के लिए प्राकृतिक आवाज़ वाली स्पीच तैयार करें।
Firefly, 20 से ज़्यादा भाषाओं में 60 से भी ज़्यादा असली जैसी और बेहतरीन क्वालिटी की आवाज़ें देता है, जिससे किसी भी ऑडियंस, इलाके या प्रोजेक्ट के लिए सही आवाज़ ढूँढ़ना आसान हो जाता है।
Firefly के साथ आवाज़ें, विज़ुअल्स और वीडियो जनेरेट करें और बिना टूल्स बदले स्क्रिप्ट से फ़ाइनल कॉन्टेंट तक पहुँचें।
Firefly का मदद से स्क्रिप्ट्स, पॉडकास्ट्स, वीडियो और अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए प्राकृतिक आवाज़ वाली स्पीच जल्दी और आसानी से बनाना संभव है।
सहज एडिटिंग कंट्रोल्स की मदद से आप भावनाएँ, बोलने की गति, ज़ोर, और उच्चारण को अपनी ब्रांड वॉइस या क्रिएटिव इरादे के अनुसार फ़ाइन-ट्यून कर सकते हैं।