3D आर्ट मेकर, Adobe Substance 3D की मदद से आर्ट कैसे बनाएँ।
अपनी आर्ट में एक नया आयाम जोड़ें और उसे 3D में तब्दील करें। Adobe Substance 3D ऐप्स की मदद से सचमुच की लगने वाली मनचाही 3D इमेजेज़ बनाएँ और रेंडर करें।
3D आर्ट क्या है?
3D आर्ट तकनीकी कौशल और आर्टिस्टिक क्रिएटिविटी का उत्तम मिश्रण है। 3D आर्टिस्ट तीनों आयामों में वास्तविक दुनिया की नकल करने के लिए सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं। यह प्रक्रिया आम तौर पर 3D एसेट्स को तराशने या मॉडलिंग करने से शुरू होती है। आर्टिस्ट्स टेक्सचर और उसकी सतह पर मटीरियल्स जोड़कर एक मॉडल को जीवंत बना देते हैं। संपूर्ण पात्रों, परिवेशों और महासागरों को इस तरीके से बनाया जा सकता है, फिर एनीमेशन या स्थिर इमेजेज़ में प्रस्तुत किया जा सकता है।
Adobe के साथ 3D आर्ट कैसे बनाएँ।
चरण 1: अपने डिवाइस पर Substance 3D ऐप्स इंस्टॉल करें।
चरण 2: Substance 3D Modeler में एक नया प्रोजेक्ट बनाएँ या Substance 3D Assets लाइब्रेरी से एक मॉडल चुनें।
चरण 3: Substance 3D Painter में अपने मॉडल में मटीरियल्स बनाएँ और जोड़ें।
चरण 4: स्टूडियो परफेक्ट लाइटिंग के साथ अपने मॉडल को Substance 3D Stager में स्टेज और रेंडर करें।
पाब्लो मुनोज़ गोमेज़ द्वारा बनाई गई इमेज।