#F5F5F5

PHOTOSHOP के फ़ीचर्स

Adobe Photoshop में ब्लेंड टूल्स का उपयोग करके रंगों को ब्लेंड करने का तरीका।

Photoshop में स्मज टूल, मिक्सर ब्रश और ब्लेंडिंग मोड्स की मदद से, किसी भी प्रोजेक्ट में आसानी से रंगों को आपस में ब्लेंड किया जा सकता है।

मुफ़्त ऐप डाउनलोड करें | मुफ़्त में Photoshop ऐप डाउनलोड करें प्लान्स और कीमतें देखें | Photoshop के लिए प्लान्स और कीमतें देखें

https://main--cc--adobecom.hlx.page/cc-shared/fragments/merch/products/photoshop/sticky-banner/default

किसी खास हिस्से या पूरे कैनवास में रंगों को ब्लेंड करें।

Photoshop में इतने सारे टूल और ब्रश हैं कि अपनी ज़रूरत के हिसाब से हर लुक तैयार किया जा सकता है। अपनी इमेज के खास हिस्सों में रंगों को ब्लेंड करने के लिए इन टूल्स का इस्तेमाल करें।

स्मज टूल का इस्तेमाल करके, उंगली से पेंट करने जैसा आउटपुट पाएँ।

स्मज टूल से फ़ोरग्राउंड और बैकग्राउंड को ब्लेंड करें या दो अलग-अलग रंगों को आपस में मिलाएँ। यह बिल्कुल वैसा ही है, जैसे उंगली से एक पेंट के रंग को दूसरे पर फैलाया जाता है।

मिक्सर ब्रश से पिक्सेल्स को मिलाएँ।

मिक्सर ब्रश टूल का इस्तेमाल करके, रंगों को वैसे ही मिलाया जा सकता है, जैसे कैनवास पर मिलाया जाता है। साथ ही, ब्रश पर रंगों को मिलाया जा सकता है और ब्रशस्ट्रोक में पेंट की नमी को भी बदला जा सकता है।

स्मज टूल से रंग कैसे ब्लेंड करें।

स्मज इफे़क्ट पाने के लिए इन चरणों का पालन करें।

  • स्मज टूल चुनें।
    टूलबार से स्मज टूल पर क्लिक करें। अगर यह नहीं मिलता, तो ब्लर टूल पर क्लिक करके रखें, ताकि आपको उससे संबंधित टूल दिखें। इसके बाद, स्मज टूल चुनें। विंडोज़ › ब्रशेज़ पर क्लिक करके ब्रशेज़ पैनल में भी इसे खोजा जा सकता है।
  • अपना ब्रश चुनें।
    ऑप्शंस बार में जाकर ब्रश टिप और ब्लेंड मोड चुनें।
  • सभी लेयर्स से सैंपल लें।
    ऑप्शन बार में 'सभी लेयर को सैंपल करें' पर क्लिक करें, ताकि स्मज टूल सभी दिखाई देने वाली लेयर्स के रंगों को ब्लेंड कर दे। अगर आपको चाहिए कि यह सिर्फ़ एक्टिव लेयर के रंगों का ही उपयोग करे, तो इस विकल्प को बंद कर दें।
  • फ़ोरग्राउंड के रंग का उपयोग करें।
    ऑप्शन बार में फ़िंगर पेंटिंग पर क्लिक करें, ताकि हर स्ट्रोक की शुरुआत में स्मज टूल आपके फ़ोरग्राउंड के रंग का उपयोग करे। अगर आपको हर स्ट्रोक की शुरुआत में टूल प्वाइंटर के नीचे मौजूद रंग का उपयोग करना है, तो फ़िंगर पेंटिंग को बंद कर दें।
  • स्मज करें।
    जहाँ आपको पिक्सेल्स को स्मज करना है, वहाँ क्लिक करके ड्रैग करें।

मिक्सर ब्रश टूल से रंगों को कैसे ब्लेंड करें।

मिक्सर ब्रश में दो भाग होते हैं, रिज़र्वायर और पिकअप, जिनमें पेंट स्टोर किया जाता है। रिज़र्वायर उस रंग को रखता है, जिससे कैनवास को पेंट किया जाता है। वहीं, पिकअप सिर्फ़ कैनवास से पेंट उठाता है और यह रंग लगातार कैनवास के रंगों के साथ मिक्स होता रहता है। इस टूल को इस्तेमाल करने के लिए, इन चरणों को फ़ॉलो करें।

