मूड बोर्ड एक विज़ुअल लेआउट होता है, जो किसी क्रिएटिव कॉन्सेप्ट या डिज़ाइन डायरेक्शन को ज़ाहिर करने के लिए इमेजेज़, कलर्स, टेक्स्ट, और टेक्स्चर्स को कम्बाइन करता है। इससे आइडियाज़ को साफ़ तौर पर ज़ाहिर करने और यह तय करने में मदद मिलती है कि फ़ैशन, ब्रैंडिंग, और इंटीरियर डिज़ाइन प्रोजेक्ट्स वगैरह दिखने में कैसे लगेंगे।
जल्दी से और क्रिएटिव तरीके से मूड बोर्ड बनाने के लिए Firefly बोर्ड्स को सबसे अच्छे टूल्स में गिना जाता है। यह बिना किसी रुकावट वाले ऑनलाइन एक्सपीरियंस में टेम्प्लेट्स, स्टॉक एसेट्स, व जेनरेटिव AI को कम्बाइन कर देता है।
विज़ुअल आइडियाज़ एक्स्प्लोर कर रहा कोई भी व्यक्ति मूड बोर्ड इस्तेमाल कर सकता है, चाहे वह डिज़ाइनर हो, मार्केटर, स्टाइलिस्ट, डेकोरेटर, या किसी भी तरह का क्रिएटिव। यह खास तौर पर तब मददगार होता है, जब आपको तेज़ी से आगे बढ़ने और नए-नए आइडियाज़ पाते रहने की ज़रूरत हो।
जी हाँ, Adobe अकाउंट के साथ Adobe Firefly मूड बोर्ड मेकर का उपयोग आप मुफ़्त में कर सकते हैं। मौजूदा टेम्पलेट्स से शुरुआत करें या टेक्स्ट प्रॉम्प्ट और रेफ़रेंस इमेज से AI कॉन्टेंट बनाने के लिए रोज़ाना मिलने वाले मुफ़्त जनरेशन का लाभ उठाएँ।
Adobe Firefly मुफ़्त में उपयोग करने के बारे में अधिक जानें। अधिक जनरेशन और अतिरिक्त क्रिएटिव फ़ीचर्स के लिए पेड प्लान में अपग्रेड करें।
Firefly बोर्ड्स (Beta) आपको क्रिएटिव प्रॉसेस को कारगर बनाने में मदद करता है। इसमें मूड बोर्ड्स बनाने के लिए जेनरेटिव अप्रोच को अहमियत दी गई है, जिससे आपके लिए अपने आइडियाज़ को आसानी से विज़ुअलाइज़, रिफ़ाइन, और प्रेज़ेंट करने में आसानी होती है। यह आपके लिए झटपट अलग-अलग आर्टिस्टिक डायरेक्शन्स एक्सप्लोर करना, इमेजेज़ ब्लेंड करना, किसी ऐसेट के हिस्सों को ट्रांसफ़ॉर्म करना, और स्टाइल्स, बैकग्राउंड्स, व अन्य एलिमेंट्स को रीमिक्स करना मुमकिन बनाता है।
Firefly बोर्ड्स आपके क्रिएटिव फ़्लो को सपोर्ट करने के लिए जेनरेटिव AI का इस्तेमाल करता है। मूड बोर्ड मेकर नए विज़ुअल्स जेनरेट कर सकता है, मौजूदा विज़ुअल्स को रीमिक्स कर सकता है, और अलग-अलग स्टाइल्स या कम्पोज़िशन्स अप्लाई कर सकता है, और इस तरह आपके आइडियाज़ को ज़्यादा असरदार ढंग से एक्सप्लोर ओर रिफ़ाइन करने में यह आपकी मदद करता है।
ऑनलाइन मूड बोर्ड बनाने के लिए, अपने कॉन्सेप्ट से मेल खाने वाली इमेजेज़, टेक्स्ट, और कलर स्वैचेज़ इकट्ठा करें। उसके बाद, ऐसेट्स इम्पोर्ट करने, नया कॉन्टेंट जनरेट करने, और आर्टबोर्ड्स, टेक्स्ट, व AI से चलने वाले टूल्स का इस्तेमाल करके अपना लेआउट डिज़ाइन करने के लिए Firefly बोर्ड्स का इस्तेमाल करें।
अपने मूड बोर्ड के लिए इनपुट्स इकट्ठा करने के बाद, यूज़र्स आसानी से एडिट कर सकते हैं, वैरिएशन्स जेनरेट कर सकते हैं, या इमेजेज़ रीमिक्स कर सकते हैं।
- एक से ज़्यादा इमेजेज़ रीमिक्स करें: कैनवस से कई इमेजेज़ को इनपुट्स के तौर पर चुनें। ऐसा करने पर सभी इमेजेज़ को कम्बाइन करने और इमेज वैरिएशन्स का एक नया सेट जेनरेट करने वाला एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट अपने आप कम्पोज़ हो जाएगा।