  • मिक्सर ब्रश टूल चुनें।
    अगर आपको टूलबार में मिक्सर ब्रश दिखाई नहीं देता, तो ब्रश टूल पर क्लिक करके होल्ड करें। इससे उसके अंदर छुपे हुए टूल्स दिखेंगे, जिनमें मिक्सर ब्रश भी शामिल होता है।
  • पेंट लोड करें।
    रिज़र्वॉयर में पेंट लोड करने के लिए, Windows पर Alt और macOS पर Option के साथ कैनवास पर क्लिक करें। ब्रश की टिप उस जगह के रंग और उसके वेरिएशन को कैप्चर कर लेगी। अगर आपको ब्रश टिप में एक जैसा ही रंग चाहिए, तो ऑप्शन बार में 'मौजूद ब्रश लोड' के पॉप-अप मेन्यू से 'सिर्फ़ सॉलिड रंग लोड करें' चुनें। इसका एक आसान तरीका यह है कि बस अपना मनचाहा फ़ोरग्राउंड कलर चुन लें।
  • कोई ब्रश चुनें।
    ब्रश प्रीसेट्स पैनल से चुनें।
  • ब्रश के विकल्प सेट करें।
    ऑप्शन बार में अपनी पसंद के अनुसार सेटिंग्स चुनें। यहाँ से तय किया जा सकता है कि ब्रश में कितना पेंट लोड करना है और पेंट वेटनेस को बढ़ाकर या घटाकर, यह कंट्रोल करें कि ब्रश कैनवास से कितना पेंट उठाएगा। आपके पास यह भी सेट करने का विकल्प होगा कि रिज़र्वायर में कितना पेंट भरा जाए और कैनवास का पेंट, रिज़र्वायर वाले पेंट के साथ कितना मिक्स हो।
  • पेंट करें।
    पेंट करने के लिए, इमेज में ब्रश को ड्रेग करें या सीधी लाइन खींचने के लिए इमेज में एक शुरुआती प्वाइंट पर क्लिक करें और Shift दबाकर रखें और अंतिम बिंदु पर क्लिक करें। माउस को खीचें बिना बस उसमें मौजूद बटन को दबाकर, ब्रश को एयरब्रश की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

ब्लेंडिंग मोड्स के साथ रंग को कैसे मिलाने का तरीका।

Photoshop के ब्लेंड मोड या ब्लेंडिंग मोड, यह तय करते हैं कि किसी ऊपर वाली लेयर (ब्लेंड लेयर) के पिक्सल्स, नीचे वाली लेयर (बेस लेयर) के पिक्सल्स के साथ मिलकर कैसे दिखाई देंगे। उदाहरण के तौर पर, अगर आपने पीले रंग की लेयर को लाल रंग की बेस लेयर के ऊपर रखा है और पीली लेयर की ओपैसिटी यानी आपारदर्शिता को 50% पर सेट किया है, तो सामान्य ब्लेंडिंग मोड में दोनों रंग मिल जाएँगे और इमेज नारंगी दिखेगी।

ब्लेंडिंग मोड का इस्तेमाल करके, अपनी मनचाही स्कीम बनाई जा सकती है या फिर ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट में तुरंत बदलाव किया जा सकता है। इन्हें पूरी लेयर पर भी लागू किया जा सकता है या फिर एक लेयर मास्क बनाकर ब्रश टूल की मदद से जहाँ जरूरत हो, सिर्फ़ वहाँ ब्लेंड मोड का इस्तेमाल किया जा सकता है। अलग-अलग विकल्पों के साथ प्रयोग करके देखने से ब्लेंड मोड को आसानी से समझा जा सकता है।

  • एक नई लेयर बनाएँ।
    लेयर › नई फ़िल लेयर चुनकर, एक नई फ़िल लेयर बनाएँ और उसमें सॉलिड कलर, ग्रेडिएंट, या पैटर्न में से कोई एक विकल्प चुनें। इसके बाद, लेयर के लिए कोई नाम डालें और अपना रंग चुनें, ग्रेडिएंट लाइन ड्रॉ करें, या पैटर्न के लिए उपलब्ध विकल्पों में से पेड़, घास, या पानी वाले पैटर्न चुनें या फिर किसी दूसरी इमेज का उपयोग करें
  • ब्लेंडिंग मोड के विकल्पों को एक्सप्लोर करें।
    डिफ़ॉल्ट ब्लेंडिंग मोड, एक सामान्य मोड होता है, लेकिन इसे लेयर्स पैनल के ऊपर मौजूद ब्लेंड मोड ड्रॉप-डाउन मेन्यू पर क्लिक करके बदला जा सकता है। मेन्यू को खोलकर एक-एक विकल्प पर स्क्रॉल करें और देखें कि अलग-अलग मोड के साथ आपकी इमेज कैसी दिखेगी।
  • ओपैसिटी में बदलाव करें।
    अगर कोई ब्लेंडिंग मोड आपकी इमेज पर बहुत कम या बहुत ज़्यादा असर कर रहा है, तो ओपैसिटी स्लाइडर को एडजस्ट करें। असर कम करने के लिए, स्लाइडर को बाँईं ओर ले जाएँ और असर बढ़ाने के लिए दाईं ओर ले जाएँ। ओपैसिटी का प्रतिशत यानी लेयर कितनी ट्रांसलूसेंट या ओपेक दिखेगी। यह लेयर्स पैनल के ऊपर ब्लेंड मोड विंडो के ठीक पास दिखाई देती है।

Photoshop के अलग-अलग ब्लेंड मोड क्या हैं?

लेयर्स पैनल के टॉप में ड्रॉप-डाउन मेनू में ब्लेंडिंग मोड छह सेक्शन में बंटा हुआ दिखेगा। अपनी इमेज पर उनके प्रभाव का अनुमान लगाने के लिए, हर एक सेक्शन को आज़माकर देखें।

  • इन ब्लेंडिंग मोड के साथ ओपैसिटी या ड्रीमी डिज़ॉल्व का उपयोग करें: सामान्य और डिज़ॉल्व
  • अपनी इमेज को गहरा बनाएँ: डार्कन, मल्टीप्लाई, कलर बर्न, और लीनियर बर्न
  • अपनी इमेज को हल्का बनाएँ: लाइट, स्क्रीन, कलर डॉज, लीनियर डॉज (अतिरिक्त)
  • कॉन्ट्रास्ट के साथ खेलें: ओवरले, सॉफ़्ट लाइट, हार्ड लाइट, विविड लाइट, लीनियर लाइट, पिन लाइट, हार्ड मिक्स
  • रंग घटाएँ: डिफरेंस, एक्सक्लूज़न, सबट्रैक्ट, डिवाइड
  • रंग जोड़ें: ह्यू, सैचुरेशन, कलर, ल्यूमिनोसिटी

https://main--cc--adobecom.hlx.page/cc-shared/fragments/products/photoshop/do-more-with-adobe-photoshop

इन स्टेप-बाय-स्टेप Photoshop ट्यूटोरियल्स को आज़माएँ।

रंग बदलने या ज़्यादा बड़े बदलाव करने के अन्य तरीके जानें।

फ़ोटो में रंग बदलें।

रंग बदलने के अलग-अलग तरीकों का पता लगाएँ, जिसमें एडजस्टमेंट लेयर या फ़िल लेयर जोड़ना या ब्रश टूल से नए रंग पेंट करना शामिल है।

रंग बदलने का तरीका जानें | रंग बदलने का तरीका जानें

फ़ोटोज़ को कार्टून ड्रॉइंग्स में बदलें।

Photoshop फ़ोटो इफे़क्ट्स के साथ कुछ आसान चरणों में किसी भी तस्वीर को कार्टून में बदलें।

फ़ोटो को कार्टून में बदलना सीखें | फ़ोटो को कार्टून में बदलना सीखें

ब्लैक-एंड-व्हाइट फ़ोटो में रंग भरें।

पूरी फोटो में रंग कैसे जोड़ें या किसी एक एलिमेंट को रंगीन बनाकर उसे हाइलाइट करने का तरीका जानें।

फ़ोटो में रंग भरना सीखें | फ़ोटो में रंग भरना सीखें

मोशन ब्लर इफ़ेक्ट बनाएँ।

Photoshop में ब्लर टूल के साथ मोशन का इफ़ेक्ट जोड़कर, गति का एहसास पैदा करें।

मोशन ब्लर जोड़ने का तरीका जानें | मोशन ब्लर जोड़ने का तरीका जानें

https://main--cc--adobecom.hlx.page/cc-shared/fragments/merch/products/photoshop/merch-card/segment-blade