- स्टाइल रेफ़रेंसेज़ का इस्तेमाल करें: जेनरेट की गई इमेजेज़ की स्टाइल का आपके डिजिटल मूड बोर्ड की चुनी गई स्टाइल से मिलान करें।
- कंपोज़िशन रेफ़रेंस का इस्तेमाल करें: चुनी गई इमेज पर जेनरेट की गई इमेजेज़ के लेआउट और स्ट्रक्चर को गाइड करें।
- सब-प्रॉम्प्ट्स एक्सट्रैक्ट करें: प्रॉम्प्ट बार में, सिलेक्ट की गई इमेजेज़ के आधार पर अपने आप जेनरेट होने वाले टेक्स्ट सब-प्रॉम्प्ट्स लिस्ट करें और उनमें से सीधे टेक्स्ट प्रॉम्प्ट में जोड़ने के लिए किसी एक को चुनें।
कैनवस पर कोई इमेज चुनें और एडिटिंग और एडजस्टमेंट के लिए नीचे दिए गए ऑपशन्स का इस्तेमाल करें:
- प्रॉम्प्ट: इस्तेमाल किए गए प्रॉम्प्ट और जेनरेशन सेटिंग को दिखाने वाले प्रॉम्प्ट बार को खोलें और अपनी जेनरेशन को बेहतर बनाने के लिए प्रॉम्प्ट को और अन्य इनपुट्स, जैसे, स्टाइल या स्ट्रक्चर रेफ़रेंसेज़ और स्टाइल्स को एडिट करें।
- एडिट करें: इमेज एडिट करने के लिए जेनरेटिव फ़िल और जेनरेटिव एक्सपैंड की खूबियाँ इस्तेमाल करें।
- बैकग्राउंड हटाएँ: इमेज का बैकग्राउंड हटाएँ।
- मिलता-जुलता कॉन्टेंट ढूँढें: आपकी मूडबोर्ड स्टाइल से मिलान करने के लिए सर्च पैनल को खोलता है और Adobe Stock पर उपलब्ध मिलती-जुलती इमेजेज़ दर्शाता है।
- इमेज को कट करें, कॉपी करें, या उसका डुप्लिकेट बनाएँ, या कॉपी किए गए किसी भी एलिमेंट को पेस्ट करें।
- इमेज को फिर से अरेंज करें, मिटाएँ, और फ़्लिप करें।
- डाउनलोड करें: इमेज को अपने लोकल डिवाइस पर डाउनलोड करें।
- इसमें खोलें: इमेज को 'Photoshop वेब' या Adobe Express में खोलें।
आप हमारे AI फ़ोटो एडिटर के साथ एक क्लिक में इमेज को और भी बेहतर बना सकते हैं।
Firefly बोर्ड्स ने इमेजेज़ के सोर्स की पहचान करने, जेनरेटिव AI के इस्तेमाल व ट्रेनिंग प्रेफ़रेंसेज़ का पालन करने, और कॉन्टेंट बनाने के तरीके से जुड़ी ट्रांसपरेंसी को बढ़ावा देने के लिए कॉन्टेंट क्रेडेंशियल्स को इंटीग्रेट किया है।
चाहे हम अपने क्रिएटिव ऐप्स, जैसे कि मूडबोर्ड मेकर के अंदर किसी भी जेनरेटिव AI मॉडल को इस्तेमाल करें, इतना तय है कि जेनरेटिव AI मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए यूज़र कॉन्टेंट का इस्तेमाल न तो किया जाता है और न ही किया जाएगा।
फ़िलहाल Firefly बोर्ड्स में इमेजेज़ जनरेट करते समय, यूज़र्स जेनरेट पैनल में मौजूद ड्रॉप-डाउन मेन्यू में से Adobe के मालिकाने वाले मॉडल्स या गैर-Adobe मॉडल्स में से किसी एक को चुन सकते हैं।
हम Adobe ऐप्स में इस्तेमाल किए जा सकने वाले गैर-Adobe मॉडल्स के बारे में मौजूद जानकारी का ऐक्सेस उपलब्ध कराते हैं। लेकिन यह तय करने की ज़िम्मेदारी क्रिएटर की होगी कि गैर-Adobe मॉडल्स उनके प्रोजेक्ट के लिए सही हैं या नहीं, और इसके लिए उन्हें इस तरह की बातों पर गौर करना पड़ सकता है: मॉडल का फ़ोकस क्या है, उसे कैसे ट्रेन किया गया था, वह कमर्शियल कामों में इस्तेमाल के लिए सेफ़ है या नहीं। आपको जिस खास मॉडल का इस्तेमाल करना है, देखें कि उसकी सेवा की शर्तें यहाँ पर किस तरह अप्लाई हो रही हैं।